[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार चुनाव Delhi Blast: बिहार विधानसभा चुनाव के बीच दिल्ली में ब्लास्ट, मुकेश सहनी बोले- खबर ने मुझे झकझोर दिया है

Delhi Blast: बिहार विधानसभा चुनाव के बीच दिल्ली में ब्लास्ट, मुकेश सहनी बोले- खबर ने मुझे झकझोर दिया है

0
Delhi Blast: बिहार विधानसभा चुनाव के बीच दिल्ली में ब्लास्ट, मुकेश सहनी बोले- खबर ने मुझे झकझोर दिया है
मुकेश सहनी

Delhi Blast: दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास सोमवार की शाम को एक जोरदार धमाका हुआ. इससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई. इस हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब 12 लोग घायल हो गए. घायलों को तुरंत एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. अब इस घटना पर VIP चीफ मुकेश सहनी और पप्पू यादव की प्रतिक्रिया आई है.

क्या बोले सहनी

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर मुकेश ने लिखा, “दिल्ली में लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए धमाके में 8 लोगों की दर्दनाक मौत की खबर ने मुझे भीतर तक झकझोर दिया है. इस भीषण घटना में घायल और प्रभावित सभी लोगों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं. ईश्वर उन्हें शक्ति दे और घायलों को शीघ्र स्वस्थ करें.”

पप्पू यादव ने पीएम मोदी और शाह पर साधा निशाना

दिल्ली में हुए इस ब्लास्ट पर पप्पू यादव ने कहा, “दुर्भाग्यपूर्ण है लाल किला के पास, भीषण धमाका, नौ लोग मारे गए. देश का गृह मंत्री प्रधानमंत्री अपना दायित्व छोड़ बिहार में चुनाव जीतने को धमकी और कट्टा का खेल कर रहे थे. ऐसे में इस विस्फोट की जिम्मेदारी लें. अपने पद से इस्तीफा दें, ऐसी कमजोर सरकार देश को सुरक्षा नहीं दे सकती!”

बिहार चुनाव की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

कई राज्यों में हाई अलर्ट जारी

विस्फोट के बाद दिल्ली, मुंबई और उत्तर प्रदेश में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है. सुरक्षा एजेंसियों ने सभी अहम जगहों पर पेट्रोलिंग और चेकिंग बढ़ा दी है. दिल्ली अग्निशमन विभाग को शाम करीब 6:55 बजे सूचना मिली कि एक कार में धमाका हुआ है. धमाके से पास में खड़ी तीन अन्य गाड़ियों में भी आग लग गई.

लोगों ने बताया कि धमाका इतना तेज था कि चारों तरफ धुआं और चीख-पुकार मच गई. कुछ ही पलों में सड़क पर लाशें दिखाई देने लगीं. फिलहाल पुलिस ने पूरे इलाके को घेरकर जांच शुरू कर दी है और गाड़ियों की आवाजाही रोक दी गई है. यह इलाका पुरानी दिल्ली का सबसे भीड़भाड़ वाला क्षेत्र है, इसलिए प्रशासन ने आसपास की सुरक्षा और सख्त कर दी है.

इसे भी पढ़ें: Bihar Election 2025: ‘हम लोग हवा में बात नहीं करते’, लालू की सांसद बेटी बोली- NDA पर अकेले तेजस्वी भारी

Previous article बीरभूम : टोटो चालकों ने एआरटीओ कार्यालय के समक्ष किया प्रदर्शन
Next article ग्रामीणों ने चंदा इकट्ठा कर मां कात्यायनी मंदिर को बचाने का लिया संकल्प
Avatar Of Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel