[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार चुनाव Bihar Politics: ‘पूरा परिवार भ्रष्टाचार में लिप्त, बौखलाना वाजिब है’- ललन सिंह का लालू परिवार पर हमला…

Bihar Politics: ‘पूरा परिवार भ्रष्टाचार में लिप्त, बौखलाना वाजिब है’- ललन सिंह का लालू परिवार पर हमला…

0
Bihar Politics: ‘पूरा परिवार भ्रष्टाचार में लिप्त, बौखलाना वाजिब है’- ललन सिंह का लालू परिवार पर हमला…
ललन सिंह की फाइल फोटो

Bihar Politics: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले गया की सभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजद और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा. पीएम ने कहा कि लालटेन वाले कुछ नेता जेल से बेल पर हैं, तो कुछ नौकरी के बदले जमीन लेकर अदालत के चक्कर काट रहे हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि ऐसे लोग भ्रष्टाचार विरोधी कानूनों का विरोध कर रहे हैं.

मोदी के इस बयान से विपक्ष आगबबूला हो गया. राजद नेता तेजस्वी यादव ने प्रधानमंत्री पर तीखी टिप्पणी की. इसके जवाब में केंद्रीय मंत्री और जदयू के वरिष्ठ नेता राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने लालू परिवार पर करारा हमला बोला.

ललन सिंह का पलटवार

ललन सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा- “पूरा परिवार भ्रष्टाचार में लिप्त है. पिता जेल जाते हैं, बेल पर छूटकर हाथी पर सवार होकर निकलते हैं. चारा खाने वाले भी खुद को स्वतंत्रता सेनानी बताते हैं. बेटा होश संभालते ही नौकरी के बदले जमीन लिखवाकर गरीबों का खून चूसने लगा. मोदी सरकार ने इन्हें पकड़ लिया. भ्रष्टाचारी नेताओं का बौखलाना लाजिमी है, क्योंकि प्रधान कोतवाल डंडा लेकर खड़ा है.”

Lalan Singh
ललन सिंह द्वारा किए गए ट्वीट की तस्वीर

चुनावी जंग में आरोप-प्रत्यारोप

बिहार में इसी साल विधानसभा चुनाव होने हैं. ऐसे में एनडीए और विपक्षी महागठबंधन के बीच जुबानी जंग और तेज होती जा रही है. राजद और कांग्रेस जहां एसआईआर का मुद्दा उठाकर केंद्र और एनडीए सरकार पर वोट चोरी का आरोप लगा रहे हैं. वहीं एनडीए लगातार लालू परिवार पर भ्रष्टाचार और जमीन के बदले नौकरी घोटाले को लेकर हमला बोल रहा है.

लालू-तेजस्वी को लिया निशाने पर

पीएम मोदी ने सभा में कहा कि बिहार को विकास की राह पर आगे बढ़ाना है तो राज्य को राजद और कांग्रेस की बुरी नजर से बचाना होगा. उन्होंने दोहराया कि “कुछ लोग जेल से बेल पर हैं और कुछ अदालत का चक्कर काट रहे हैं.” ललन सिंह ने इस बयान को और आगे बढ़ाते हुए लालू-तेजस्वी परिवार को सीधे निशाने पर ले लिया.

क्या है सियासी असर?

एनडीए जहां भ्रष्टाचार के मुद्दे को बड़ा चुनावी हथियार बना रही है, वहीं महागठबंधन एसआईआर और कथित वोट चोरी पर जनता को लामबंद करने की कोशिश कर रहा है. राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि पीएम मोदी और ललन सिंह के बयानों का सीधा असर चुनावी हवा पर पड़ेगा. अब देखना होगा कि लालू परिवार और राजद नेतृत्व इस हमले का क्या जवाब देते हैं और जनता किस पर भरोसा जताती है.

Also Read: Bihar Politics: नेता फैक्ट्री बना है बिहार के इन नेताओं का परिवार, बेटा-बेटी, बहू-दामाद सब राजनीति में…

Previous article Gold-Silver Rate Today: बिहार में तीज और गणेश चतुर्थी पर सोने-चांदी के भाव बढ़े, जानिए आज ज्वेलरी बाजार में कीमत
Next article Explainer: भारत-चीन के मिलने से अमेरिका में मचेगी खलबली, पश्चिमी देशों पर भारी पड़ेगा ग्लोबल साउथ
Avatar Of Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel