[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार चुनाव छठ ने सियासत पर लगाया ब्रेक, आज जारी होगा ‘इंडिया’ गठबंधन का घोषणा पत्र

छठ ने सियासत पर लगाया ब्रेक, आज जारी होगा ‘इंडिया’ गठबंधन का घोषणा पत्र

0
छठ ने सियासत पर लगाया ब्रेक, आज जारी होगा ‘इंडिया’ गठबंधन का घोषणा पत्र
इंडिया गठबंधन के नेता बायें से मुकेश सहनी, दीपांकर भट्टाचार्य, तेजस्वी यादव और अशोक गहलोत.

INDIA Alliance Manifesto 2025: बिहार में सोमवार को महापर्व छठ की वजह से राजनीतिक गतिविधियों में कुछ ठहराव रहा. अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य के दिन इंडिया गठबंधन की अगुवाई करने वाली पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (राजद) से बगावत करने वाले 27 नेताओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई के अलावा कोई बड़ी राजनीतिक हलचल नहीं रही. हालांकि, उदीयमान सूर्य को अर्घ्य के बाद मंगलवार को विपक्षी ‘इंडिया’ गठबंधन अपना घोषणा पत्र जारी करने के लिए तैयार है.

29 अक्टूबर को बिहार में चुनाव प्रचार शुरू करेंगे राहुल गांधी

इंडिया गठबंधन के घोषणा पत्र जारी होने के एक दिन बाद यानी 29 अक्टूबर को कांग्रेस के सर्वोच्च नेता राहुल गांधी चुनाव प्रचार शुरू कर देंगे. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान सहित अधिकतर राजनेता सोमवार को अपने-अपने घरों में रहे. परिवार के साथ राज्य के इस लोकप्रिय त्योहार को श्रद्धापूर्वक मनाया.

हमने पहले कभी ऐसी अव्यवस्था नहीं देखी. तो ये 12,000 ट्रेनें कहां हैं? मैं दूर-दराज से छठ मनाने घर आये उन भाइयों से अपील करूंगा, सिर्फ ठेकुआ खाकर मत लौट जाइए. चुनाव तक रुकिए और बदलाव के लिए वोट दीजिए.

तेजस्वी यादव. राजद

तेजस्वी ने फेसबुक लाइव में क्या-क्या कहा?

‘इंडिया’ गठबंधन के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार तेजस्वी यादव शाम के समय ‘फेसबुक’ पर लाइव आये और केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर त्योहार के दौरान भीड़ को संभालने के लिए 12,000 ट्रेनें चलाने को लेकर ‘झूठ बोलने’ का आरोप लगाया. तेजस्वी यादव ने अपने लैपटॉप पर भीड़भाड़ वाली ट्रेनों और स्टेशनों के वीडियो दिखाते हुए कहा, ‘हमने पहले कभी ऐसी अव्यवस्था नहीं देखी. तो ये 12,000 ट्रेनें कहां हैं? मैं दूर-दराज से छठ मनाने घर आये उन भाइयों से अपील करूंगा, सिर्फ ठेकुआ खाकर मत लौट जाइए. चुनाव तक रुकिए और बदलाव के लिए वोट दीजिए.’

बिहार चुनाव की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

घोषणा पत्र के साथ कुछ अहम राजनीतिक घोषणा भी संभव

ऐसी अटकलें भी लगायी जा रही हैं कि घोषणा पत्र जारी करने के दौरान कुछ और अहम राजनीतिक घोषणा की जा सकती है, जिनमें अल्पसंख्यक समुदाय से किसी नेता को उपमुख्यमंत्री बनाये जाने के भी संकेत मिल रहे हैं. तेजस्वी यादव को जब मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित किया गया था, तब भी यह कहा गया था कि विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के प्रमुख मुकेश सहनी को उपमुख्यमंत्री पद दिया जा सकता है.

तेजस्वी यादव पर लगा मुस्लिमों की अनदेखी का आरोप

महागठबंधन का यह कदम निषाद समुदाय को साधने की रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है. हालांकि, सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) और हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) सहित कुछ अन्य पक्षों ने सवाल उठाते हुए कहा कि गठबंधन ने ‘यादव और निषाद समुदाय को तो जगह दी, लेकिन उनसे अधिक संख्या वाले मुस्लिम समुदाय की अनदेखी कर दी.’

INDIA Alliance Manifesto 2025: हर परिवार को नौकरी देने के लिए कराया है ‘वैज्ञानिक अध्ययन’- तेजस्वी

तेजस्वी यादव ने हाल ही में हर परिवार के एक सदस्य के लिए सरकारी नौकरी सुनिश्चित करने का वादा किया था, लेकिन सत्तापक्ष और जन सुराज पार्टी के प्रमुख प्रशांत किशोर ने इसे चुनावी रेवड़ी करार दिया था. यादव ने दावा किया कि इस वादे को जमीन पर उतारने के लिए ‘वैज्ञानिक अध्ययन’ किया गया है. राजद नेता ने कहा कि सत्ता में आने पर वह जाति सर्वेक्षण के निष्कर्षों के अनुरूप आरक्षण वृद्धि से जुड़े नये विधेयक लायेंगे और केंद्र से अनुरोध करेंगे कि इन कानूनों को न्यायिक समीक्षा से बचाने के लिए नौवीं अनुसूची में शामिल किया जाये, जैसा कि तमिलनाडु में है.

Bihar Election 2025 Fact Sheet
बिहार चुनाव 2025 : एक नजर में. फोटो : प्रभात खबर

राहुल-तेजस्वी की रैली के बाद दिखेगी महागठबंधन की एकजुटता

‘इंडिया’ गठबंधन के विभिन्न घटक दलों, खासकर राजद और कांग्रेस के कार्यकर्ता सीट बंटवारे में देरी के कारण बिखराव की स्थिति में थे. हालांकि, अब उम्मीद जतायी जा रही है कि राहुल गांधी बुधवार को तेजस्वी यादव के साथ मुजफ्फरपुर और दरभंगा में प्रस्तावित संयुक्त रैलियों को संबोधित करेंगे. इसके बाद कार्यकर्ताओं में उत्साह व एकजुटता देखने को मिलेगी.

बिहार में चुनाव कब है?

bihar election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की घोषणा हो चुकी है. 6 और 11 नवंबर को 2 चरणों में सभी 243 सीटों पर मतदान होगा.

बिहार चुनाव के परिणाम कब आयेंगे?

bihar election 2025 result date: बिहार में इस बार 2 चरणों में चुनाव कराये जा रहे हैं. पहले चरण में 121 सीटों पर 6 नवंबर को और दूसरे चरण में 11 नवंबर को 122 सीटों पर मतदान होगा. सभी 243 सीटों की मतगणना 14 नवंबर को होगी.

बिहार चुनाव की तारीख क्या है?

bihar election 2025 date: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण की वोटिंग 6 नवंबर को होगी. 11 नवंबर को दूसरे चरण की वोटिंग करायी जायेगी.

इसे भी पढ़ें

RJD Rebels Fired: वोटिंग से पहले एक्शन में राजद, रितु जायसवाल समेत 27 बागियों को पार्टी से निकाला

महुआ विधानसभा के राजद कार्यकर्ताओं के दिल में तेज प्रताप! कहा- घी दाल में ही गिरता है

Tej Pratap Yadav Networth: परिवार और पार्टी से बेदखल लालू प्रसाद के बड़े लाल तेज प्रताप अब भी 2.88 करोड़ के मालिक

Anant Singh Networth: 37.18 करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं अनंत सिंह, उनसे धनवान उनकी पत्नी

Previous article शादी का प्रस्ताव ठुकराने पर प्रेमी ने प्रेमिका को मारी गोली
Next article मांस-मछली बिक्री को लेकर ‘बांग्ला पक्खो’ पर भाजपा का हमला
Avatar Of Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel