[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार चुनाव एनडीए की जीत के बाद चिराग पासवान ने नीतीश कुमार से की मुलाकात, बोले – पिता के कल्पना की दिशा में आगे बढ़ी पार्टी 

एनडीए की जीत के बाद चिराग पासवान ने नीतीश कुमार से की मुलाकात, बोले – पिता के कल्पना की दिशा में आगे बढ़ी पार्टी 

0
एनडीए की जीत के बाद चिराग पासवान ने नीतीश कुमार से की मुलाकात, बोले – पिता के कल्पना की दिशा में आगे बढ़ी पार्टी 
केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने नीतीश कुमार से की मुलाकात (PC: Social Media)

Nitish Kumar and Chirag Paswan Meeting: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के परिणाम घोषित होने के बाद राजनीतिक हलचल तेज हो गई है. इसी क्रम में शुक्रवार को 1, अणे मार्ग में मुख्यमंत्री आवास पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने औपचारिक मुलाकात की. चिराग पासवान ने एनडीए को मिली ऐतिहासिक जीत पर मुख्यमंत्री को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं. उन्होंने कहा कि जनता का यह विश्वास गठबंधन सरकार के सुशासन और विकास के प्रति भरोसे का प्रतीक है.

चुनाव प्रचार से लेकर सरकार बनाने तक के विषयों पर हुई चर्चा 

मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं के बीच आगामी सरकार की रूपरेखा और गठबंधन की दिशा को लेकर विस्तृत चर्चा हुई. चिराग पासवान ने कहा कि चुनाव प्रचार से लेकर परिणाम आने तक एनडीए के हर घटक दल ने एकजुटता के साथ काम किया और इसी एकजुटता ने ऐतिहासिक बहुमत सुनिश्चित किया. उन्होंने बताया कि चर्चा में आने वाले दिनों में सरकार की प्राथमिकताओं, विकास योजनाओं और गठबंधन की रणनीति पर भी विचार-विमर्श किया गया.

चिराग ने कार्यकर्ताओं के बारे में क्या कहा ? 

चिराग पासवान ने यह भी कहा कि आज उन्हें गर्व है कि पार्टी कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत से LJP(रामविलास) ने राज्य की राजनीति में एक मजबूत स्थान बनाया है. उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी उस दिशा में आगे बढ़ी है, जिसकी कल्पना उनके पिता और पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान ने की थी. चिराग ने बताया कि आने वाले समय में पार्टी एनडीए सरकार के साथ मिलकर विकास को गति देने और जनता की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए पूरी जिम्मेदारी के साथ काम करेगी.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel