[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार चुनाव Bihar Election 2025 Result: काउंटिंग को लेकर पुलिस अलर्ट, एसएसपी ने जारी किया निर्देश, इस एरिया में चार से अधिक लोग के रहने पर रोक

Bihar Election 2025 Result: काउंटिंग को लेकर पुलिस अलर्ट, एसएसपी ने जारी किया निर्देश, इस एरिया में चार से अधिक लोग के रहने पर रोक

0
Bihar Election 2025 Result: काउंटिंग को लेकर पुलिस अलर्ट, एसएसपी ने जारी किया निर्देश, इस एरिया में चार से अधिक लोग के रहने पर रोक
चेकिंग करते पुलिसकर्मी

Bihar Election 2025 Result: मतगणना परिसर के 100 मीटर की परिधि में किसी भी राजनीतिक दल या अभ्यर्थी के साथ चार या चार से अधिक व्यक्तियों का समूह बनाना मना रहेगा. बीएनएसएस की धारा 163 लागू रहेगी. किसी भी व्यक्ति या राजनीतिक दल या संगठन द्वारा राजनीतिक कार्यक्रम से संबंधित किसी भी प्रकार की सभा, जुलूस (विजय जुलूस सहित), धरना या प्रदर्शन पर रोक रहेगा.

कोई भी व्यक्ति, राजनीतिक दल, संगठन किसी प्रकार का पोस्टर, परचा या फोटो आदि का प्रकाशन, इलेक्ट्रॉनिक माध्यमों (जैसे व्हाट्सएप, एसएमएस, सोशल मीडिया) से आदान-प्रदान या प्रचार-प्रसार नहीं करेगा, जिससे आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन होता है और विधि-व्यवस्था की समस्या उत्पन्न हो.

बिहार लाउडस्पीकर प्रयोग एवं वादन नियंत्रण अधिनियम, 1955 के तहत ध्वनि विस्तारक यंत्र का प्रयोग रात्रि 10 बजे से सुबह छह बजे के बीच वर्जित है. इस समय के अतिरिक्त भी अनुमंडल पदाधिकारी की स्वीकृति प्राप्त होने पर निर्धारित समय में ही लाउडस्पीकर का प्रयोग कर सकेंगे.

पुलिस ने की अपील

मतगणना परिसर के आसपास अथवा जिले के किसी भी क्षेत्र में लाठी, भाला, गड़ासा, तीर-धनुष या अन्य किसी भी प्रकार के घातक हथियार का प्रदर्शन वर्जित रहेगा. शांति और सुरक्षा बनाए रखने के निर्देशकोई भी व्यक्ति/राजनीतिक दल/संगठन सांप्रदायिक/भावनात्मक भावनाओं को भड़काने और किसी भी व्यक्ति को डराने या धमकाने का काम नहीं करेगा. जब तक भारत निर्वाचन आयोग द्वारा आदर्श आचार संहिता औपचारिक रूप से वापस नहीं ली जाती है, तब तक सभी संबंधित आयोग के निर्देशों के अनुरूप ही कार्य करेंगे.

निर्वाचन आयोग के निर्देशों के विपरीत कोई कार्य नहीं किया जाएगा. यह आदेश पूर्व अनुमति प्राप्त समारोहों/जुलूसों, विवाह समारोहों, बारात पार्टियों, अंत्येष्टि कार्यक्रमों, हाट-बाजारों, अस्पताल ले जाए जा रहे मरीजों के साथ जाने वाले व्यक्तियों, स्कूल-कॉलेज जाने वाले विद्यार्थियों तथा ड्यूटी पर तैनात सरकारी कर्मचारियों/पुलिसकर्मियों पर लागू नहीं होगा. एसएसपी सुशील कुमार ने नागरिकों को अफवाहों पर ध्यान नहीं देने और ऐसा करने वालों की सूचना तुरंत पुलिस को देने की लोगों से अपील की है.

बिहार चुनाव की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

जिले में आठ घंटे तक चला स्पेशल चेकिंग अभियान

काउंटिंग से पहले गुरुवार को एसएसपी के निर्देश पर शुक्रवार दोपहर दो बजे से लेकर रात्रि के दस बजे तक पैरामिलिट्री फोर्स के साथ स्पेशल चेकिंग अभियान चलाया गया. इस दौरान शहर के 20 से अधिक चेकिंग प्वाइंट पर पुलिस टीम ने वाहनों की तलाशी ली. संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत में लेकर उनका सत्यापन कराया गया. दो पहिया व चार पहिया वाहनों की डिक्की की तलाशी ली गयी. झोला की भी जांच की गयी.

इसे भी पढ़ें:  ‘राजद के लिए 2010 से भी बुरे नतीजे आने वाले हैं’, सुनील सिंह के नेपाल वाले बयान पर JDU का पलटवार

Previous article गर्भावस्था के दौरान लगभग 70-80 प्रतिशत महिलाओं में एनीमिया की समस्या
Next article खनन प्रभावित क्षेत्रों में शिक्षा, स्वास्थ्य, कौशल विकास पर दिया जोर
Avatar Of Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel