[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार चुनाव ‍Breaking News: शुरुआती रुझान में 10 बजे ही एनडीए ने हासिल किया बहुमत का आंकड़ा, 186 में 136 सीटों पर बढ़त

‍Breaking News: शुरुआती रुझान में 10 बजे ही एनडीए ने हासिल किया बहुमत का आंकड़ा, 186 में 136 सीटों पर बढ़त

0
‍Breaking News: शुरुआती रुझान में 10 बजे ही एनडीए ने हासिल किया बहुमत का आंकड़ा, 186 में 136 सीटों पर बढ़त
bihar election result 2025

‍Bihar Election Result 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की काउंटिंग के शुरुआती रुझान राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के लिए बड़ी खुशखबरी लेकर आये हैं. शुरुआती दो घंटे की गिनती के बाद ही नीतीश कुमार की अगुवाई वाले गठबंधन ने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है. नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी है. उसके बाद भारतीय जनता पार्टी दूसरे नंबर पर है.

186 सीटों के रुझान में जदयू-भाजपा सरकार बनाने की ओर अग्रसर

निर्वाचन आयोग से मिली जानकारी के मुताबिक, 10 बजे तक 186 सीटों के रुझान आ गये थे. इसमें 136 सीटों पर जदयू-भाजपा और उसके सहयोगी दल आगे चल रहे थे. जनता दल ने 61 सीटों पर बढ़त बना ली है, तो भाजपा 56 सीटों पर आगे चल रही है. चिराग पासवान की पार्टी लोक जनशक्ति पार्टी राम विलास पासवान (लोजपा-आर) ने 15 और जीतनराम मांझी की पार्टी हम (सेक्युलर) को 4 सीटों पर बढ़त मिल गयी है. राष्ट्रीय लोक मोर्चा को 1 सीट पर बढ़त हासिल है. इस तरह कुल मिलाकर एनडीए ने 10 बजे तक 137 सीटों पर बढ़त बना ली थी.

तेजस्वी की पार्टी राजद को 34, कांग्रेस को 10 सीटों पर बढ़त

उधर, तेजस्वी यादव की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल को तब तक 34 सीटों पर बढ़त मिली थी.कांग्रेस पार्टी को 10, भाकपा माले को 2, विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) को 1, एआईएमआईएम को 1, सीपीएम को 1, बहुजन समाज पार्टी को 1 और 1 निर्दलीय उम्मीदवार आगे चल रहे हैं.

बिहार की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

2 चरणों में हुई थी 243 सीटों पर वोटिंग

बिहार की 243 विधानसभा सीटों पर पर 2 चरणों में वोटिंग हुई थी. 121 सीट पर 6 नवंबर को और 122 सीट पर 11 नवंबर को वोटिंग हुई थी. 14 नवंबर को सभी 243 सीटों पर काउंटिंग जारी है. शुरुआती रुझान में ही एनडीए को बहुमत मिल गया है. हालांकि, यह अंतिम आंकड़े नहीं हैं. इसमें बदलाव संभव है. अगर ये रुझान परिणाम में बदलते हैं, तो एक बार फिर नीतीश कुमार की अगुवाई में बिहार में एनडीए की सरकार बनेगी.

इसे भी पढ़ें

Bihar Election Result 2025 Live: रुझानों में बहुमत के पार NDA, महुआ से तेज प्रताप पीछे, रघुनाथपुर से ओसामा आगे

Bihar Election 2025 Live Vote Counting: मतगणना केंद्रों पर धारा 144 प्रभावी

Bihar Chunav Update: मतगणना के पहले भगवान की शरण में पहुंचे डिप्टी सीएम, एनडीए की जीत का किया दावा

Bihar Election Result 2025: चुनाव नतीजों को प्रभावित करने की कोशिश कर रहे अफसर, काउंटिंग से पहले RJD का दावा

Previous article 14 QCO हटते ही Textile Industry ने ली गहरी राहत की सांस
Next article Bigg Boss 19: मिड-वीक में मृदुल तिवारी के एविक्शन से फैंस में मचा बवाल, कहा- ‘ये सब मेरे खिलाफ खेला गया’
Avatar Of Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel