[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार चुनाव Bihar: विधायकों की खरीद-फरोख्त मामले में EOU की जांच हुई तेज, BJP MLA भागीरथी से 3 घंटे हुई पूछताछ

Bihar: विधायकों की खरीद-फरोख्त मामले में EOU की जांच हुई तेज, BJP MLA भागीरथी से 3 घंटे हुई पूछताछ

0
Bihar: विधायकों की खरीद-फरोख्त मामले में EOU की जांच हुई तेज, BJP MLA भागीरथी से 3 घंटे हुई पूछताछ
भागीरथी देवी

Bihar: बिहार विधानसभा में पिछले साल हुए विश्वास प्रस्ताव के दौरान विधायकों की खरीद-फरोख्त मामले की जांच अब और आगे बढ़ रही है. आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने इस कड़ी में रामनगर से भाजपा विधायक भागीरथी देवी से मंगलवार को पूछताछ की. वहीं, अब जेडीयू विधायक दिलीप राय से बुधवार को सवाल-जवाब होने की संभावना है.

इन नेताओं से हो चुकी है पूछताछ

ईओयू सूत्रों के मुताबिक, पटना स्थित दफ्तर में भागीरथी देवी से करीब तीन घंटे तक पूछताछ हुई है. माना जा रहा है कि उनसे मिली जानकारी जांच को और गहराई तक ले जाने में मदद करेगी.

इससे पहले ईओयू भाजपा विधायक मिश्रीलाल यादव से भी करीब चार घंटे तक पूछताछ कर चुका है. इसके अलावा पूर्व विधायक बीमा भारती, डॉ. संजीव, मोनू कुमार और इंजीनियर सुनील सहित कई लोगों से भी पूछताछ की गई है.

बिहार चुनाव की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

क्या था आरोप

साल 2024 की शुरुआत में बिहार की सत्ता बदलने के बाद विधानसभा में फ्लोर टेस्ट कराया गया था. उस समय आरोप लगा कि सरकार गिराने के लिए कई विधायकों को लालच दिया गया. इसी सिलसिले में 11 फरवरी 2024 को जेडीयू विधायक सुधांशु कुमार ने पटना के कोतवाली थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी. उन्होंने आरोप लगाया था कि एनडीए के विधायकों को महागठबंधन के पक्ष में वोट करने के लिए मंत्री पद और 10-10 करोड़ रुपये तक की पेशकश की गई थी.

इसे भी पढ़ें: पटना दहलाने की साजिश! 34 जगहों पर RDX लगाने की धमकी देने वाला सिरफिरा गिरफ्तार

Previous article विश्वकर्मा पूजा पर बुकिंग ज्यादा, बिक्री कम
Next article राजस्व न्यायालयों के विधि विशेषज्ञों के प्रमाण पत्रों की होगी जांच, फर्जी होने पर सेवा समाप्त
Avatar Of Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel