[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार चुनाव Delhi CM in Bihar: मैं बिहार में हूं, मैं सुरक्षित हूं, लखीसराय में बोलीं दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता

Delhi CM in Bihar: मैं बिहार में हूं, मैं सुरक्षित हूं, लखीसराय में बोलीं दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता

0
Delhi CM in Bihar: मैं बिहार में हूं, मैं सुरक्षित हूं, लखीसराय में बोलीं दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता
विजय कुमार सिन्हा के नामांकन में शामिल हुईं दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता. फोटो : राजीव मुरारी

Delhi CM Rekha Gupta in Bihar|I Am Safe I Am In Bihar|दिल्ली की मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की नेता रेखा गुप्ता बुधवार को बिहार आयीं. उन्होंने यह कहकर सबका दिल जीत लिया कि मैं बिहार में हूं, मैं सुरक्षित हूं. आप यहां बैठिए. अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार को पराजित करके दिल्ली की मुख्यमंत्री बनीं रेखा गुप्ता बिहार के 2 उप-मुख्यमंत्रियों के पत्र में प्रचार करने लखीसराय आयीं थीं. लखीसराय विधानसभा सीट से भाजपा नेता विजय सिन्हा के नामांकन समारोह में शामिल होने से पहले उन्होंने पार्टी के कार्यकर्ताओं को संबोधित किया.

रेखा गुप्ता के करीब पहुंचना चाहते थे सुरक्षाकर्मी

रेखा गुप्ता जब पोडियम पर भाषण देने के लिए पहुंचीं, तो उनके सुरक्षाकर्मी दूर रह गये. वे अपनी मुख्यमंत्री के करीब पहुंचना चाहते थे, ताकि उनकी सुरक्षा में कोई चूक न हो. इसी दौरान दिल्ली की मुख्यमंत्री ने अपने सुरक्षाकर्मी से कहा, ‘मैं सुरक्षित हूं. मैं बिहार में हूं, मैं सुरक्षित हूं. आप यहां बैठिए.’ इसके बाद वहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर तालियां बजायीं.

रेखा गुप्ता ने अशोक धाम, मां दुर्गा और छठी मैया के जयकारे लगवाये

उन्होंने कहा कि मुझे खुशी है कि भरी दोपहरी आपलोग भाई विजय जी को आशीर्वाद देने के लिए पहुंचे हैं. उन्होंने अशोक धाम की जय, मां दुर्गा की जय, छठी मैया की जय के जयकारे भी लगवाये. उन्होंने कहा कि वह वर्षों बाद बिहार आयीं हैं. उन्होंने कहा कि एयरपोर्ट पर उतरने के बाद उन्होंने देखा कि बिहार कितना बदल गया है.

Delhi Cm Rekha Gupta In Bihar
विजय कुमार सिन्हा, सम्राट चौधरी और गिरिराज सिंह के साथ दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता.

बिहार में सब कुछ दिखा नया-नया – रेखा गुप्ता

दिल्ली की मुख्यमंत्री ने कहा कि वह एयरपोर्ट से बाहर निकलीं, तो देखा सब कुछ नया-नया है. सड़कें चौड़ी हो गयीं हैं. फ्लाईओवर बने हुए हैं. विकासित बिहार आज मुझे दिखा, तो मैंने धरती को नमन किया. नमन किया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को, जिन्होंने 11 साल में बिहार को 15 लाख करोड़ रुपए की सौगात दी.

बिहार चुनाव की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

11 साल में पीएम मोदी 58 बार बिहार आये

रेखा गुप्ता ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री 11 साल में 58 बार बिहार आये. यह दर्शाता है कि पीएम मोदी को बिहार से कितना प्यार है. इस पर रेखा गुप्ता जिंदाबाद, नरेंद्र मोदी जिंदाबाद, नीतीश कुमार जिंदाबाद के नारे लगाये. उन्होंने बिहार में वर्ष 2005 के पहले अपराध और अराजकता छायी रहती थी. जब से एनडीए की सरकार बनी है, पूरा का पूरा बिहार खुद को सुरक्षित महसूस करता है.

शराबबबंदी से सबसे ज्यादा खुश हैं बिहार की बहनें – रेखा

उन्होंने कहा कि सबसे ज्यादा खुश बिहार की बहनें हैं, क्योंकि नीतीश कुमार जी ने शराबबंदी की. उन्होंने कहा कि जो बिहार वर्षों तक अंधेरे में था, उसे नीतीश कुमार ने संभाला और पीएम मोदी ने उसे गति दी. आज बड़े-बड़े प्रोजेक्ट बिहार में हैं.

Delhi Cm Rekha Gupta In Bihar Election 2025 News
नामांकन के बाद विजय सिन्हा ने किया रोड शो. फोटो : राजीव मुरारी

Delhi CM Rekha Gupta in Bihar: रोड शो में शामिल हुए हजारों कार्यकर्ता

नामांकन दाखिल करने के बाद विजय कुमार सिन्हा और भाजपा नेताओं ने अनुमंडल कार्यालय से बाहर निकल कर खुली जीप में सवार होकर केआरके मैदान तक मुख्य सड़क तक रोड शो किया. इसमें दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा शामिल हुए. हजारों भाजपा व एनडीए कार्यकर्ता शामिल हुए. रोड शो के दौरान कार्यकर्ता लगातार भाजपा व एनडीए नेताओं का जयघोष कर रहे थे.

Delhi Cm Rekha Gupta In Bihar Election 2025 News Today
लखीसराय अनुमंडल कार्यालय में नामांकन दाखिल करने पहुंचे विजय सिन्हा के साथ भाजपा के नेतागण. फोटो : राजीव मुरारी

पैसा लेवे में जूता चप्पल घिस जैतो हो हल – गिरिराज सिंह

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने भी सभा को अलग अंदाज में संबोधित किया. उन्होंने जय श्रीराम और हर-हर महादेव का जयकारा लगाकर अपने भाषण की शुरुआत की. उन्होंने जीविका दीदी, किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि उनके खाते में राशि गयी है, तो हाथ उठायें. उन्होंने कहा कि आज यदि लालू यादव की सरकार रहतो हल, तो राशि लेवे में जूता चप्पल घिस जैतो हो हल.

सभा को इन लोगों ने किया संबोधित

सभा को सूबे के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, पूर्व सीएम सह केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी, मंत्री प्रेम कुमार ने भी संबोधित किया. मौके पर सिकंदरा विधायक प्रफुल्ल मांझी, सूर्यगढ़ा से जदयू प्रत्याशी सह जदयू जिलाध्यक्ष रामानंद मंडल, भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक कुमार व अन्य उपस्थित थे.

इसे भी पढ़ें

Video: पत्रकार ने पूछा- मोदी सरकार ही क्यों? जवाब मिला- 1100 रुपए, महिला वोटर बोली- हम सब मुरुख छी

Bihar Election 2025: शायराना-शायराना चुनाव, शायरी में शिकवे-शिकायत और ‘X’ पर वार-पलटवार

Anant Singh Networth: 37.18 करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं अनंत सिंह, उनसे धनवान उनकी पत्नी

औरंगाबाद में गुरु-शिष्य की चुनावी जंग में मात्र 23 वोट से हुआ था हार-जीत का फैसला, आज तक नहीं टूटा रिकॉर्ड

Previous article hajipur news. महनार से किरण व विपिन निर्दलीय, राजापाकर से चंदन ने फॉरवर्ड ब्लॉक से किया नामांकन
Next article तीन दुकानों में चोरी, एक विधि निरुद्ध बालक को पकड़ा
Avatar Of Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel