[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार चुनाव Bihar Elections 2025: जल्द सीटों का बंटवारा करें, गलती ना दोहराएं, शिवसेना (यूबीटी) ने कांग्रेस-राजद को दी नसीहत

Bihar Elections 2025: जल्द सीटों का बंटवारा करें, गलती ना दोहराएं, शिवसेना (यूबीटी) ने कांग्रेस-राजद को दी नसीहत

0
Bihar Elections 2025: जल्द सीटों का बंटवारा करें, गलती ना दोहराएं, शिवसेना (यूबीटी) ने कांग्रेस-राजद को दी नसीहत
तेजस्वी यादव, राहुल गांधी और वामदल के नेता

Bihar Elections 2025: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर विपक्षी गठबंधन सीट शेयरिंग की घोषणा जल्द कर सकती है. गुरुवार को VIP चीफ मुकेश सहनी ने कहा था कि सब तय हो गया है. 15 सितंबर के आसपास इसका ऐलान हो जायेगा. मुकेश सहनी के बयान से साफ हो गया है कि सीटों को लेकर सहमती बन गई है. इसी बीच शिवसेना (UBT) नेता आनंद दुबे ने कहा है कि इंडिया गठबंधन को महाराष्ट्र वाली गलती दोहरानी नहीं चाहिए.

उन्होंने कहा कि सभी दल के नेताओं को जल्द से जल्द सीएम फेस और सीट बंटवारा तय कर लेना चाहिए, ताकि मजबूत रणनीति के साथ चुनाव लड़ा जा सके. महाराष्ट्र में देरी से गठबंधन कमजोर पड़ा था और बिहार में भी देरी के कारण एनडीए को फायदा हो सकता है.

महाराष्ट्र चुनाव का परिणाम अलग होता- दुबे

शिवसेना (यूबीटी) नेता आनंद दुबे ने कहा कि राजनीति में अनुशासन और समझदारी जरूरी है. उन्होंने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव का उदहारण देते हुए कहा कि अगर एमवीए ने सीट बंटवारा और सीएम फेस पहले तय कर लिया होता, तो परिणाम अलग हो सकते थे. बिहार में इंडिया गठबंधन को ऐसी गलती नहीं दोहरानी चाहिए.

आनंद दुबे ने महागठबंधन को मजबूत स्थिति में चुनाव लड़ने के लिए सीएम फेस और सीट बंटवारा जल्द करने को कहा, ताकि गठबंधन में मनमुटाव न हो. उन्होंने कहा कि भाजपा साम-दाम-दंड-भेद की रणनीति से राजनीति करती है.

बिहार कांग्रेस के सोशल मीडिया पोस्ट को बताया गलत

बिहार कांग्रेस की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ जारी एआई वीडियो को उन्होंने महिलाओं का अपमान और राजनीति का खराब स्तर बताया. उन्होंने कहा कि राजनीति में किसी पर निजी तौर पर हमला करना गलत है. राजनीति के लिए कई मुद्दे हैं, जिस पर चर्चा हो सकती है. मैं समझता हूं कि महंगाई, बेरोजगारी जैसे मुद्दों पर दलों को चर्चा करनी चाहिए.

बिहार चुनाव की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

ऐसा हो सकता है समीकरण

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक महागठबंधन में सीट शेयरिंग पर सहमती बन गई है. इस बार के चुनाव में भी राजद ही बड़े भाई की भूमिका में रहेगी. हालांकि, गठबंधन में दो नए दल के जुड़ने के कारण पार्टी पिछली बार से कम सीट पर उम्मीदवार उतारेगी.

कांग्रेस का कहना है कि पिछली बार भले ही हम ज्यादा सीटों पर लड़े थे लेकिन हमें वैसी सीटें ज्यादा दी गई थी जहां हम बहुत कमजोर थे, या कभी नहीं जीते थे. इस बार राहुल गांधी की यात्रा के बाद से माहौल हमारे पक्ष में बना है ऐसे में हम फिर 70 सीटों पर उम्मीदवार उतारेंगे और ज्यादा सीट जीतने का प्रयास करेंगे.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस बार राजद 134, कांग्रेस 55, VIP 18. वामदल 35 सीटों पर चुनाव लड़ सकती है. इस बार दो दल को गठबंधन में शामिल किया गया है. ऐसे में राजद और कांग्रेस को जेएमएम और पशुपति पारस की पार्टी के लिए कुछ सीट देना होगा.

इसे भी पढ़ें: Bihar Bhumi: 20 सितंबर के बाद भी बिहार भूमि वेबसाइट से ऑनलाइन होगा कागजात में सुधार, आया लेटेस्ट अपडेट

Previous article Bihar Politics: पूर्व मुख्यमंत्री का दावा, ‘नॉन वेजिटेरियन हैं गिरिराज सिंह”, जमकर खाते हैं मीट-मुर्गा
Next article SSC MTS Admit Card 2025: एसएससी एमटीएस का एडमिट कार्ड कैसे चेक करें? यहां देखें आसान Steps
Avatar Of Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel