[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार चुनाव प्रशांत किशोर ने दी चेतावनी, बोले- फिर से लौटेगा जंगल राज, RJD का चरित्र नहीं बदल सकता

प्रशांत किशोर ने दी चेतावनी, बोले- फिर से लौटेगा जंगल राज, RJD का चरित्र नहीं बदल सकता

0
प्रशांत किशोर ने दी चेतावनी, बोले- फिर से लौटेगा जंगल राज, RJD का चरित्र नहीं बदल सकता
जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर

Bihar Politics: जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने बिहार में राजद नेता तेजस्वी यादव की बिहार अधिकार यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ की गई अपमानजनक टिप्पणी पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि यह घटना एक बार फिर राजद के चरित्र को उजागर करती है. प्रशांत किशोर ने कहा कि लालू यादव की पार्टी का चरित्र कभी नहीं बदल सकता. बिहार की जनता ने उनके शासनकाल में कट्टा, गाली-गलौच, अपहरण और रंगदारी का दौर देखा है.

जनता को राजद से कोई उम्मीद नहीं रखनी चाहिए – किशोर

प्रशांत किशोर ने चेतावनी दी कि अगर राजद सत्ता में लौटी तो राज्य में जंगल राज की वापसी तय है और जनता को इनसे कोई उम्मीद नहीं रखनी चाहिए. उन्होंने कहा, “मैं बार-बार कहता हूं कि तेजस्वी यादव और राजद का स्वभाव नहीं बदल सकता.” तेजस्वी यादव की बिहार अधिकार यात्रा के एक वायरल वीडियो का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि वीडियो में तेजस्वी लोगों की ओर कलम फेंकते नजर आ रहे हैं.

उन्होंने इसे मां सरस्वती का अपमान बताते हुए कहा कि कलम की गरिमा तेजस्वी कभी नहीं समझ सकते. इससे पता चलता है कि शिक्षा सुधार को लेकर उनकी सोच कितनी सतही है. किशोर कई बार तेजस्वी यादव को 9वीं फेल भी बता चुके हैं.

बिहार चुनाव की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

बिहार के मुद्दों पर नहीं बोलते हैं महागठबंधन के नेता

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के हालिया सोशल मीडिया पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि राहुल गांधी बिहार आते हैं और प्रधानमंत्री मोदी पर आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग करते हैं. किशोर ने कहा कि विपक्ष के नेता के तौर पर राहुल गांधी सिर्फ बोलते रहते हैं क्योंकि वे सत्ता में नहीं हैं. लेकिन असली सवाल यह है कि बिहार के मुद्दों पर-जैसे उद्योग कब लगेंगे, पलायन कैसे रुकेगा, बाढ़ की समस्या का समाधान कैसे होगा और शिक्षा, रोजगार व भ्रष्टाचार पर क्या कदम उठाए जाएंगे-इनका कोई ठोस खाका क्यों नहीं पेश किया जाता.

इसे भी पढ़ें: INSIDE STORY 2 पढ़कर जान जाएंगे एक-एक बात! क्‍यों आहत होकर रोहिणी सिंगापुर लौटीं और प्राइवेट कर दिया ‘X’ अकाउंट

Previous article सावड़ा गांव में लगाया गया ट्रांसफॉर्मर
Next article घर में बना रहा था मौत का सामान, पुलिस ने दो को किया गिरफ्तार
Avatar Of Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel