[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार चुनाव NDA Seat Sharing: बिहार चुनाव में सीट बंटवारे पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, बोले- सम्मान से समझौता नहीं होगा

NDA Seat Sharing: बिहार चुनाव में सीट बंटवारे पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, बोले- सम्मान से समझौता नहीं होगा

0
NDA Seat Sharing: बिहार चुनाव में सीट बंटवारे पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, बोले- सम्मान से समझौता नहीं होगा
चिराग पासवान

NDA Seat Sharing: बिहार में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों ने तैयारी शुरू कर दी है. इस बीच एनडीए घटक दलों में सीट बंटवारे को लेकर बातचीत की चर्चा तेज हो गई है. एनडीए में शामिल लोजपा (रा) के मुखिया और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा कि सीट बंटवारे में सम्मानजनक हिस्सेदारी होना जरूरी है. उनका कहा, “सम्मान से समझौता करके कौन किस गठबंधन में रहा है?” पटना में पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने नवरात्र के पहले दिन को शुभ बताते हुए कहा कि अब सभी बातें शुभ ही होंगी.

कांग्रेस और राजद पर साधा निशाना

चिराग पासवान ने कांग्रेस पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा कि कांग्रेस में इतनी हिम्मत नहीं है कि वह अकेले चुनाव लड़ सके. उन्होंने यह भी कहा कि यह देश की सबसे पुरानी पार्टी है, लेकिन फिर भी अकेले चुनाव लड़ने की हिम्मत नहीं जुटा पाती. उन्होंने कहा कि बिहार की पुरानी पार्टी राजद भी अकेले चुनाव नहीं लड़ती. चिराग ने कहा कि अगर किसी में हिम्मत है, तो अकेले चुनाव लड़कर दिखाए. उन्होंने यह सवाल भी उठाया कि जब उनके दल ने अकेले चुनाव लड़ा था, तब उस पर सवाल क्यों नहीं उठाए गए.

महागठबंधन में वर्चस्व की लड़ाई- चिराग

चिराग पासवान ने कांग्रेस की कार्यसमिति की बैठक को गठबंधन में वर्चस्व की लड़ाई बताया. उन्होंने कहा कि यह बैठक प्रेशर पॉलिटिक्स का हिस्सा है. उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष के बयान कि कांग्रेस 243 सीटों पर चुनाव लड़ेगी, यह भी इसी दबाव का नतीजा है. चिराग ने बताया कि राहुल गांधी राजद के नेता तेजस्वी यादव के साथ कई बार चुनावी यात्रा कर चुके हैं, लेकिन मुख्यमंत्री के पद को लेकर कांग्रेस की तरफ से कभी सहमति नहीं बनती. सीडब्ल्यूसी में कांग्रेस के सभी बड़े नेता मौजूद रहेंगे, इसलिए यह केवल दबाव की राजनीति है.

बिहार चुनाव की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

सीट बंटवारे पर राजनीति तेज

चिराग पासवान के बयान से साफ है कि लोजपा (रा) गठबंधन में सीट बंटवारे में सम्मानजनक सीट चाहती है. सूत्रों की माने तो एनडीए के दो प्रमुख दल (बीजेपी और जदयू) ने उन्हें 20 सीटों का ऑफर दिया है. बिहार में आगामी चुनाव में गठबंधन और सीट बंटवारे की राजनीति अब तेज हो गई है और सभी दल अपने-अपने हितों और रणनीतियों पर ध्यान दे रहे हैं.

इसे भी पढ़ें:  नवरात्रि में बदला रहेगा मौसम का मिजाज, बिहार के 22 जिलों में 27 सितंबर तक बारिश का अलर्ट

Previous article सूने घर से नगदी समेत कीमती जेवरात की चोरी, थाने में शिकायत
Next article Giridih News :खंभरा में भगवती मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा को ले कलश यात्रा
Avatar Of Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel