[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार चुनाव Bihar Election 2025: ‘हमें फंसाने की कोशिश में ये प्रोपागेंडा फैलाया गया’, ‘पाग’ विवाद पर मैथिली ठाकुर का जवाब

Bihar Election 2025: ‘हमें फंसाने की कोशिश में ये प्रोपागेंडा फैलाया गया’, ‘पाग’ विवाद पर मैथिली ठाकुर का जवाब

0
Bihar Election 2025: ‘हमें फंसाने की कोशिश में ये प्रोपागेंडा फैलाया गया’, ‘पाग’ विवाद पर मैथिली ठाकुर का जवाब
बीजेपी प्रत्याशी मैथिली ठाकुर

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी पारा चढ़ा है. ऐसे में बीजेपी की टिकट पर दरभंगा के अलीनगर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहीं मैथिली ठाकुर ने ‘पाग’ विवाद को लेकर कड़ा जवाब दे दिया है. मैथिली ठाकुर ने कहा, हमें फंसाने की कोशिश में ये प्रोपागेंडा फैलाया गया लेकिन वे अपनी साजिश में नाकाम रहें. दरअसल, एक मीडिया चैनल से इंटरव्यू के दौरान मैथिली ठाकुर ने इस विवाद अपना बयान दिया.

‘कुछ लोगों का पीआर स्टंट चला’

मैथिली ठाकुर ने कहा, ‘पाग’ के अंदर से मखाना उठाकर मैंने नहीं खाया था. हमारी संस्कृति हमारी मां समान है. इस दौरान अपने विरोधियों पर इशारे-इशारे में निशाना साधते हुए मैथिली ठाकुर ने कहा, दो-तीन लोगों का पीआर स्टंट चला लेकिन यह कोशिश नाकाम थी. इस बात का सबूत ही नहीं है कि मैंने मखान खाते हुए ‘पाग’ को जूठा किया. इस तरह से बीजेपी की प्रत्याशी ने उनके वायरल हो रहे वीडियो को लेकर पूरी सफाई दी.

मैथिली ठाकुर का वीडियो हुआ था वायरल

मालूम हो, अलीनगर विधानसभा सीट से एनडीए प्रत्याशी मैथिली ठाकुर का एक वीडियो वायरल हो रहा था. उस वीडियो को लेकर कहा जा रहा है कि उसे मान सम्मान के साथ खिलवाड़ से जोड़कर पेश किया गया. उस वीडियो में मैथिली ठाकुर पाग में मखाना रखकर खा रहीं थी. कहा जा रहा है कि घनश्यामपुर गांव में महिलाओं ने उन्हें मखाना भेंट दिया था. जिसका वीडियो वायरल हो रहा. साथ ही लोगों ने उनका विरोध करना शुरू किया और इसके साथ ही लोगों ने ‘पाग’ का अपमान भी बताया.

‘पाग’ विवाद पर सब कुछ किया क्लियर

हालांकि, मैथिली ठाकुर ने इंटरव्यू के दौरान बताया कि हमारे यहां बेटी को ऐसे ही विदा किया जाता है और मुझे यह संस्कार यहां रहने पर मिल रहे हैं. यह भी बताया कि अभी भी मुझे दही चीनी खिलाकर विदा किया गया है. इसी वजह से तरूआ खाने और पानी पीने की वजह से मेरा मुंह चल रहा है. बस ऐसे ही मैंने मखान को इकट्ठा किया और अपने मूंह में डाल लिया क्योंकि बहुत भूख लगी थी. इस तरह से मैथिली ठाकुर में ‘पाग’ विवाद पर सब कुछ क्लियर किया.

Also Read: Bihar Election 2025: JDU ने इस वजह से 11 नेताओं को पार्टी से निकाला बाहर, देखिए लिस्ट में कौन-कौन हैं शामिल

Previous article Video: खेल आपको सबकुछ दिखाता है… विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शानदार पारी खेलने के बाद दिया बड़ा बयान
Next article Gita Updesh for Students: एग्जाम स्ट्रेस से लेकर लाइफ बैलेंस तक, गीता के ये 20 उपदेश करेंगे आपकी मदद
Avatar Of Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel