[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार चुनाव Bihar Election 2025: 11 नवंबर को पहले फेज की वोटिंग वाले दिन से भी ज्यादा कड़ी होगी सुरक्षा व्यवस्था, जानिये DGP का आदेश

Bihar Election 2025: 11 नवंबर को पहले फेज की वोटिंग वाले दिन से भी ज्यादा कड़ी होगी सुरक्षा व्यवस्था, जानिये DGP का आदेश

0
Bihar Election 2025: 11 नवंबर को पहले फेज की वोटिंग वाले दिन से भी ज्यादा कड़ी होगी सुरक्षा व्यवस्था, जानिये DGP का आदेश
डीजीपी विनय कुमार

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर दूसरे चरण का मतदान 11 नवंबर को होना है. जिसको लेकर सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट कर दिया गया है. बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने पहले ही आदेश जारी कर दिये हैं. जिसके मुताबिक, दूसरे चरण में पहले चरण के मुकाबले सुरक्षा व्यवस्था और भी ज्यादा टाइट रहेगी. वोटिंग से पहले सुरक्षा को लेकर तैयारियां कर ली गई है.

122 विधानसभा सीटों पर होगी वोटिंग

मालूम हो, 11 नवंबर को बिहार के 20 जिलों में 122 विधानसभा सीटों पर वोटिंग होनी है. डीजीपी विनय कुमार ने मतदान को लेकर सीमावर्ती वाले इलाकों में पैनी नजर रखने का आदेश दिया. डीजीपी के मुताबिक, भारत-नेपाल बॉर्डर से सटे सात जिलों में खासकर नजर रखी जा ही है. इसके अलावा उत्तर प्रदेश, झारखंड और पश्चिम बंगाल की सीमाओं से सटे इलाकों पर भी निगरानी बढ़ा दी गई है.

11 नवंबर तक नेपाल-बॉर्डर सील

दरअसल, 11 नवंबर तक के लिये भारत-नेपाल बॉर्डर को सील कर दिया है. इलाके में गश्ती बढ़ा दी गई है. साथ ही गाड़ियों की कड़ाई से जांच की जा रही है. डीजीपी विनय कुमार के मुताबिक, मतदान के दौरान कोई भी अप्रिय घटना ना घटे, शांत और सुरक्षित माहौल में वोटिंग हो, इसके लिये केंद्रीय सुरक्षा बलों की 1,650 कंपनियां तैनात की जा रही हैं. इसके साथ ही जितने भी संवेदनशील बूथ हैं, वहां पर ज्यादा सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की जायेगी.

डीजीपी का आदेश- बर्दाश्त नहीं होगी गड़बड़ी

पहले फेज की वोटिंग की बात करें तो मुंगेर, दरभंगा के अलावा अन्य जिलों से बूथ पर पत्थर चलने और हंगामे की खबर आई थी. ऐसे में इस बार किसी भी बूथ पर वैसी घटना ना हो, इसके लिये सभी जिलों के पुलिस अधीक्षकों को डीजीपी विनय कुमार की तरफ से आदेश दिये गए हैं कि किसी भी तरह की गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जायेगी. मतदान केंद्रों की निगरानी सीसीटीवी कैमरे और ड्रोन से की जायेगी. साथ ही क्विक रिस्पॉन्स टीमों की भी व्यवस्था रहेगी. हालांकि, इस दौरान डीजीपी ने लोगों से अपने मतदान का जरूर ही उपयोग करने की अपील की.

Also Read: Bihar Election 2025: स्ट्रांग रूम पहुंचे मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, डीएम को दिए जरूरी निर्देश

Previous article Pawan Singh से शादी बनी मजबूरी? ज्योति सिंह ने रिश्ते को लेकर किया चौंकाने वाला खुलासा, कहा- ‘दो बार आया था रिश्ता’
Next article Ladki Bahin Yojana : क्या अब नहीं मिलेगा लाडकी बहिन योजना का पैसा? e-KYC को लेकर जान लें बड़ी बात
Avatar Of Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel