[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार चुनाव Bihar Elections 2025 : ‘तेजस्वी यादव ने हार स्वीकार ली, बायकॉट तो बहाना है’, मंत्री बोले- खुद को तसल्ली दे रहे हैं

Bihar Elections 2025 : ‘तेजस्वी यादव ने हार स्वीकार ली, बायकॉट तो बहाना है’, मंत्री बोले- खुद को तसल्ली दे रहे हैं

0
Bihar Elections 2025 : ‘तेजस्वी यादव ने हार स्वीकार ली, बायकॉट तो बहाना है’, मंत्री बोले- खुद को तसल्ली दे रहे हैं
Nitin Naveen

Bihar Elections 2025 : बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता तेजस्वी यादव के ‘चुनाव बहिष्कार’ वाले बयान ने बिहार की राजनीति में हलचल पैदा कर दी है. राजद नेता जो अब तक वोटर वेरिफिकेशन के मुद्दे पर चुनाव आयोग को घेरने का काम कर रहे थे अब उन्होंने चुनाव से दूरी बनाने का संकेत दिया है. उनके बयान पर बिहार सरकार में मंत्री नितिन नवीन ने पलटवार किया है. उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव से पहले ही तेजस्वी यादव ने हार स्वीकार कर ली है, बायकॉट तो बस बहाना है.

दोष चुनाव आयोग पर मढ़ रहे

गुरुवार को नितिन नविन ने कहा कि तेजस्वी यादव के बयान से पता चलता है कि उन्हें जनता का समर्थन नहीं मिल रहा है. अपनी हताशा और निराशा में वे अपनी हार दिख रही है और वो पहले से ही उसका दोष चुनाव आयोग पर मढ़ रहे हैं. लोकतंत्र के महापर्व में भाग लेना या न लेना उनकी मर्जी है, लेकिन जनता तो चुनाव में जरूर हिस्सा लेगी.

SIR पर क्या बोले

बिहार सरकार में मंत्री ने दावा किया है कि जो बिहार के वोटर हैं, उन्हें वोट देने का अधिकार है और जो अवैध रूप से बिहार में वोटर बने हुए हैं, उन्हें रोकने का काम चल रहा है. हम लोग किसी भी कीमत पर बिहार के लोगों का अधिकार रोहिंग्या और बांग्लादेशियों को नहीं लेने देंगे. मुस्लिम समाज के लोगों को यहां कोई दिक्कत नहीं है. अगर तेजस्वी यादव को बांग्लादेश और अन्य देशों से आए अवैध लोगों से हमदर्दी है और इसीलिए वह चुनाव में भाग नहीं लेंगे तो कोई फर्क नहीं पड़ता है.

बिहार चुनाव की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

तेजस्वी यादव को नहीं मिल रहा जनता का समर्थन

नितिन नवीन ने कहा कि तेजस्वी यादव के इस तरह के बयान से चीजें नहीं बदलती हैं. कानून अपने हिसाब से ही काम करता है. तेजस्वी यादव चुनाव से दूरी बनाएंगे तो ठीक है. कई अन्य दल चुनाव में भाग लेंगे. तेजस्वी तो हार मान रहे हैं क्योंकि जनता का समर्थन नहीं मिल रहा है. इसीलिए, हार का ठीकरा फोड़ने के लिए चुनाव से दूरी बनाने का बयान देकर खुद को तसल्ली दे रहे हैं।

नितिन नवीन ने कहा कि तेजस्वी यादव को कई बातों का ध्यान नहीं रहता है. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को सभी बातों का ध्यान है. नीतीश कुमार विचार-विमर्श कर निर्णय देते हैं. तेजस्वी सहित राजद को मालूम है कि जमीनी स्तर पर हार सुनिश्चित है.

Previous article Saiyaara Worldwide Box Office Collection: सैयारा का ब्लॉकबस्टर रन जारी, वर्ल्डवाइड कर लिया इतना कलेक्शन
Next article Bihar Flood: बिहार में कोसी का रौद्र रूप दिखेगा, कल और कम होंगे गंगा और गंडक के तेवर
Avatar Of Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel