[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार चुनाव Bihar Election 2025: PM मोदी बिहार BJP कार्यकर्ताओं को देंगे जीत का मूल-मंत्र, इस दिन करेंगे सीधी बात

Bihar Election 2025: PM मोदी बिहार BJP कार्यकर्ताओं को देंगे जीत का मूल-मंत्र, इस दिन करेंगे सीधी बात

0
Bihar Election 2025: PM मोदी बिहार BJP कार्यकर्ताओं को देंगे जीत का मूल-मंत्र, इस दिन करेंगे सीधी बात
PM मोदी 15 अक्टूबर को BJP कार्यकर्ताओं से करेंगे सीधी चर्चा

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव की घोषणा हो चुकी है और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) ने अपनी चुनावी गतिविधियों को और तेज कर दिया है. इसी क्रम में, भारतीय जनता पार्टी (BJP) और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर पूरी तरह सक्रिय हो गए हैं. बिहार चुनाव को मद्देनजर रखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अब राज्य के BJP कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद करने जा रहे हैं. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ के माध्यम से इसकी जानकारी दी है.

‘मेरा बूथ सबसे मजबूत’ संवाद कब होगा?

PM मोदी ने बताया है कि वह आगामी 15 अक्टूबर को बिहार के BJP कार्यकर्ताओं के साथ बातचीत करेंगे. अपने सोशल मीडिया पोस्ट में उन्होंने लिखा, “बिहार में भाजपा-एनडीए की विजय के लिए हमारे समर्पित कार्यकर्ता पूरी ऊर्जा के साथ जुट चुके हैं. ऐसे कर्मठ कार्यकर्ताओं से संवाद हमेशा नई प्रेरणा देता है. 15 अक्टूबर को मुझे ऐसे ही कार्यकर्ताओं से सीधे संवाद करने का अवसर मिलेगा.” प्रधानमंत्री ने इस संवाद कार्यक्रम को ‘मेरा बूथ सबसे मजबूत’ अभियान से जोड़ा है. उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से इस अभियान से जुड़ने और अपने महत्वपूर्ण सुझाव आज ही साझा करने का आग्रह किया है.

PM मोदी चुने गए कार्यकर्ताओं से करेंगे चर्चा

PM मोदी ने यह भी स्पष्ट किया कि इस अभियान के तहत चुने गए कुछ कार्यकर्ताओं के सुझावों पर वह सीधे उनके साथ चर्चा भी करेंगे. इस पहल का उद्देश्य जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं को सीधे नेतृत्व से जोड़ना और चुनावी रणनीति में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करना है.

Also Read: सीटों पर बात नहीं बनी तो क्या होगा? ‘हम’ नेता ने इशारों-इशारों में बता दिया प्लान बी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह संवाद ऐसे समय में हो रहा है जब राज्य में सीटों के बंटवारे को लेकर NDA के भीतर अंतिम दौर की मंथन चल रही हैं. विपक्षी दलों के तमाम आरोपों और चुनावी चुनौतियों के बीच, प्रधानमंत्री मोदी का कार्यकर्ताओं से सीधा संपर्क न केवल उनका मनोबल बढ़ाएगा बल्कि चुनावी मशीनरी को भी और धार देगा.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel