[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार चुनाव NDA Seat Sharing: जीतन राम मांझी का बड़ा ऐलान, बोले- ऐसा नहीं हुआ तो अकेले 100 सीटों पर लड़ेंगे

NDA Seat Sharing: जीतन राम मांझी का बड़ा ऐलान, बोले- ऐसा नहीं हुआ तो अकेले 100 सीटों पर लड़ेंगे

0
NDA Seat Sharing: जीतन राम मांझी का बड़ा ऐलान, बोले- ऐसा नहीं हुआ तो अकेले 100 सीटों पर लड़ेंगे

NDA Seat Sharing, संजीव कुमार सिन्हा: बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले दोनों गठबंधन में शामिल छोटे दलों ने बड़े दलों से ज्यादा सीट पाने के लिए प्रेशर पॉलिटिक्स शुरू कर दी है. महागठबंधन में शामिल VIP और वामदल एक ओर 60 और 40 सीटों की मांग कर रही है तो दूसरी ओर NDA में शामिल चिराग पासवान और जीतन राम मांझी भी सम्मानजनक सीटों की मांग कर रहे हैं. इसी बीच मोदी कैबिनेट में एमएसएमई मंत्री जीतनराम मांझी ने विधानसभा चुनाव में सीटों की संख्या पर पर बड़ी बात कही है

पार्टी को मान्यता प्राप्त राजनीतिक दल का दर्ज मिलना चाहिए

जीतन राम मांझी ने कहा है कि उनकी पार्टी को भी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दल का दर्ज मिलना चाहिए. उन्होंने कहा कि हम पार्टी को इसी लिहाज से सीट दिया जाना चाहिए. सीट शेयरिंग पर किये गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि पर्दे में रहने दो. हमने पीएम मोदी और सीएम नीतीश को इस बारे में बता दिया है.

सीएम नीतीश से की ये मांग

जीतन राम मांझी ने सीएम नीतीश से अपने मुख्यमंत्री काल में लिए गए सभी कैबिनेट फैसलों को लागू करने की मांग की. उन्होंने कहा कि लालू परिवार ही बिहार को कमजोर करने के लिए जिम्मेदार बताया. नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार बिहार के लिए भगवान हैं. बिहार सरकार में मंत्री और अपने बेटे संतोष सुमन का उन्होंने सीएम पद के योग्य बताया.

बिहार चुनाव की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

क्या बोले जीतन राम मांझी

जीतन राम मांझी ने रविवार को सीट शेयरिंग पर कहा, “अगर हमको हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा सेक्युलर अधिकृत करता है तो हम जरूर फैसला लेंगे. फैसला में एक ही चीज है कि हम चाहते हैं कि हमारा हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा सेक्युलर हर हालत में मान्यता प्राप्त कर ले. मान्यता प्राप्त करने के लिए हमको 8 सीट विधानसभा चुनाव में चाहिए.”

उन्होंने आगे कहा, “टोटल वोट पोल का 6 % वोट चाहिए. 8 सीट लाने के लिए हमको 20 सीट मिलना चाहिए. सब सीट जीत जाएंगे वैसा तो है नहीं. अगर 60% स्कोरिंग सीट माना जाएगा तो भी अगर कहा जाएगा तो 15 सीट की बात आती है. ऐसे में 8 सीट जीत जाएंगे. दूसरा यह है कि हम भी 100 सीट पर चुनाव लड़ेंगे. हर जगह हमारा 10-15 हजार वोटर है.”

इसे भी पढ़ें: Bihar Bhumi: 20 सितंबर के बाद भी बिहार भूमि वेबसाइट से ऑनलाइन होगा कागजात में सुधार, आया लेटेस्ट अपडेट

Previous article सर्वार्थ सिद्धि योग में 17 को होगी भगवान विश्वकर्मा की आराधना
Next article जिले में खेल संसाधनों का घोर अभाव, इधर स्कूली खेल सिर पर
Avatar Of Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel