[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार चुनाव जेपी नड्डा ने लॉन्च किया प्रभात खबर का ‘इलेक्शन गुरु जी’ चैटबॉट, मिलेंगी चुनाव से जुड़ी ये सभी जानकारियां

जेपी नड्डा ने लॉन्च किया प्रभात खबर का ‘इलेक्शन गुरु जी’ चैटबॉट, मिलेंगी चुनाव से जुड़ी ये सभी जानकारियां

0
जेपी नड्डा ने लॉन्च किया प्रभात खबर का ‘इलेक्शन गुरु जी’ चैटबॉट, मिलेंगी चुनाव से जुड़ी ये सभी जानकारियां
जेपी नड्डा ने चैटबॉट किया लॉन्च

Prabhat Khabar Chatbot: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर प्रभात खबर ने एक अनोखी पहल की है. शनिवार को राजधानी पटना के मौर्या होटल में आयोजित प्रभात खबर कॉनक्लेव के दौरान भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने देश का पहला चुनावी न्यूज चैटबॉट ‘इलेक्शन गुरु जी’ लॉन्च किया. यह चैटबॉट आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) पर आधारित है और बिहार चुनाव से जुड़ी हर अहम जानकारी पाठकों तक तेजी से पहुंचाने का काम करेगा.

चैटबॉट से तुरंत मिलेगा सवालों का जवाब

‘इलेक्शन गुरु जी’ चैटबॉट की सबसे खास बात यह है कि यह पूरी तरह से इंटरैक्टिव है. यूजर सीधे अपने सवाल पूछ सकते हैं और उन्हें त्वरित व सटीक जवाब मिलेगा. इस चैटबॉट के माध्यम से पाठकों को उम्मीदवारों की प्रोफाइल, सीटों की स्थिति, पिछले चुनावों के नतीजे, मतदान प्रतिशत और चुनावी मुद्दों से जुड़ी विस्तृत जानकारियां आसानी से मिलेंगी.

जेपी नड्डा ने इस पहल की सराहना की

लॉन्चिंग के मौके पर जेपी नड्डा ने प्रभात खबर की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि तकनीक का यह प्रयोग लोकतंत्र को और मजबूत करेगा. उन्होंने कहा कि चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता और सटीक जानकारी मतदाताओं के लिए बेहद जरूरी है, और यह चैटबॉट उसी दिशा में एक बड़ा कदम है.

एक ही प्लेटफॉर्म पर मिलेगी सभी जानकारियां

प्रभात खबर के इस इनोवेटिव प्रयास को बिहार चुनाव के संदर्भ में एक अहम पहल माना जा रहा है. लोगों ने कि इससे पाठकों और मतदाताओं को चुनाव से जुड़ी सही और विश्वसनीय जानकारी एक ही मंच पर उपलब्ध होगी, जो उन्हें सूझबूझ के साथ मतदान का निर्णय लेने में मदद करेगी.

Also Read: प्रभात खबर संवाद में तेजस्वी का हमला! बिहार में कानून व्यवस्था ध्वस्त, सरकार पर जमकर साधा निशाना

Previous article Mahalaxmi Vrat 2025: महालक्ष्मी व्रत के दिन माता को अर्पित करें ये खास भोग, बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा
Next article Numerology For Girls: इस मूलांक की लड़कियों के कदम चूमती है कामयाबी,हर क्षेत्र में बनती हैं अव्वल
Avatar Of Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel