[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार चुनाव Bihar Election 2025: ‘इस चायवाले ने एक जीबी डेटा को एक कप चाय…’, बिहार में पीएम मोदी ने इंटरनेट से क्यों की चाय की तुलना

Bihar Election 2025: ‘इस चायवाले ने एक जीबी डेटा को एक कप चाय…’, बिहार में पीएम मोदी ने इंटरनेट से क्यों की चाय की तुलना

0
Bihar Election 2025: ‘इस चायवाले ने एक जीबी डेटा को एक कप चाय…’, बिहार में पीएम मोदी ने इंटरनेट से क्यों की चाय की तुलना
समस्तीपुर में पीएम नरेंद्र मोदी

Bihar Election 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज समस्तीपुर के दुधपुरा पहुंचे. यहां पीएम मोदी ने बड़ी जनसभा को संबोधित किया. पीएम मोदी ने इस दौरान इंटरनेट की तुलना चाय से की. साथ ही कहा कि ये हमारी सरकार है जिसने घर-घर तक इंटरनेट पहुंचाया. इतना ही नहीं इसे सस्ता कर दिया गया.

इंटरनेट सस्ता होने का फायदा नौजवानों को

पीएम मोदी ने अपने भाषण के दौरान यह भी कहा कि बाकी के दूसरे देशों में एक जीबी डेटा सौ-डेढ़ सौ रुपए में आता है. लेकिन इस चाय वाले ने एक जीबी डेटा को एक कप चाय से ज्यादा महंगा नहीं होने दिया. इंटरनेट सस्ता होने का फायदा नौजवानों ने सबसे ज्यादा उठाया. आज नौजवान वीडियो बनाकर कमाई कर रहे हैं. इस तरह से पीएम मोदी ने मौजूदा सरकार की जमकर सराहना की.

पीएम मोदी ने विपक्ष पर कसा तंज

इसके साथ ही मंच से पीएम मोदी ने विपक्ष पर तंज भी कसा. दरअसल, प्रधानमंत्री ने लोगों से मोबाइल की लाइट जलाने के लिये कहा. जिसके बाद सभी लोगों ने अपने मोबाईल की फ्लैश लाइट जलाई. उसके बाद पीएम मोदी ने आरजेडी पर तंज कसते हुए कहा, ‘इतनी रोशनी में भी आप लोगों को लालटेन की जरूरत है क्या?’ पूरा देश देख रहा है, लोगों को लालटेन नहीं चाहिए.

एनडीए प्रत्याशियों के लिये मांगा समर्थन

मंच से पीएम मोदी ने एनडीए प्रत्याशियों के लिये समर्थन मांगा. साथ ही छठ महापर्व की शुभकामनाएं भी दी. समस्तीपुर में जनसभा से पहले पीएम मोदी कर्पूरी ग्राम भी पहुंचे थे. जहां उन्होंने भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर को श्रद्धांजलि दी और उनके परिवार के सदस्यों से मुलाकात भी की.

एनडीए के कई नेता रहे मौजूद

मालूम हो, पीएम मोदी की जनसभा का आयोजन समस्तीपुर के दुधपुरा में किया गया था. जहां सीएम नीतीश कुमार, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, चिराग पासवान, जीतनराम मांझी, उपेंद्र कुशवाहा, नित्यानंद राय के अलावा एनडीए के अन्य नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे.

Also Read: Bihar Election 2025: पीएम मोदी की रैली में खूब गरजे सीएम नीतीश, लालू परिवार पर बोले- महिलाओं के लिए कभी काम नहीं किया

Previous article Chhath Puja 2025: 26 अक्टूबर को है खरना, जानें पूजा की सही विधि
Next article Lauki Rava Dosa Recipe: लौकी से बनाएं बच्चों के लिए टेस्टी और क्रिस्पी डोसा, फॉलो करें आसान रेसिपी
Avatar Of Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel