[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार चुनाव Dularchand Murder Case: दुलारचंद हत्याकांड में चुनाव आयोग ने लिया संज्ञान, DGP से मांगी तुरंत रिपोर्ट

Dularchand Murder Case: दुलारचंद हत्याकांड में चुनाव आयोग ने लिया संज्ञान, DGP से मांगी तुरंत रिपोर्ट

0
Dularchand Murder Case: दुलारचंद हत्याकांड में चुनाव आयोग ने लिया संज्ञान, DGP से मांगी तुरंत रिपोर्ट
दुलारचंद यादव की फाइल फोटो

Dularchand Murder Case: मोकामा में RJD नेता दुलारचंद यादव की हत्या के बाद हालात लगातार तनावपूर्ण बने हुए हैं. घटना को लेकर चुनाव आयोग ने बिहार के DGP विनय कुमार से रिपोर्ट मांगी है. जबकि शुक्रवार को 29 घंटे बाद भारी सुरक्षा के बीच उनका अंतिम संस्कार किया गया.

दुलारचंद यादव की शव यात्रा के दौरान पंडारक इलाके में हिंसक झड़प हो गई. शव यात्रा में शामिल भीड़ के बीच किसी बात को लेकर नारेबाजी शुरू हुई और देखते ही देखते पथराव और तोड़फोड़ की घटनाएं हो गईं.

RJD प्रत्याशी वीणा देवी की गाड़ी पर भी हमला

इस दौरान मोकामा से RJD प्रत्याशी वीणा देवी की गाड़ी पर हमला किया गया और शीशे तोड़ दिए गए. दोनों ओर से कई लोगों के घायल होने की खबर है. पथराव की शिकायत वीणा देवी की ओर से पंडारक थाने में दर्ज कराई गई. जिसमें फायरिंग और हमला करने का आरोप लगाया गया है. मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा और स्थिति को किसी तरह काबू में लिया गया.

बाढ़ अस्पताल में दो घंटे तक चला पोस्टमॉर्टम

इससे पहले बाढ़ अस्पताल में दो घंटे तक पोस्टमॉर्टम चला, जहां समर्थकों और पुलिस के बीच झड़प हुई. लोग बाहुबली अनंत सिंह की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे. नारेबाजी इतनी तेज थी कि अस्पताल परिसर में भारी पुलिस फोर्स तैनात करनी पड़ी.

ट्रैक्टर-ट्रॉली से शव लेकर घर पहुंचे परिजन

सुबह 11 बजे परिजन ट्रैक्टर-ट्रॉली से शव लेकर घर पहुंचे. रास्ते में दुकानें बंद रहीं और माहौल शोक में डूबा रहा. अंतिम यात्रा में सूरजभान सिंह की पत्नी और RJD प्रत्याशी वीणा सिंह भी शामिल थीं.

गुरुवार को हुई थी दुलारचंद यादव की हत्या

गुरुवार (30 अक्टूबर) को बसावन चक में जनसुराज प्रत्याशी पीयूष प्रियदर्शी के काफिले के साथ जा रहे दुलारचंद यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. आरोप है कि हमलावरों ने गोली लगने के बाद उनके शरीर पर गाड़ी चढ़ा दी.

दुलारचंद के पोते ने अनंत सिंह पर दर्ज कराई हत्या

भदौर थाना में दुलारचंद के पोते के बयान पर अनंत सिंह, उनके भतीजों रणवीर और कर्मवीर सहित पांच नामजद और कई अज्ञात पर हत्या का केस दर्ज किया गया है. मोकामा-बाढ़ क्षेत्र में तनाव के मद्देनजर पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है.

Also Read: ‘सम्राट चौधरी कलाकारों का सम्मान करते हैं…’, मनोज तिवारी बोले- साजिश के तहत फैलाया जा रहा विवाद

Previous article Baahubali The Epic Box Office Records: बॉक्स ऑफिस पर ‘बाहुबली द एपिक’ की दहाड़, री-रिलीज में तोड़े 6 फिल्मों के रिकॉर्ड
Next article Devuthani Ekadashi 2025: आज मनाई जा रही है देवउठनी एकादशी, जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और मंत्र
Avatar Of Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel