[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार चुनाव Bihar BJP: ये 5 BJP नेता संभालेंगे बिहार के अलग-अलग इलाकों का जिम्मा, प्रदेश अध्यक्ष ने जारी की सूची

Bihar BJP: ये 5 BJP नेता संभालेंगे बिहार के अलग-अलग इलाकों का जिम्मा, प्रदेश अध्यक्ष ने जारी की सूची

0
Bihar BJP: ये 5 BJP नेता संभालेंगे बिहार के अलग-अलग इलाकों का जिम्मा, प्रदेश अध्यक्ष ने जारी की सूची
बिहार बीजेपी अध्यक्ष डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल

Bihar BJP: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तैयारियों के बीच भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपनी संगठनात्मक रणनीति को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है. बिहार बीजेपी अध्यक्ष डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल ने एक पत्र जारी किया. इसमें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के निर्देश पर 5 नेताओं को अलग-अलग क्षेत्रों की जिम्मेदारी सौंपी गई है.

Image 342
Bjp की लिस्ट

किसे कहां की जिम्मेदारी मिली

पार्टी ने इन अनुभवी नेताओं को उनकी संगठनात्मक क्षमता और क्षेत्रीय समझ के आधार पर नियुक्त किया है. सौंपी गई जिम्मेदारियों के अनुसार, महेंद्र सिंह को मिथिला और तिरहुत का प्रभार दिया गया है. अरविन्द मेनन चंपारण और सारण क्षेत्र की कमान संभालेंगे.

मगध और शाहाबाद इलाके की जिम्मेदारी ऋतुराज सिन्हा को दी गई है, जबकि प्रदीप वर्मा को भागलपुर, कोशी और पूर्णिया जैसे उत्तरी और पूर्वी बिहार के क्षेत्रों को साधने का जिम्मा मिला है. सबसे बड़े और व्यापक क्षेत्र, जिसमें पटना, मुंगेर, बेगूसराय और नालंदा शामिल हैं इसकी जिम्मेदारी असीम गोयल को सौंपी गई है.

बिहार चुनाव की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

रणनीतिक बिसात की शुरुआत

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इन नेताओं की नियुक्ति केवल संगठनात्मक नहीं, बल्कि एक गहरी रणनीतिक बिसात का हिस्सा है. इन वरिष्ठ नेताओं को उनके प्रभार वाले क्षेत्रों में चुनाव प्रबंधन, समन्वय और स्थानीय समीकरणों को साधने का काम सौंपा गया है. इन 5 क्षेत्रों में बिहार की अधिकांश विधानसभा सीटें शामिल हैं और इन पर मजबूत पकड़ बनाना पार्टी की चुनावी सफलता के लिए जरुरी है.

डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल का यह पत्र बताता है कि भाजपा इस चुनाव को कितनी गंभीरता से ले रही है और समय रहते ही ग्राउंड लेवल पर मजबूत नेतृत्व स्थापित कर रही है. इन नियुक्तियों के बाद, आने वाले दिनों में पार्टी अपनी चुनावी रणनीति और अभियानों में तेजी ला सकती है.

इसे भी पढ़ें:  नवरात्रि में इस दिन तक होगी बारिश, IMD ने 12 जिलों में जारी किया येलो अलर्ट

इसे भी पढ़ें: NDA सम्मलेन में महायुद्ध, JDU और चिराग के कार्यकर्ता में भिड़ंत, भगदड़

Previous article saran news : ट्रक चालकों से अवैध वसूली का वायरल वीडियो जांच में मिला सही, एसपी ने सिपाही को किया बर्खास्त
Next article सकरीगली पुराना दुर्गा मंदिर में बांग्ला पद्धति से हो रही है मां दुर्गा की पूजा
Avatar Of Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel