[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार चुनाव Bihar Election 2025: चुनावी मैदान में इस बार IPS, डॉक्टर, इंजीनियर और भोजपुरी कलाकारों की जमघट, इन चेहरों को मिला मौका

Bihar Election 2025: चुनावी मैदान में इस बार IPS, डॉक्टर, इंजीनियर और भोजपुरी कलाकारों की जमघट, इन चेहरों को मिला मौका

0
Bihar Election 2025: चुनावी मैदान में इस बार IPS, डॉक्टर, इंजीनियर और भोजपुरी कलाकारों की जमघट, इन चेहरों को मिला मौका
बिहार चुनाव 2025

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी तेज हो गई है. इस बार के बिहार चुनाव में नेताजी वैसे चेहरों को भी मौका दे रहे हैं, जो किसी दूसरे पेशे में अपना खूब नाम कमा रहे हैं. दरअसल, आईपीएस, डॉक्टर, इंजीनियर और भोजपुरी इंडस्ट्री के कई मशहूर कलाकार भी इस बार के चुनाव में उतर रहे हैं.

दूसरे पेशे में माहिर लोगों को मौका

जानकारी के मुताबिक, एनडीए या फिर महागठबंधन, इसके अलावा भी अन्य पार्टियों के नेताओं ने इन पेशेवरों में से किसी को उम्मीदवार बनाया है. हालांकि, कई ऐसे भी हैं जो निर्दलीय ही चुनावी मैदान में उतर गये हैं. बिहार विधानसभा चुनाव में आईपीएस की बात करें तो, पूर्व आईपीएस अफसर भाग्य आजमा रहे हैं. असम-मेघालय कैडर के पूर्व आईपीएस आनंद मिश्रा चुनावी मैदान में उतरे हैं.

कई आईपीएस अफसरों को मौका

इनके अलावा डीजी पद से रिटायर सुनील कुमार तो दूसरी बार जेडीयू के टिकट पर चुनाव लड़ रहे. एडीजी रैंक के अफसर रहे जयप्रकाश सिंह और डीजी रैंक से सेवानिवृत्त आरके मिश्रा को प्रशांत किशोर की पार्टी जनसुराज ने प्रत्याशी बनाया. साथ ही शिवदीप लांडे, जिन्होंने आईजी पद से वीआरएस लिया. अब वे निर्दलीय ही चुनावी मैदान में उतर गये हैं.

डॉक्टरों को भी मिला मौका

डॉक्टर की बात करें तो, बिहारशरीफ से डॉ. सुनील कुमार बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ेंगे. परबत्ता से डॉ. संजीव कुमार भी मैदान में हैं. सबसे ज्यादा तो जनसुराज ने 16 डॉक्टरों को टिकट दिया है. जानकारी के मुताबिक, आईजीआईएमएस के पूर्व निदेशक डॉ. अरुण कुमार, वरिष्ठ शिशुरोग विशेषज्ञ डॉ. लाल बाबू प्रसाद, रिटायर मेडिकल ऑफिसर डॉ. शशिशेखर सिन्हा, गयाजी के प्रसिद्ध डॉक्टर डॉ. अजीत कुमार समेत अन्य को टिकट दिया गया.

कई भोजपुरी कलाकार भी चुनावी मैदान में

कई इंजीनियर भी हैं जो इस बार चुनाव लड़ने वाले हैं. कांटी से इंजीनियर अजीत कुमार, बाराचट्टी से इंजीनियर हेमंत पासवान और अलौली से अभिशांक कुमार चुनावी मैदान में हैं. इसके अलावा भोजपुरी कलाकारों की बात करें तो, मैथिली ठाकुर, रितेश पांडे, सीमा सिंह, विनय बिहार और खेसारी लाल यादव के अलावा अन्य भोजपुरी कलाकारों को टिकट दिया गया.

Also Read: Bihar Election 2025: करोड़ों की संपत्ति के मालिक सम्राट चौधरी के पास 40 लाख का गोल्ड, गाड़ी में सिर्फ एक बोलेरो नियो कार

Previous article Watch Video : राहुल भैया…लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष के फतेहपुर पहुंचने पर चिल्लाने लगे लोग
Next article Diwali 2025 Kuber Puja: दिवाली पर करवानी है धन की बरसात? तो कुबेर जी को चढ़ाना न भूलें उनकी ये खास पसंदीदा चीजें
Avatar Of Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel