[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार चुनाव NDA Seat Sharing: JDU 102 और BJP 101, जानिए चिराग और मांझी की पार्टी को कितनी सीटें मिल सकती हैं…

NDA Seat Sharing: JDU 102 और BJP 101, जानिए चिराग और मांझी की पार्टी को कितनी सीटें मिल सकती हैं…

0
NDA Seat Sharing: JDU 102 और BJP 101, जानिए चिराग और मांझी की पार्टी को कितनी सीटें मिल सकती हैं…
NDA के घटक दल के नेता

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले एनडीए में सीट शेयरिंग को लेकर तस्वीर लगभग साफ होती दिख रही है. सूत्रों के मुताबिक, बीजेपी-जेडीयू के बीच सहमति बन चुकी है और जल्द ही औपचारिक ऐलान भी किया जा सकता है. मिली जानकारी के अनुसार जेडीयू को 102, बीजेपी को 101, चिराग पासवान की एलजेपी (रामविलास) को 20 सीटें मिलने की संभावना है.

LJP(R) को मिल सकती है एक राज्यसभा सीट

एलजेपी को भविष्य में एक राज्यसभा और एक एमएलसी सीट देने का भी फॉर्मूला तय हुआ है. वहीं, जीतनराम मांझी की हम और उपेंद्र कुशवाहा की रालोसपा (RLM) को 10-10 सीटें मिल सकती हैं. हालांकि, कुछ सीटों की अदला-बदली के चलते संख्या में मामूली फेरबदल संभव है.

जल्द ही सीट बंटवारे पर लग जाएगी अंतिम मुहर

गौरतलब है कि हाल ही में मंत्री संतोष सुमन ने संकेत दिया था कि अगले 10 दिनों के भीतर सीट बंटवारे पर अंतिम मुहर लग जाएगी. उन्होंने भरोसा जताया कि गठबंधन में शामिल सभी दलों को सम्मानजनक हिस्सेदारी दी जाएगी और किसी के नाराज होने की नौबत नहीं आएगी. चिराग पासवान की सीटों को लेकर चल रही डिमांड पर भी सुमन ने कहा कि हर सहयोगी को उचित सम्मान मिलेगा.

इधर, कांग्रेस की पटना बैठक पर टिप्पणी करते हुए सुमन ने कहा कि कांग्रेस को अब यह समझ आ गया है कि पिछलग्गू बनकर राजनीति में सफलता नहीं मिल सकती. उन्होंने कहा कि चिंतन के बाद अगर कांग्रेस को “सद्बुद्धि” आई है तो उसका स्वागत है.

2020 में जेडीयू ने उतारे थे 115 सीटों पर उम्मीदवार

बताते चलें कि 2020 के विधानसभा चुनाव में एनडीए में जेडीयू ने 115 और बीजेपी ने 110 सीटों पर उम्मीदवार उतारे थे. उस समय मांझी की हम को सात और मुकेश सहनी की वीआईपी को 11 सीटें दी गई थीं. इस बार समीकरण बदले हैं, लेकिन जेडीयू-बीजेपी अभी भी गठबंधन की धुरी मानी जा रही हैं. सीटों के बंटवारे पर जल्द ही औपचारिक ऐलान हो सकता है.

Also Read: Bihar Election 2025: महागठबंधन में CM फेस पर विवाद गहराया, पप्पू यादव की शर्त ने बढ़ाई तेजस्वी की टेंशन

Previous article Video: पटना में भारी बारिश के बीच कांग्रेस का प्रदर्शन, नेता और कार्यकर्ताओं को पुलिस ने घसीटा, देखिए वीडियो
Next article बिहार में इन तीन खूंखार नक्सलियों को पत्नी ने कराया था सरेंडर, अब खात्मे के कगार पर पहुंच गया संगठन…
Avatar Of Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel