[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार चुनाव Bihar Politics: तेजस्वी की CM उम्मीदवारी पर सस्पेंस! कांग्रेस नेता का बड़ा खुलासा, मुकेश सहनी पर क्या बोले?

Bihar Politics: तेजस्वी की CM उम्मीदवारी पर सस्पेंस! कांग्रेस नेता का बड़ा खुलासा, मुकेश सहनी पर क्या बोले?

0
Bihar Politics: तेजस्वी की CM उम्मीदवारी पर सस्पेंस! कांग्रेस नेता का बड़ा खुलासा, मुकेश सहनी पर क्या बोले?
मदन मोहन झा और तेजस्वी यादव की फाइल फोटो

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले महागठबंधन (RJD, कांग्रेस और अन्य दल) के भीतर सीट शेयरिंग और मुख्यमंत्री पद के चेहरे को लेकर चल रही चर्चाओं पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने साफ किया कि अब तक न तो तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री पद का दावा आधिकारिक तौर पर पेश किया है और न ही वीआईपी नेता मुकेश सहनी ने डिप्टी सीएम बनने का कोई औपचारिक प्रस्ताव रखा है.

तेजस्वी पर मदन मोहन झा का बयान

मदन मोहन झा ने कहा कि महागठबंधन की कोऑर्डिनेशन कमेटी के अध्यक्ष खुद तेजस्वी यादव हैं और कमेटी का एजेंडा वही तय करते हैं. लेकिन अब तक किसी भी बैठक में तेजस्वी ने मुख्यमंत्री पद की उम्मीदवारी का प्रस्ताव सामने नहीं रखा.

उन्होंने आगे कहा कि, “कोऑर्डिनेशन कमेटी की मीटिंग का एजेंडा तेजस्वी तय करते हैं. लेकिन उसमें कभी यह मुद्दा आया ही नहीं. अगर तेजस्वी यादव भविष्य में प्रस्ताव रखते हैं, तो उस पर विचार जरूर होगा.” इस बयान के बाद राजनीतिक हलकों में यह चर्चा और तेज हो गई है कि महागठबंधन में मुख्यमंत्री पद का फैसला चुनाव बाद ही होगा.

मुकेश सहनी की डिप्टी सीएम मांग पर ‘ना’

वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी ने हाल के दिनों में डिप्टी सीएम पद की मांग उठाई थी. इस पर कांग्रेस नेता झा ने कहा कि सहनी ने कभी कोऑर्डिनेशन कमेटी की बैठकों में ऐसी कोई बात आधिकारिक तौर पर नहीं रखी. उन्होंने कहा, “मीटिंग में मैं भी मौजूद रहता हूं. मुकेश सहनी ने डिप्टी सीएम पद की मांग कभी औपचारिक रूप से नहीं रखी. कार्यकर्ताओं को उत्साहित करने के लिए ऐसे बयान दिए जाते हैं.”

‘फैसला चुनाव के बाद’

मदन मोहन झा ने स्पष्ट किया कि मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री जैसे अहम पदों पर फैसला चुनाव से पहले नहीं बल्कि सरकार बनने के बाद महागठबंधन के शीर्ष नेतृत्व की बैठक में लिया जाएगा. उन्होंने जोर देकर कहा कि यह कोई छोटी बात नहीं है, बल्कि सामूहिक निर्णय से तय होने वाला बड़ा मुद्दा है. मदन मोहन झा के इस बयान ने यह साफ कर दिया है कि फिलहाल महागठबंधन में सीएम और डिप्टी सीएम पद को लेकर कोई औपचारिक निर्णय अभी तक नहीं हुआ है.

Also Read: Bihar Election 2025: NDA में सीट बंटवारे से पहले ही संतोष निराला की बल्ले-बल्ले, CM नीतीश ने मंच से कर दिया बड़ा ऐलान

Previous article GI Tag की दौड़ में झारखंड की मडुआ रोटी, जितिया व्रत में भी अहम, एक्सपर्ट से जानें खाने के फायदे
Next article Pani Puri Recipe: घर पर बनाएं स्ट्रीट-स्टाइल कुरकुरी और चटपटी पानी पूरी
Avatar Of Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel