[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार चुनाव छपरा छपरा में नवविवाहिता की गला दबाकर हत्या, दहेज का आरोप

छपरा में नवविवाहिता की गला दबाकर हत्या, दहेज का आरोप

0
छपरा में नवविवाहिता की गला दबाकर हत्या, दहेज का आरोप
Chhapra News Newlywed strangled to death dowry alleged

Chhapra News: (मंटू कुमार की रिपोर्ट) छपरा जिले के बनियापुर थाना क्षेत्र के चतुर्भुज छपरा गांव में एक नवविवाहिता की गला दबाकर हत्या किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. घटना शुक्रवार की बताई जा रही है. मृतका की मां ने प्राथमिकी दर्ज कर ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाया है.

पहली सालगिरह के दिन ही हुई वारदात

मिली जानकारी के अनुसार, नीरज यादव की शादी एक वर्ष पूर्व रीता कुमारी से हुई थी. शुक्रवार को उनकी शादी की पहली सालगिरह थी. आरोप है कि इसी दौरान दहेज में अपाची बाइक की मांग को लेकर रीता पर दबाव बनाया जा रहा था और मांग पूरी नहीं होने पर उसकी गला दबाकर हत्या कर दी गई.

घटना के बाद ससुराल वाले फरार

बताया जा रहा है कि घटना के बाद ससुराल पक्ष के लोग घर छोड़कर फरार हो गए हैं. मृतका रीता कुमारी मांझी थाना क्षेत्र के डुमरी गांव निवासी रामेश्वर यादव की पुत्री थी। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है.

परिजनों में मचा कोहराम, गांव में मातम

घटना की सूचना मिलते ही मायके पक्ष के लोग चतुर्भुज छपरा गांव पहुंचे। बेटी का शव देखते ही परिजनों में कोहराम मच गया. गांव में भी मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है.

पुलिस जांच में जुटी, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। मायके वालों ने आरोप लगाया है कि ससुराल वाले घटना को आत्महत्या या सामान्य मौत का रूप देने की कोशिश कर रहे थे. पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है। हालांकि, मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा.

ALSO READ: ट्रक की टक्कर से साइकिल सवार गंभीर घायल

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel