[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार चुनाव Bihar Election 2025: बिहार के इस जिले में नहीं खिलेगा कमल, पीएम मोदी ने की थी बड़ी जनसभा, जानिये वजह

Bihar Election 2025: बिहार के इस जिले में नहीं खिलेगा कमल, पीएम मोदी ने की थी बड़ी जनसभा, जानिये वजह

0
Bihar Election 2025: बिहार के इस जिले में नहीं खिलेगा कमल, पीएम मोदी ने की थी बड़ी जनसभा, जानिये वजह
रोहतास जिले में एक भी सीट पर बीजेपी नहीं लड़ रही चुनाव

Bihar Election 2025: बिहार के शाहाबाद क्षेत्र का एक जिला चुनाव से पहले ही बीजेपी मुक्त हो गया है. मतदान के दौरान यहां ईवीएम पर कमल दिखेगा ही नहीं. वह जिला रोहतास है. दरअसल, रोहतास जिले की सात विधानसभा सीटों में से एक भी सीट बीजेपी के खाते में नहीं गई है. चुनाव से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यहां बड़ी जनसभा को संबोधित भी किया था, लेकिन एक भी सीट से बीजेपी यहां चुनाव नहीं लड़ेगी.

इन घटक दलों के खाते में गई सीटें

रोहतसा के सात विधानसभा सीटों में करगहर, काराकाट और नोखा से जेडीयू के प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं. इसके साथ ही सासाराम और दिनारा की सीट राष्ट्रीय लोक मोर्चा को दी गई है. जबकि चेनारी और डेहरी सीट से लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं. यानी कि यहां एनडीए के घटक दलों को सिर्फ मौका दिया गया है.

पीएम मोदी ने की थी बड़ी जनसभा

मालूम हो, बिहार चुनाव की घोषणा से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा रोहतास जिले में बड़ी जनसभा की गई थी. यहां से बिहार के लोगों को कई परियोजनाओं की सौगात भी दी गई. इसके अलावा रोहतास को कई तोहफे दिये गए. रेलवे की सुविधाओं के अलावा जिले से जुड़े अन्य डेवलपमेंट के कामों को लेकर मंजूरी दी गई थी. लेकिन, तमाम गतिविधियों के बावजूद जिले की एक भी सीट पर बीजेपी चुनाव नहीं लड़ रही है.

कार्यकर्ताओं में नाराजगी

इस फैसले से रोहतास में बीजेपी के नेताओं, कार्यकर्ताओं और समर्थकों के बीच कहीं ना कहीं नाराजगी देखने के लिये मिल रही है. कहा जा रहा है कि ऐसा पहली बार हुआ है जब शाहाबाद के इस क्षेत्र से बीजेपी के खाते में एक भी सीट नहीं गई. इस फैसले को लेकर कई तरह की चर्चा भी की जा रही है. पीएम मोदी के अलावा गृह मंत्री अमित शाह ने भी पार्टी के कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र दिया था. इन तमाम गतिविधियों के बावजूद वोटिंग से पहले ही रोहतास में कमल खिलने की उम्मीद नहीं रही.

Also Read: Bihar Election 2025: तेजस्वी की तेज तर्रार नेता रितु जायसवाल हैं बेहद नाराज, फेसबुक पोस्ट कर बताई वजह, निकाली भड़ास

Previous article Suji Besan Chilla Recipe: ब्रेकफास्ट में जल्दी से तैयार करें स्वाद से भरपूर नाश्ता, सूजी बेसन चीला रेसिपी
Next article Happy Chhoti Diwali 2025 Wishes, Images, Status: दीयों की जगमगाहट की तरह चमके रिश्तों की रौशनी, इन खास संदेशों को भेज अपनों को कहें हैप्पी छोटी दिवाली
Avatar Of Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel