[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार चुनाव Anant Singh: आधी रात गिरफ्तारी के बाद बाहुबली अनंत सिंह का बड़ा बयान, बोले- ‘अब जनता लड़ेगी’

Anant Singh: आधी रात गिरफ्तारी के बाद बाहुबली अनंत सिंह का बड़ा बयान, बोले- ‘अब जनता लड़ेगी’

0
Anant Singh: आधी रात गिरफ्तारी के बाद बाहुबली अनंत सिंह का बड़ा बयान, बोले- ‘अब जनता लड़ेगी’
जेडीयू प्रत्याशी अनंत सिंह

Anant Singh: मोकामा में दुलारचंद हत्याकांड मामले में बाहुबली नेता अनंत सिंह को शनिवार देर रात गिरफ्तार कर लिया गया. अनंत सिंह की गिरफ्तारी के बाद उनका बड़ा बयान आ गया है. दरअसल, अनंत सिंह का सोशल मीडिया पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है. अपने पोस्ट में बड़ी बात अनंत सिंह ने यह कह दी है कि चुनाव अब मोकामा की जनता लड़ेगी. मालूम हो, इस मामले में अनंत सिंह के साथ दो अन्य लोगों को गिरफ्तार किया गया है.

अनंत सिंह ने लिखा, ‘सत्यमेव जयते’

अनंत सिंह के फेसबुक पोस्ट की विस्तार से बात करें तो, उनकी गिरफ्तारी के बाद इसे शेयर किया गया. इस पोस्ट में गिरफ्तारी से जुड़ा एक वीडियो भी शेयर किया गया. साथ ही अनंत सिंह ने लिखा, ‘सत्यमेव जयते. मुझे मोकामा की जनता पर पूर्ण भरोसा है. इसलिए चुनाव अब मोकामा की जनता लड़ेगी’. यह पोस्ट फेसबुक पर शेयर होते ही तेजी से वायरल हो रहा.

एसएसपी कार्तिकेय शर्मा ने दी जानकारी

दरअसल, अनंत सिंह मोकामा विधानसभा सीट से चुनावी मैदान में हैं. इसे लेकर वे लगातार चुनाव प्रचार में एक्टिव थे. इस बीच दुलारचंद हत्याकांड में उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है. शनिवार देर रात एसएसपी कार्तिकेय शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके अनंत सिंह की गिरफ्तारी की जानकारी दी. उनके साथ पटना के डीएम डॉ. त्यागराजन एमएस भी थे.

अनंत सिंह के साथ दो और भी गिरफ्तार

प्रेस कॉन्फ्रेंस में डीएम और एसएसपी ने कहा, इस मामले में अनंत सिंह समेत 3 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. इनके नाम अनंत सिंह, मणिकांत ठाकुर और रंजीत राम उर्फ दिमागी हैं. दुलारचंद के पोते ने अनंत सिंह समेत 4 के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज करवायी थी. बाद में पियूष प्रियदर्शी ने 6 लोगों के विरुद्ध एफआईआर करवायी थी. पुलिस ने अपनी जांच के आधार पर अलग से एक प्राथमिकी दर्ज की थी. अनंत सिंह को आज रविवार को कोर्ट में पेश किया जायेगा.

Also Read: Anant Singh Arrest: दुलारचंद यादव हत्याकांड में मोकामा के जदयू उम्मीदवार अनंत सिंह गिरफ्तार, देखें Video

Previous article Tulsi Vivah At Home: घर पर कैसे करें तुलसी विवाह? जानिए विधि, भोग और नियम
Next article Laughter Chefs Season 3: फाइनली इस दिन से शुरू होगा लाफ्टर शेफ्स सीजन 3, जानें कंफर्म कंटेस्टेंट के नाम, प्रोमो है काफी जबरदस्त
Avatar Of Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel