[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार चुनाव Bihar Election 2025 Result: जीत के बाद जुलूस निकालने पर रहेगी रोक, काउंटिंग के बीच गड़बड़ी करने पर होगी कार्रवाई, जानिये गाइडलाइन्स

Bihar Election 2025 Result: जीत के बाद जुलूस निकालने पर रहेगी रोक, काउंटिंग के बीच गड़बड़ी करने पर होगी कार्रवाई, जानिये गाइडलाइन्स

0
Bihar Election 2025 Result: जीत के बाद जुलूस निकालने पर रहेगी रोक, काउंटिंग के बीच गड़बड़ी करने पर होगी कार्रवाई, जानिये गाइडलाइन्स
बिहार चुनाव

Bihar Election 2025 Result: 14 नवंबर को होने वाली काउंटिंग को लेकर अभी से ही तमाम व्यवस्थाएं टाइट की जा रही हैं. एएन कॉलेज में पटना जिले के सभी 14 विधानसभा में पड़े वोटों की गिनती होनी है. इसके लिए 1050 कर्मियों को लगाया गया है. अन्य कर्मी भी सहयोग के लिए तैनात किये गए हैं. वोटों की गिनती के दौरान हर एक टेबल पर प्रत्याशी के एक एजेंट रहेंगे, ताकि कंट्रोल यूनिट से वोटों की गिनती शुरू होने पर वे देख सकें.

जुलूस निकालने पर रहेगी रोक

वोटों की गिनती पर किसी तरह के सवाल खड़े ना हो, इसे देखते हुए एजेंटों को कंट्रोल यूनिट दिखाने के बाद गिनती शुरू की जायेगी. वोटों की गिनती के लिए सभी विधानसभा में 14-14 टेबल लगाये जायेंगे. इस हिसाब से एक प्रत्याशी के 14 एजेंट रहेंगे. एएन कॉलेज में स्ट्रांग रूम में रखे ईवीएम की सीसीटीवी से हो रही निगरानी का डिस्प्ले देखने के लिए भी एजेंटों को अनुमति दी गयी है. जबकि प्रत्याशियों को जीत का प्रमाण पत्र मिलने के बाद समर्थकों की तरफ से जुलूस निकालने पर रोक रहेगी.

गड़बड़ी करने वालों पर सख्त कार्रवाई

पटना के डीएम डॉ. त्यागराजन एसएम के मुताबिक, 14 नवंबर को वोटों की गिनती के दौरान गड़बड़ी करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी. प्रत्याशियों के एजेंटों की तरफ से गलत तरीके से किसी तरह की गतिविधि होने पर कानूनी कार्रवाई की जायेगी. मोकामा और दानापुर विधानसभा क्षेत्र के वोटों की गिनती के दौरान खास नजर रहेगी.

तीन लेयर में सुरक्षा व्यवस्था

पटना के डीएम ने सुरक्षा को लेकर बताया कि मतगणना केंद्र की तीन लेयर में सुरक्षा की जा रही है. केंद्रीय अर्द्धसैनिक बल, बिहार विशेष सशस्त्र बल और जिला सशस्त्र पुलिस की व्यवस्था की गयी है. सीसीटीवी कैमरों से लगातार निगरानी की जा रही है. तीन एएसपी, डीएसपी और 13 पुलिस पदाधिकारियों की 24 घंटे तैनाती रहेगी. कंट्रोल रूम भी एक्टिव है. सीसीटीवी कैमरा कंट्रोल रूम में तीन पुलिस पदाधिकारी और 12 मजिस्ट्रेट मुस्तैद हैं.

सुबह साढ़े 9 बजे से आने लगेंगे रूझान

जानकारी के मुताबिक, एएन कॉलेज में काउंटिंग के दिन 14 नवंबर को मतदानकर्मियों को काउंटिंग शुरू होने के दो घंटे पहले सुबह 6 बजे पहुंचना होगा. रैंडमाइजेशन के आधार पर प्रतिनियुक्त टेबल पर कर्मियों को जाना होगा. वोटों की गिनती सुबह आठ बजे से होगी. सुबह 9:30 बजे से रूझान मिलने लगेगा और देर शाम तक अंतिम परिणाम आयेगा.

Also Read: Bihar Election Voting Percentage: बिहार के लोगों ने की धुआंधार वोटिंग, तोड़ डाले सारे रिकॉर्ड, अब तक का सबसे ज्यादा 66.91% हुआ मतदान

Previous article Bedi Hanuman Temple Story: आखिर क्यों भगवान जगन्नाथ ने हनुमान जी को बांधा था जंजीरों से? जानिए इसकी कहानी
Next article Anupama Twists: कोठारी कंपनी का नया मालिक बनेगा गौतम, अनुपमा से बदतमीजी करेगा उसका दामाद
Avatar Of Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel