[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार चुनाव Bihar Election Result 2025: पटना की 14 विधानसभा सीटों में से इन 11 पर एनडीए ने गाड़ा झंडा, एक भी महिला विधायक नहीं

Bihar Election Result 2025: पटना की 14 विधानसभा सीटों में से इन 11 पर एनडीए ने गाड़ा झंडा, एक भी महिला विधायक नहीं

0
Bihar Election Result 2025: पटना की 14 विधानसभा सीटों में से इन 11 पर एनडीए ने गाड़ा झंडा, एक भी महिला विधायक नहीं
बिहार चुनाव

Bihar Election Result 2025: बिहार चुनाव में एक बार फिर एनडीए की बड़ी जीत हुई. यहां की जनता ने पीएम मोदी और सीएम नीतीश कुमार की जोड़ी को हिट बना दिया. ऐसे में पटना जिले की बात करें तो, यहां की 14 विधानसभा सीटों में से 11 पर एनडीए के उम्मीदवारों ने जीत का परचम लहराया. इससे पहले 2020 के विधानसभा चुनाव में एनडीए के पास 5 सीटें आई थी जबकि महागठबंधन के खाते में 9 सीटें आई थी. ऐसे में इस बार महागठबंधन का बुरा हाल देखा जा सकता है.

पटना की किस सीट पर कौन बने विधायक?

  1. बख्तियारपुर- इस सीट पर एनडीए के घटक दल लोजपा (रामविलास) के प्रत्याशी अरूण कुमार ने 88520 वोटों से जीत हासिल की. जबकि आरजेडी के अनिरूद्ध कुमार 87539 वोटों पर सिमट गये.
  2. बाढ़- इस सीट पर बीजेपी के सियाराम सिंह 99446 वोट लाकर विजयी हुए. जबकि आरजेडी के कर्णवीर सिंह यादव 74633 वोट लाकर पिछड़ गये.
  3. मोकामा- इस सीट पर जेडीयू के बाहुबली नेता अनंत सिंह 91416 वोट पाकर जीते. जबकि आरजेडी की वीणा देवी 63210 वोट लाकर लाकर हार गई.
  4. बांकीपुर- इस सीट पर बीजेपी के नेता नितिन नवीन 98299 वोट लाकर जीते. लेकिन आरजेडी की रेखा कुमारी 46363 वोट लाकर पिछड़ गई.
  5. मनेर- मनेर की सीट पर आरजेडी के भाई वीरेंद्र को 110798 वोट मिले और वे जीत गये. जबकि लोजपा (रामविलास) के जितेंद्र यादव 90764 वोट लाकर पीछे रह गये.
  6. दानापुर- दानापुर विधानसभा की सीट पर बीजेपी के रामकृपाल यादव 119877 वोट लाकर विजयी रहे. दूसरी तरफ राजद के रीतलाल यादव 90744 वोट लाकर पिछड़ गये.
  7. पालीगंज- इस सीट पर सीपीआई (एमएल) के संदीप सौरभ 81105 वोट लाकर जीत गये. जबकि लोजपा (रामविलास) के सुनील कुमार 74450 वोट लाकर हार गये.
  8. बिक्रम- बीजेपी के सिद्धार्थ सौरव 101189 वोट लाकर जीते. जबकि कांग्रेस के अनिल कुमार 95588 वोट लाकर हार गये.
  9. दीघा- दीघा की सीट पर बीजेपी के संजीव चौरसिया 111001 वोट लाकर जीत गये. सीपीआई (एमएल) की टिकट पर चुनाव लड़ने वाली दिव्या गौतम 51922 वोट लाकर हार गईं.
  10. पटना साहिब- इस सीट पर बीजेपी के रत्नेश कुमार 130366 वोट लाकर जीत गये. जबकि कांग्रेस के शशांत शेखर 91466 वोट से पीछे रह गये.
  11. कुम्हरार- कुम्हरार की सीट पर बीजेपी के संजय कुमार 100485 वोट लाकर जीते. जबकि कांग्रेस के इंद्रदीप कुमार चंद्रवंशी 52961 वोट लाकर हार गये.
  12. फतुहा- फतुहा की सीट पर आरजेडी के रामानंद यादव 90558 वोट लाकर जीते. लोजपा (रामविलास) की रूपा कुमारी 82566 वोट लाकर हार गईं.
  13. मसौढ़ी- मसौढ़ी की सीट पर जेडीयू के अरूण मांझी 106505 वोट लाकर जीते. जबकि आरजेडी की रेखा देवी 98862 वोट लाकर हार गईं.
  14. फुलवारी- इस सीट पर जदयू के श्याम पाठक जीते. उन्होंने सीपीआई एमएल के गोपाल रविदास को 32657 वोटों से हरा दिया.

एक भी सीट पर नहीं बनी महिला विधायक

पटना की 14 विधानसभा सीटों को लेकर एक और गौर करने वाली बात यह भी थी कि एक भी महिला विधायक नहीं बनीं. मोकामा सीट पर वीणा देवी ने चुनाव लड़ा था, दीघा सीट से दिव्या गौतम, बांकीपुर से रेखा कुमारी, फतुहा सीट से रेखा कुमारी और मसौढ़ी सीट से रेखा देवी ने चुनाव लड़ा था. लेकिन एक भी सीट पर महिलाओं की जीत नहीं हुई.

Also Read: Bihar Election Result 2025: पीएम मोदी ने बिहार से बंगाल तक खींची लकीर, बोले- हम बंगाल से भी ‘जंगलराज’ को उखाड़ फेंकेंगे

Previous article Hanuman Ji Photo Direction: घर में हनुमान जी की फोटो लगाने का क्या है सही तरीका और दिशा, जानिए किस स्थिति में मिलेगी पूरी शक्ति
Next article Bihar Election 2025: कांग्रेस को अब तक का सबसे बड़ा नुकसान, 74 साल के इतिहास में सबसे खराब प्रदर्शन
Avatar Of Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel