[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार चुनाव Bihar Politics: तेजस्वी यादव पार्टी के विधायकों संग करेंगे बैठक, हारे हुए उम्मीदवारों को भी बुलाया, जानिये क्या है मामला

Bihar Politics: तेजस्वी यादव पार्टी के विधायकों संग करेंगे बैठक, हारे हुए उम्मीदवारों को भी बुलाया, जानिये क्या है मामला

0
Bihar Politics: तेजस्वी यादव पार्टी के विधायकों संग करेंगे बैठक, हारे हुए उम्मीदवारों को भी बुलाया, जानिये क्या है मामला
तेजस्वी यादव

Bihar Politics: बिहार चुनाव के बाद सियासत में हलचल तेज हो गई है. एक तरफ एनडीए के जीतने पर नई सरकार के गठन की तैयारी है. जबकि दूसरी तरफ तेजस्वी यादव ने अपने विधायकों की बैठक बुला ली है. यह बैठक 17 नवंबर यानी सोमवार को होगी. इस बैठक में तेजस्वी यादव ने अपनी पार्टी के हारे हुए उम्मीदवारों को भी बुला लिया है. दरअसल, अब आरजेडी में चुनाव परिणाम को लेकर मंथन शुरू होने वाला है.

तेजस्वी सरकारी आवास पर करेंगे बैठक

जानकारी के मुताबिक, तेजस्वी यादव अपनी पार्टी के विधायकों के साथ बैठक अपने सरकारी आवास पर करेंगे. दोपहर करीब 2 बजे यह बैठक होगी, लेकिन इससे पहले कयासों का सिलसिला तेज हो गया है. जानकारी के मुताबिक, इस दौरान विधानसभा रिजल्ट के अलावा संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर भी तमाम विधायकों के साथ बातचीत की जायेगी. चुनाव में महागठबंधन की हार के बाद अब धीरे-धीरे सियासी हलचल तेज हो गई है.

विपक्ष की 12 सुरक्षित सीटों पर एनडीए का कब्जा

दरअसल, बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) ने सुरक्षित सीटों पर जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए 87.5 प्रतिशत सीटों पर जीत हासिल की है. इस रणनीतिक सफलता ने न केवल महागठबंधन के समीकरणों को ध्वस्त किया, बल्कि 2020 के विधानसभा चुनाव में विपक्ष को मिली 12 सुरक्षित सीटों पर भी कब्जा कर लिया.

वोट शेयर में RJD सबसे बड़ी पार्टी

मालूम हो, राजद ने इस बार 143 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारे थे. राजद को कुल 23% वोट हासिल हुए हैं. वोट शेयर के हिसाब से राजद सभी पार्टियों से आगे है. ये आंकड़ा दूसरी पार्टियों से इस कारण अधिक है कि राजद ने अन्य प्रमुख दलों की तुलना में सबसे अधिक सीटों पर चुनाव लड़ा था. 2020 में राजद को 23.11% वोट मिले थे. बीते चुनाव की अपेक्षा इस साल राजद को लगभग 0.11 फीसदी कम वोट मिले हैं. वोट प्रतिशत 0.11 फीसदी कम होने के कारण उसकी सीटें 75 से घटकर 25 हो गयी है. इस चुनाव में राजद को कुल 11546055 वोट मिले.

Also Read: Rohini Acharya Tweet: लालू की बेटी रोहिणी का फिर छलका दर्द, बोली-एक बेटी को गंदी गालियां दी, मेरा मायका छुड़वाया

Previous article Trump Tariff Rollback: US ने चायपत्ती पर से टैक्स हटाया, पर भारत को मिला बस ‘सिप’ भर फायदा!
Next article Why are Chips Packet Filled with Air: चिप्स पैकेट की ‘हवा’ असल में होती है साइंस! जानें क्यों जरूरी है ये ट्रिक
Avatar Of Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel