[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार चुनाव Video: अनंत सिंह-बृजभूषण की वायरल वीडियो कॉल, बिहार चुनाव से लेकर राहुल गांधी और पीएम मोदी विवाद तक चर्चा

Video: अनंत सिंह-बृजभूषण की वायरल वीडियो कॉल, बिहार चुनाव से लेकर राहुल गांधी और पीएम मोदी विवाद तक चर्चा

0
Video: अनंत सिंह-बृजभूषण की वायरल वीडियो कॉल, बिहार चुनाव से लेकर राहुल गांधी और पीएम मोदी विवाद तक चर्चा
बृजभूषण शरण सिंह से वीडियो कॉल पर बात करते अनंत सिंह

Bihar Politics: जेल से बाहर आने के बाद मोकामा के बाहुबली और पूर्व विधायक अनंत सिंह एक बार फिर राजनीतिक तौर पर सक्रिय हो गए हैं. जदयू के टिकट पर मोकामा से चुनाव लड़ने का ऐलान कर चुके अनंत सिंह इन दिनों लगातार सुर्खियों में हैं. अब उनकी यूपी के कैसरगंज के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह से हुई वीडियो कॉल चर्चा सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है. करीब पांच मिनट चली इस बातचीत में दोनों नेताओं ने बिहार चुनाव, राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा और पीएम मोदी की मां पर दिए गए अभद्र बयान के विवाद पर चर्चा की.

अनंत सिंह के तीखे बयान

अनंत सिंह ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि वे बिहार में प्रचार से ज्यादा “भौकाल” बनाने आए थे. उनका कहना था कि राहुल गांधी की यात्रा का कोई खास असर जनता पर नहीं पड़ा और यह कार्यक्रम पैसों के सहारे आयोजित किया गया था. अनंत सिंह ने दावा किया कि लोगों को बाहर से बुलाकर भीड़ जुटाई गई. पीएम मोदी की मां के खिलाफ अभद्र टिप्पणी पर पूछे गए सवाल पर अनंत सिंह ने कहा कि घटना मंच पर जरूर हुई थी, लेकिन उस वक्त कोई बड़ा नेता मौजूद नहीं था. तेजस्वी यादव को लेकर अनंत सिंह ने कहा कि वे थोड़ा मजबूत जरूर दिख रहे हैं, लेकिन यदि यह विवाद गहराता है तो उनकी स्थिति कमजोर हो सकती है.

बृजभूषण का जवाब

इस पर बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि कांग्रेस और राजद ने अपनी ताकत दिखाकर भाजपा को भी मजबूर कर दिया है कि वह चुनाव में पूरी ताकत झोंके. उन्होंने कहा कि अगर विपक्ष इतना सक्रिय नहीं होता, तो भाजपा को लगता कि बिना प्रचार किए ही चुनाव आसानी से जीत जाएंगे. बृजभूषण ने बातचीत के दौरान अनंत सिंह को उनकी सेहत का भी ख्याल रखने की नसीहत दी. उन्होंने कहा कि आपके बयान लगातार सुर्खियों में रहते हैं, लेकिन स्वास्थ्य पर ध्यान देना भी उतना ही जरूरी है.

लंबे समय बाद बातचीत

दोनों नेताओं के बीच यह बातचीत लंबे समय बाद हुई है. कॉल के दौरान कई बार दोनों को हंसते और मुस्कुराते हुए देखा गया. बृजभूषण ने यह भी कहा कि अगर भाजपा उन्हें चुनाव प्रचार के लिए बिहार भेजती है, तो वे अनंत सिंह से जरूर मुलाकात करेंगे.

अनंत सिंह की राजनीति और छवि

मोकामा से पूर्व विधायक और छोटे सरकार के नाम से मशहूर अनंत सिंह बिहार की राजनीति में अपनी बाहुबली छवि और इलाके में मजबूत पकड़ के लिए जाने जाते हैं. वे लंबे समय तक जदयू से जुड़े रहे, बाद में राजद में शामिल हुए और मोकामा सीट पर दबदबा बनाए रखा. हालांकि, उन पर कई आपराधिक मामले दर्ज रहे हैं, जिसके चलते वे विवादों में भी बने रहते हैं.

वायरल वीडियो और राजनीतिक मायने

सोशल मीडिया पर वायरल हुई इस कॉल को बिहार चुनावी राजनीति के संदर्भ में खास माना जा रहा है. राजनीतिक विश्लेषक मानते हैं कि अनंत सिंह और बृजभूषण शरण सिंह की यह दोस्ताना बातचीत भाजपा और जदयू के समीकरणों को नया मोड़ दे सकती है.

Also Read: Bihar Politics: सांसद पप्पू यादव ने उठाया बड़ा कदम, PM Modi को पत्र लिख इन उत्पादों पर बैन लगाने की कर दी मांग

Previous article अनंत चतुर्थी पर्व आज, पूजन सामग्री की खरीदारी के लिए बाजार में लगी रही भीड़
Next article बड़हिया में शिक्षक दिवस पर हुआ भव्य आयोजन, शिक्षकों को मिला सम्मान
Avatar Of Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel