[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार चुनाव ललन सिंह को उनका विवादित बयान पड़ गया भारी, चुनाव आयोग ने केंद्रीय मंत्री को भेजा नोटिस

ललन सिंह को उनका विवादित बयान पड़ गया भारी, चुनाव आयोग ने केंद्रीय मंत्री को भेजा नोटिस

0
ललन सिंह को उनका विवादित बयान पड़ गया भारी, चुनाव आयोग ने केंद्रीय मंत्री को भेजा नोटिस
ललन सिंह

Bihar Chunav 2025: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी अपने चरम पर पहुंच गई है. इसी बीच एक चुनावी भाषण के कारण केंद्रीय मंत्री ललन सिंह विवादों के घेरे में आ गए हैं और उन्हें चुनाव आयोग (EC) द्वारा नोटिस थमाया गया है.

मतदाताओं को रोकने का आरोप

चुनाव आयोग की कार्रवाई का आधार ललन सिंह का वह कथित बयान बना है, जिसमें उन्होंने अपने समर्थकों से विपक्षी उम्मीदवारों के मतदाताओं को मतदान करने से रोकने का निर्देश दिया था. सूत्रों के अनुसार, केंद्रीय मंत्री पर आरोप है कि उन्होंने अपने भाषण में समर्थकों से कहा था कि वे एक-दो विपक्षी नेताओं के क्षेत्र के मतदाताओं को चुनाव के दिन घर से निकलने ही न दें या यदि वे बहुत आग्रह करें तो उन्हें वोट डलवाकर घर में ही बंद करवा दें.

यह मामला तब सामने आया जब राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा करते हुए केंद्रीय मंत्री ललन सिंह पर निशाना साधा. चुनाव आयोग ने इस गंभीर आरोप को संज्ञान में लेते हुए, बिहार के मुख्य चुनाव आयुक्त के माध्यम से ललन सिंह को यह नोटिस जारी किया है. आयोग ने उन्हें इस मामले में अपना पक्ष रखने के लिए मात्र 24 घंटे का समय दिया है.

मोकामा हिंसा पर ललन सिंह का बयान

इसी बीच, केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने मोकामा में हुई चुनावी हिंसा और JDU प्रत्याशी अनंत सिंह की गिरफ्तारी पर भी टिप्पणी की है. अनंत सिंह को जन सुराज पार्टी समर्थक दुलारचंद यादव की हत्या के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था, जो जन सुराज उम्मीदवार पीयूष प्रियदर्शी के प्रचार कार्य में लगे थे.

‘हर व्यक्ति को ‘अनंत सिंह’ बनकर लड़ना होगा’- ललन सिंह

मोकामा में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए ललन सिंह ने अपने साथी प्रत्याशी के समर्थन में एक विवादित अपील भी की. उन्होंने कहा कि अनंत सिंह की गिरफ्तारी के बाद, ‘अब हर व्यक्ति को अनंत सिंह बनकर चुनाव लड़ना चाहिए.’

Also Read: ‘राहुल गांधी को रसोईया होना चाहिए था’, वैशाली में दिखा तेज प्रताप यादव का तेवर

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel