[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार चुनाव Video: पटना में कांग्रेस का सड़कों पर प्रदर्शन, जानिए क्यों लगे जमीन चोर, गद्दी छोड़ जैसे नारे?

Video: पटना में कांग्रेस का सड़कों पर प्रदर्शन, जानिए क्यों लगे जमीन चोर, गद्दी छोड़ जैसे नारे?

0
Video: पटना में कांग्रेस का सड़कों पर प्रदर्शन, जानिए क्यों लगे जमीन चोर, गद्दी छोड़ जैसे नारे?
पटना में कांग्रेस का विरोध मार्च

Bihar Politics: पटना की सियासी फिजा गुरुवार (18 सितंबर) को कांग्रेस के विरोध मार्च से गरमा गई है. सदाकत आश्रम से राजेंद्र बाबू की समाधि, बांसघाट तक निकले इस मार्च में कांग्रेस नेताओं ने “जमीन चोर, गद्दी छोड़” जैसे नारे लगाए और नीतीश कुमार सरकार पर बड़े उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाने का गंभीर आरोप लगाया.

मुख्यमंत्री आवास का घेराव करेंगे कांग्रेस कार्यकर्ता

कांग्रेस का कहना है कि सरकार ने भागलपुर में 1,050 एकड़ जमीन और करीब 10 लाख पेड़ अडाणी समूह को महज 1 रुपये सालाना लीज़ पर सौंप दिए हैं. पार्टी नेताओं ने इसे किसानों और पर्यावरण के साथ धोखा करार दिया. कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने ऐलान किया कि यह आंदोलन यहीं नहीं रुकेगा, बल्कि मुख्यमंत्री आवास के घेराव तक जारी रहेगा.

हालांकि, पुलिस प्रशासन पहले से अलर्ट दिखा. राजापुल पर कड़ी बैरिकेडिंग कर दी गई और सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है. माना जा रहा है कि प्रशासन द्वारा कांग्रेस नेताओं को यहीं रोकने की तैयारी की गई है.

विरोध मार्च में शामिल हुए कई दिग्गज नेता

इस विरोध मार्च में बिहार कांग्रेस प्रभारी कृष्णा अल्लावरू, प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम, कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता डॉ. शकील अहमद खान और विधान परिषद में कांग्रेस दल के नेता डॉ. मदन मोहन झा समेत कई दिग्गज नेता शामिल हैं.

कांग्रेस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पीएम मोदी पर लगाया आरोप

कांग्रेस का यह हमला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हालिया बिहार दौरे से भी जुड़ा है. 15 सितंबर को दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा था कि केंद्र और राज्य सरकारें मिलकर अडाणी समूह को फायदा पहुंचा रही हैं. उनका आरोप था कि बिहार में उद्योगपतियों के लिए किसानों की जमीन जबरन छीनी जा रही है और विरोध को दबाने के लिए किसानों को नजरबंद तक किया गया.

खेड़ा ने कहा था, “वोट चोरी की तैयारी तो पहले ही हो चुकी है, अब जाते-जाते पूरी जमीन और संसाधन अडाणी को सौंपे जा रहे हैं. प्रधानमंत्री उसी प्लांट का शिलान्यास करने बिहार पहुंचे थे.”

इस मुद्दे को बड़े पैमाने पर उठाएगी कांग्रेस

कांग्रेस ने साफ कर दिया है कि आने वाले विधानसभा चुनाव में वह इस मुद्दे को बड़े पैमाने पर उठाएगी. पार्टी का मानना है कि यह सिर्फ जमीन या उद्योग का मामला नहीं, बल्कि किसानों की रोज़ी-रोटी और बिहार की प्राकृतिक संपदा से जुड़ा सवाल है.

Also Read: Bihar Politics: लालू परिवार में संजय यादव पर घमासान! मीसा-तेजप्रताप के बाद अब रोहिणी भी नाराज…

Previous article Jolly LLB 3 Advance Booking: ‘जॉली एलएलबी 3’ ने रिलीज से पहले ही मचाया धमाल, अक्षय कुमार-राजकुमार राव की फिल्मों को दी मात
Next article Bihar News: खगड़िया के कीचड़ में फंसी तेजस्वी यादव की गाड़ी, हेलीपैड पर बुलाना पड़ा ट्रैक्टर
Avatar Of Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel