[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार चुनाव बीजेपी सर्वे रिपोर्ट और परफॉर्मेंस के आधार पर बांटेगी टिकट, 2020 से ज्यादा उम्मीदवार उतारने की तैयारी

बीजेपी सर्वे रिपोर्ट और परफॉर्मेंस के आधार पर बांटेगी टिकट, 2020 से ज्यादा उम्मीदवार उतारने की तैयारी

0
बीजेपी सर्वे रिपोर्ट और परफॉर्मेंस के आधार पर बांटेगी टिकट, 2020 से ज्यादा उम्मीदवार उतारने की तैयारी
बैठक में शामिल बीजेपी नेता

Bihar Elections 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में भारतीय जनता पार्टी (BJP) इस बार 2020 की तुलना में ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी में है. इसके लिए पार्टी ने उम्मीदवारों के चयन की प्रक्रिया को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है.

पार्टी सूत्रों के मुताबिक टिकट वितरण पूरी तरह सर्वे रिपोर्ट और मौजूदा विधायकों के परफॉर्मेंस पर आधारित होगा. जहां रिपोर्ट मजबूत और परफॉर्मेंस बेहतर है, वहां वर्तमान विधायकों को दोबारा मौका मिलेगा. जिन सीटों पर 2020 में हार हुई थी या परफॉर्मेंस कमजोर रहा, वहां नए चेहरों को उतारने पर विचार किया जा रहा है.

टिकट की दौड़ तेज

पटना के बीजेपी दफ्तर में टिकट के दावेदारों और पर्ची देने वालों की होड़ लगी है. हर नेता और कार्यकर्ता को उम्मीद है कि इस बार उनकी किस्मत का सितारा चमकेगा. वे विधानसभा पहुंच जाएंगे. बीजेपी के चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान, प्रभारी विनोद तावड़े, और सह प्रभारी सीआर पाटिल व केशव प्रसाद मौर्य इन दिनों पटना में कैंप कर रहे हैं और प्रत्याशियों से लगातार फीडबैक ले रहे हैं.

बिहार चुनाव की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

19 सदस्यीय समिति का मंथन

बीजेपी की 19 सदस्यीय चुनाव समिति ने दो दिनों तक चली बैठक में हर विधानसभा सीट पर मंथन किया. बैठक में इस बात पर चर्चा हुई कि कौन सा प्रत्याशी किस सीट से मजबूत रहेगा, और किन क्षेत्रों में नई रणनीति अपनाने की जरूरत है.

इसे भी पढ़ें: Patna Metro: भूतनाथ से ISBT तक दौड़ेगी मेट्रो, हर 20 मिनट पर मिलेगी ट्रेन, उद्घाटन से पहले जानिए 5 बड़ी बातें

इसे भी पढ़ें: बिहार के 300000 से ज्यादा शिक्षकों के वेतन में होगी बढ़ोतरी, सीएम नीतीश ने दिया बड़ा तोहफा

इसे भी पढ़ें: पवन सिंह के घर पहुंची ज्योति सिंह, पुलिस ले गई थाने, बोली- पति के घर आना गुनाह कैसे

इसे भी पढ़ें: बिहार के 3 जिलों में अगले 24 घंटे के दौरान होगी भयंकर बारिश, IMD का 32 जिलों में बारिश का अलर्ट

Previous article कुर्साकांटा थानाध्यक्ष का हुआ तबादला
Next article तेज रफ्तार बाइक ने खड़ी बोलेरो में मारी टक्कर, दो जख्मी
Avatar Of Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel