[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार चुनाव RJD Sunil Singh: कानून दिमाग ठीक कर देगा, यह जंगलराज नहीं, RJD को NDA का करार जवाब

RJD Sunil Singh: कानून दिमाग ठीक कर देगा, यह जंगलराज नहीं, RJD को NDA का करार जवाब

0
RJD Sunil Singh: कानून दिमाग ठीक कर देगा, यह जंगलराज नहीं, RJD को NDA  का करार जवाब
राजद नेता सुनील सिंह

RJD Sunil Singh: बिहार चुनाव के नतीजों से पहले आरोप-प्रत्यारोप तेज हो गए हैं. राजद नेता सुनील सिंह के उस बयान से बवाल मच गया है जिसमें उन्होंने कहा था कि यदि मतगणना में हेराफेरी हुई तो पटना की सड़कें नेपाल, बांग्लादेश या श्रीलंका जैसी दिखेंगी. इस बयान पर एनडीए नेताओं ने माहौल खराब करने का आरोप लगाया है.

अशोक चौधरी बोले- कार्रवाई होनी चाहिए

बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी ने सुनील सिंह के बयान पर कहा, “ऐसे बयान देने वाले के ऊपर पहले तो कार्रवाई होनी चाहिए. हमारे यहां चुनाव पर्यवेक्षक से लेकर हर लोग रहते हैं. 2005 से यदि राजद लोगों द्वारा नकारे जा रहे हैं तो इसलिए क्योंकि आपका काम करने का तरीका इस तरह का है. जनादेश जो भी हो, हार या जीत, उसे विनम्रता से स्वीकार किया जाना चाहिए. इस तरह की भाषा का प्रयोग और इस तरह की उदंडता राजद के लोग ही करते हैं और इसलिए जनता इन्हें नकारती है. इस बार भी जनता इन्हें नकार रही है.”

राजद हिंसा फैलाना चाहती है- नीरज कुमार

जदयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा कि राजद जानबूझकर हिंसा करके प्रदेश में तनाव पैदा करना चाहती है और उन्हें यह याद रखना चाहिए कि लालू यादव के शासन में लोकतंत्र पर चोट लगी थी. नीरज कुमार ने यह भी कहा कि चुनाव में हार-जीत को स्वीकार करना चाहिए और एनडीए को हर तबके का समर्थन मिला है.

बीजेपी नेता बोले- नहीं चलने देंगे जंगलराज

भाजपा प्रवक्ता अजय आलोक ने कहा कि यहां जंगलराज नहीं चलने दिया जाएगा और यदि कोई गड़बड़ी की योजना बनाएगा तो कानून सख्ती से कार्रवाई करेगा. उन्होंने कहा कि नतीजे जो भी हों, उनका सम्मान किया जाना चाहिए और 2005 जैसा अव्यवस्थित दौर लौटने नहीं दिया जाएगा.

बिहार चुनाव की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

विपक्ष स्वीकार कर चुका है हार

यूपी के मंत्री दयाशंकर सिंह ने भी आरोप लगाया कि विपक्ष पहले से अपनी हार स्वीकार कर चुका है जबकि अभी मतगणना शुरू भी नहीं हुई है. सुनील सिंह ने मीडिया पर दबाव बनाकर एग्जिट पोल निकलवाने का आरोप लगाया और 2020 के चुनावों में हुई किसी भी गड़बड़ी का हवाला देते हुए चेतावनी दी कि इस बार गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी. उन्होंने अधिकारियों से ईमानदार गिनती की अपील करते हुए कहा कि किसी को गाइडेड मिसाइल की तरह काम नहीं करना चाहिए.

इसे भी पढ़ें:  ‘राजद के लिए 2010 से भी बुरे नतीजे आने वाले हैं’, सुनील सिंह के नेपाल वाले बयान पर JDU का पलटवार

Previous article जिले के सभी नौ विधानसभा क्षेत्रों के 72 उम्मीदवारों में से किन नौ के सिर पर सजेगा जीत का सेहरा, फैसला आज
Next article De De Pyaar De 2 Box Office Preview: अजय-रकुल की फिल्म की ओपनिंग डे कमाई पर सबकी नजरें, जानें एडवांस बुकिंग स्टेटस, रन टाइम और डे 1 प्रीडिक्शन
Avatar Of Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel