[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार चुनाव सीएम फेस पर चिराग पासवान की दो टूक, बोले- किसी के कहने से कुछ नहीं होता है, सबकी सहमति जरूरी

सीएम फेस पर चिराग पासवान की दो टूक, बोले- किसी के कहने से कुछ नहीं होता है, सबकी सहमति जरूरी

0
सीएम फेस पर चिराग पासवान की दो टूक, बोले- किसी के कहने से कुछ नहीं होता है, सबकी सहमति जरूरी
चिराग पासवान की फाइल फोटो

Bihar Politics: केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के मुखिया चिराग पासवान ने कहा है कि हर पार्टी के नेता और कार्यकर्ता अपने नेता को प्रमुख और बड़े पद पर देखना चाहते हैं. ऐसा होना स्वाभिक है. लेकिन किसी एक दल के कहने से कुछ नहीं होता है. सीएम फेस पर गठबंधन में शामिल सभी दलों के सहमति जरूरी होती है. इस बार के विधानसभा चुनाव को लेकर यह सहमती नीतीश कुमार के नाम पर बन गई है. उन्हीं के नेतृत्व में यह चुनाव लड़ा और जीता जायेगा.

चिराग बोले- सीएम पद को लेकर कोई वैकेंसी नहीं है

चिराग पासवान ने एक निजी चैनल को दिए इंटरव्यू में कहा कि 2025 के विधानसभा चुनाव में नीतीश कुमार ही उम्मीदवार है. इस पद को लेकर कोई वैकेंसी नहीं है. हम सब नीतीश कुमार के नाम पर सहमत हैं. दरअसल, बिहार के राजधानी पटना से लेकर हर जिले में लोजपा (रा) पार्टी के कार्यकर्ता चिराग को सीएम के तौर पर प्रोजेक्ट कर रहे हैं. खूब पोस्टर लगा रहे हैं. चिराग पासवान के हर सभा में ‘हमारा सीएम कैसा हो, चिराग पासवान जैसा हो’ का नारा लगा रहे हैं. इन्हीं बातों के जवाब में चिराग ने स्पष्ट किया कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में चुनाव लड़ा जायेगा.

बिहार चुनाव की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

सीएम बनने की कोई इच्छा नहीं-चिराग

चिराग पासवान ने बताया कि जब उन्होंने एनडीए में वापसी की थी तब ही उन्हें पता था कि नीतीश ही मुख्यमंत्री उम्मीदवार होंगे. उनके नेतृत्व में ही चुनाव लड़ा जायेगा. चिराग ने आगे बताया, “फिलहाल मुख्यमंत्री बनने की उनकी कोई इच्छा नहीं है. बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट के अभियान पर आज भी काम कर रहा हूं. बिहार जल्द से जल्द विकसित राज्य बने इस दिशा में काम करना है.

इसे भी पढ़ें: बिहार में अगले 24 घंटे आंधी-तूफान के साथ कई जिलों में होगी भारी बारिश, IMD ने जारी किया डबल अलर्ट

Previous article Chanakya Niti: पति-पत्नी के रिश्ते को मजबूत बनाती है ये 4 आदतें
Next article चनावे मंडल कारा के कैदियों को मिला नया सहारा, बनाये गये 60 इ-श्रम कार्ड
Avatar Of Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel