[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार चुनाव Bihar Election Date 2025: बस चंद दिनों में बजेगा बिगुल, जानिए कब हो सकती है वोटिंग और कब आएंगे नतीजे

Bihar Election Date 2025: बस चंद दिनों में बजेगा बिगुल, जानिए कब हो सकती है वोटिंग और कब आएंगे नतीजे

0
Bihar Election Date 2025: बस चंद दिनों में बजेगा बिगुल, जानिए कब हो सकती  है वोटिंग और कब आएंगे नतीजे
सांकेतिक तस्वीर

Bihar Election 2025: बिहार की सियासत अब पूरी तरह चुनावी मोड में है. चुनाव आयोग से मिले ताजा संकेत साफ कर रहे हैं कि विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान बस कुछ ही दिनों में होने वाला है. नीतीश सरकार का कार्यकाल 22 नवंबर को पूरा हो रहा है और उससे पहले हर हाल में नई विधानसभा का गठन होना तय है.

6 अक्टूबर है बड़ी डेडलाइन

चुनाव आयोग ने बिहार सरकार को आदेश दिया है कि 6 अक्टूबर तक सभी अफसरों और कर्मचारियों के तबादले व पोस्टिंग पूरी कर ली जाएं और उसी दिन तक विस्तृत रिपोर्ट भी आयोग को भेज दी जाए. यह डेडलाइन साफ संकेत देती है कि 6 अक्टूबर के बाद किसी भी वक्त चुनाव की घोषणा हो सकती है.

मुख्य चुनाव आयुक्त का दौरा

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार 6 अक्टूबर को पटना पहुंचेंगे और राज्य की तैयारियों का जायजा लेंगे. माना जा रहा है कि उनके लौटते ही चुनावी तारीखों का ऐलान कर दिया जाएगा.

कब होंगे चुनाव और नतीजों का ऐलान?

विशेष सूत्रों के मुताबिक, बिहार चुनाव 3 से 6 नवंबर के बीच शुरू हो सकते हैं और इस बार मतदान दो से तीन चरणों में होगा. खास बात यह है कि वोटिंग खत्म होने के बाद केवल 2-3 दिन में ही नतीजे घोषित कर दिए जाएंगे. यानी नवंबर के दूसरे हफ्ते तक बिहार को नई विधानसभा मिल जाएगी.

त्योहारों के बीच सीमित प्रचार का समय

चुनावी शेड्यूल छठ महापर्व (25 से 28 अक्टूबर) के बाद तय होगा. ऐसे में राजनीतिक दलों को चुनाव प्रचार के लिए महज एक महीने का वक्त मिलेगा, जबकि उम्मीदवारों को सीट बंटवारे और टिकट फाइनल होने के बाद और भी कम समय मिलेगा.

नई पार्टियों की मुश्किलें

पुराने दल जहां पहले से तैयारियों में जुटे हैं, वहीं नई पार्टियों के लिए यह चुनाव और कठिन हो गया है. प्रशांत किशोर की जन सुराज और असदुद्दीन ओवैसी की AIMIM अभी तक उम्मीदवारों की लिस्ट तक जारी नहीं कर पाए हैं. दूसरी ओर, तेज प्रताप यादव ने चार सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा कर बढ़त बना ली है.

Also Read: Bihar Election 2025: 6 अक्‍टूबर के बाद बिहार की सियासत का महाकुंभ शुरू, चुनाव आयोग ने मुख्य सचिव को लिखा पत्र

Previous article अब WhatsApp पर मिलेगा आपका Aadhaar कार्ड, जानें आसान तरीका
Next article Powerful Baby Girl Names: ट्रेडिशनल नहीं पावरफुल,मां कृष्णमुंडा से जुड़े ये नाम आजकल हो रहे हैं ट्रेंड
Avatar Of Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel