[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार चुनाव Bihar Exit Poll 2025: एग्जिट पोल में NDA सब पर भारी, देखिये पोल ऑफ पोल्स के आंकड़े

Bihar Exit Poll 2025: एग्जिट पोल में NDA सब पर भारी, देखिये पोल ऑफ पोल्स के आंकड़े

0
Bihar Exit Poll 2025: एग्जिट पोल में NDA सब पर भारी, देखिये पोल ऑफ पोल्स के आंकड़े
नीतीश कुमार

Bihar Exit Poll 2025 : बिहार विधानसभा की सभी 243 सीटों पर दो चरणों में मतदान पूरा होने के बाद नजरें एग्जिट पोल्स पर टिक थी. दूसरे और आखिरी चरण का मतदान खत्म होते ही मंगलवार को कई एजेंसियों ने अपने-अपने एग्जिट पोल जारी किए. इन अनुमानों में एक बार फिर एनडीए की वापसी के संकेत मिल रहे हैं. पीपुल्स पल्स के एग्जिट पोल के मुताबिक, राज्य में एनडीए को 133 से 159 सीटें मिलने की संभावना जताई गई है. महागठबंधन को 75 से 101 सीटें, जन सुराज को 0 से 5 सीटें और अन्य दलों को 2 से 8 सीटें मिलने का अनुमान है.

नीतीश सरकार की वापसी के संकेत

एनडीटीवी पोल ऑफ पोल्स के अनुसार, एनडीए को 152 सीटें, महागठबंधन को 28 सीटें, जन सुराज को 2 सीटें, जबकि अन्य दलों को 5 सीटें मिल सकती हैं. पीपल्स इनसाइट के सर्वे में भी लगभग यही रुझान दिखा है. एनडीए को 133 से 159 सीटें, महागठबंधन को 75 से 101 सीटें, जन सुराज को 0 से 5 सीटें और अन्य को 2 से 8 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है.

दैनिक भास्कर के एग्जिट पोल के अनुसार, एनडीए को 145 से 160 सीटें, महागठबंधन को 73 से 91 सीटें, जन सुराज को 0 से 3 सीटें और अन्य दलों को 5 से 7 सीटें मिलने का अनुमान है. जेवीसी एग्जिट पोल में एनडीए को 135 से 150 सीटें, महागठबंधन को 88 से 103 सीटें और अन्य को 3 से 6 सीटें मिलने की संभावना जताई गई है.

पोलस्ट्रैट के एग्जिट पोल में भी एनडीए को स्पष्ट बढ़त दी गई है. इस सर्वे में एनडीए को 133 से 148 सीटें, महागठबंधन को 87 से 102 सीटें और अन्य दलों को 3 से 5 सीटें मिलने का अनुमान है. अगर पार्टीवार देखा जाए तो, भाजपा को 68 से 72 सीटें, जदयू को 55 से 60 सीटें, लोजपा (आर) को 9 से 12 सीटें, हम को 1 से 2 सीटें और आरएलएम को 0 से 2 सीटें मिलने की संभावना जताई गई है.

बिहार चुनाव की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

इसे भी पढ़ें: Bihar Exit Poll 2025: बिहार चुनाव के एग्जिट पोल में इस पार्टी की बल्ले-बल्ले, कर सकती है धमाकेदार वापसी

Previous article गाजे-बाजे के साथ प्रतिमा का किया विसर्जन
Next article कॉलेजों में लैब की स्थिति सुधारी जायेगी : वीसी
Avatar Of Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel