[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार चुनाव Bihar Election 2025: “बिहार-यूपी का रिश्ता अटूट, जैसे राम-सीता का संबंध”, बिहार के दानापुर में सीएम योगी का भाषण

Bihar Election 2025: “बिहार-यूपी का रिश्ता अटूट, जैसे राम-सीता का संबंध”, बिहार के दानापुर में सीएम योगी का भाषण

0
Bihar Election 2025: “बिहार-यूपी का रिश्ता अटूट, जैसे राम-सीता का संबंध”, बिहार के दानापुर में सीएम योगी का भाषण

Bihar Election 2025: बिहार में चुनावी माहौल गर्म है और आज दानापुर विधानसभा में बड़ा राजनीतिक जमावड़ा देखने को मिला. भाजपा उम्मीदवार और पूर्व केंद्रीय मंत्री रामकृपाल यादव आज अपना नामांकन पत्र दाखिल कर रहे हैं. इस मौके पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद दानापुर पहुंचे और रामकृपाल यादव के समर्थन में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया है.

रामकृपाल यादव ने मंच पर सीएम योगी का अंगवस्त्र ओढ़ाकर स्वागत किया. सभा में जब योगी आदित्यनाथ ने भाषण शुरू किया तो लोगों ने “भारत माता की जय” के नारों से माहौल गूंजा दिया. सीएम योगी ने कहा कि “यह बिहार की आवाज है, इसे पूरे देश तक पहुंचाना है.”

बिहार और यूपी के बीच अटूट रिश्ता: सीएम योगी

योगी ने दानापुर की ऐतिहासिक पहचान का जिक्र करते हुए कहा, “मेरे लिए गर्व की बात है कि मैं उस धरती पर आया हूं जो आर्यभट्ट की जन्मभूमि है।” उन्होंने अपने भाषण में सम्राट अशोक, महात्मा बुद्ध और चाणक्य (कौटिल्य) को भी याद किया और बिहार की महान विरासत को नमन किया. सीएम योगी ने आगे कहा कि उत्तर प्रदेश और बिहार के बीच आत्मा और संस्कृति का रिश्ता है, जो कभी टूट नहीं सकता। उन्होंने कहा, “यह रिश्ता वैसे ही अटूट है, जैसे भगवान राम और माता जानकी का संबंध।” उनके भाषण के दौरान भीड़ में उत्साह और जयकारे लगातार गूंजते रहे.

“1990-2005 तक हावी था जंगलराज और परिवारवाद”

सीएम योगी ने आगे जनता को संबोधित करते हुए कहा, 1990 से 2005 तक का वक्त बिहार के लोगों ने कभी नहीं भुलाया. उस दौर में यहां जंगलराज और परिवारवाद हावी था. उन्होंने कहा, “सब जानते हैं कि उसी वक्त बिहार, जो कभी आध्यात्मिक और ज्ञान की भूमि माना जाता था, उसे कुछ लोगों ने अपराध और अव्यवस्था का केंद्र बना दिया था. नौजवानों के सामने पहचान का संकट खड़ा कर दिया गया था. उस समय विकास के नाम पर सिर्फ अराजकता फैली, लेकिन पिछले 20 सालों में एनडीए सरकार ने लगातार मेहनत कर बिहार को उस बदनाम छवि से बाहर निकाला है. उन्होंने कहा, “आज बिहार में डबल इंजन की सरकार ने जो विकास की रफ्तार दी है, उसे और तेज करने के लिए हम सबको फिर एक बार साथ आना होगा”

राजद और कांग्रेस पर फर्जी मतदान कराने का आरोप

सीएम योगी ने आगे कहा, “बिहार में में विकास की इस नई प्रतिस्पर्धा को बाधित करने के लिए राजद, कांग्रेस और उनके सहयोगी दलों, INDI गठबंधन ने फिर से शरारत शुरू की है और वह है ‘विकास बनाम गुर्गे’ की बहस… यहां पर राजद और कांग्रेस ने गुर्गे को लेकर एक नई बहस शुरू कर दी है… क्या उन्हें फर्जी मतदान करने का अधिकार दिया जाना चाहिए? क्या यहां पर विदेशी घुसपैठियों को आकर बिहार के दलितों, गरीबों और नागरिकों के अधिकार पर डकैती करने की छूट देनी चाहिए? राजद और कांग्रेस फर्जी मतदान करवाने की अपनी इस चेष्टा को पूरा करना चाहते हैं. हर मतदाता को अपनी पहचान दी गई है और पहचान पत्र दिखाकर ही वह मतदान में भागीदारी बढ़ सकता है. NDA की सरकार उसका समर्थन कर रही है लेकिन कांग्रेस, राजद और उनके सहयोगी दल कहते हैं कि फर्जी मतदान होना चाहिए.”

ALSO READ: Bihar Election 2025: “बिहार-यूपी का रिश्ता अटूट, जैसे राम-सिता का संबंध”, बिहार के दानापुर में सीएम योगी का भाषण

Previous article Liquor Shop Closed : दिवाली में बंद रहेंगी शराब की दुकानें? जानें यहां
Next article विलियमसन की IPL में वापसी, LSG के साथ जुड़े केन, संजीव गोयनका ने किया स्वागत
Avatar Of Aniket Kumar
अनिकेत एक पत्रकार और हिंदी कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया, पॉलिटिकल रिपोर्टिंग, हाइपरलोकल और ऑडियंस-फर्स्ट कंटेंट क्रिएशन का चार सालों से अधिक का एक्सपीरियंस है. उन्होंने बिहार की जमीनी राजनीति, ग्रामीण समाज, प्रशासनिक व्यवस्था, कृषि, शिक्षा, रोजगार, चुनाव, सामाजिक मुद्दों और जनसरोकार से जुड़ी खबरों पर लगातार काम किया है. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर एवं सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं, जहां वे बिहार स्पेशल समाचार, एक्सप्लेनर स्टोरी, ब्रेकिंग न्यूज और ग्राउंड रिपोर्ट तैयार करते हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में उनकी पहचान ऐसे पत्रकार के रूप में बन रही है जो सिर्फ खबर नहीं लिखते, बल्कि उसके पीछे छिपे सामाजिक, राजनीतिक और मानवीय पहलुओं को भी पाठकों के सामने सरल भाषा में रखने का प्रयास करते हैं. उनकी लेखन शैली बोलचाल की हिंदी, तथ्यात्मक प्रस्तुति और डिजिटल पाठकों की जरूरतों के अनुरूप मानी जाती है. वे विशेष रूप से उन विषयों पर काम करते हैं जिनका सीधा प्रभाव आम लोगों के जीवन पर पड़ता है. प्रभात खबर में वर्तमान भूमिका अक्टूबर 2024 से प्रभात खबर की डिजिटल टीम का हिस्सा बनने के बाद अनिकेत बिहार की राजनीति, प्रशासन, सरकारी योजनाओं, मौसम, कृषि, रोजगार, पंचायत, शिक्षा और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए तैयार कर रहे हैं. साथ ही मुजफ्फरपुर यूनिट में डिजिटल आउटपुट टीम को लीड कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव में विशेष जिम्मेदारी अनिकेत के करियर का सबसे महत्वपूर्ण अध्याय प्रभात खबर का विशेष चुनावी अभियान "इलेक्शन एक्सप्रेस" रहा है. इस प्रतिष्ठित प्रोजेक्ट के तहत उन्हें फील्ड रिपोर्टर के रूप में चुना गया, जहां उन्होंने बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान लगभग 50 विधानसभा क्षेत्रों में जाकर जमीनी रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने गांवों, कस्बों और शहरों में मतदाताओं से सीधे संवाद किया. महिलाओं, युवाओं, पहली बार मतदान करने वाले मतदाताओं, वरिष्ठ नागरिकों और समाज के वंचित वर्गों की राय को सामने लाने का काम किया. उन्होंने चौपालों, जनसंवाद कार्यक्रमों और सड़क किनारे होने वाली राजनीतिक बहसों का संचालन किया और चुनावी मुद्दों, स्थानीय समस्याओं और जनभावनाओं पर आधारित अनेक विशेष रिपोर्ट तैयार कीं. इस प्रोजेक्ट ने उन्हें पॉलिटिकल रिपोर्टिंग, ग्राउंड जर्नलिज्म, जनसंवाद, डेटा आधारित विश्लेषण और तेजी से बदलते चुनावी माहौल को समझने का एक्सपीरियंस दिया. राजस्थान पत्रिका में चुनावी पत्रकारिता का अनुभव प्रभात खबर से पहले अनिकेत राजस्थान पत्रिका के डिजिटल वीडियो विभाग से जुड़े रहे. यहां उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के दौरान कवरेज में सक्रिय भूमिका निभाई. उनकी जिम्मेदारियों में वीडियो स्क्रिप्टिंग, फील्ड कोऑर्डिनेशन, रिसर्च और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के लिए कंटेंट तैयार करना शामिल था. चुनावी माहौल में काम करने के दौरान उन्होंने मतदाताओं के मुद्दों, राजनीतिक रुझानों और स्थानीय जनभावनाओं को समझते हुए वीडियो और डिजिटल स्टोरीटेलिंग के माध्यम से उन्हें व्यापक दर्शकों तक पहुंचाया. न्यूजट्रैक में डिजिटल न्यूज ऑपरेशन अनिकेत ने न्यूजट्रैक में कंटेंट राइटर और सब एडिटर के रूप में भी कार्य किया. यहां उन्होंने ब्रेकिंग न्यूज, राजनीति, ट्रेंडिंग विषयों और नेशनल हैपनिंग पर तेज गति से काम किया. उनकी भूमिका में डिजिटल न्यूज लेखन, कंटेंट एडिटिंग, SEO ऑप्टिमाइजेशन और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के लिए समाचारों को तैयार करना शामिल था. अनिकेत की विशेषज्ञता कई महत्वपूर्ण क्षेत्रों में है: -राजनीतिक रिपोर्टिंग और चुनाव कवरेज - हाइपरलोकल और जिला स्तरीय पत्रकारिता - SEO आधारित डिजिटल न्यूज लेखन - Google Discover कंटेंट स्ट्रैटेजी - एक्सप्लेनर आर्टिकल - सोशल मीडिया कंटेंट ऑप्टिमाइजेशन - ग्राउंड रिपोर्टिंग - वीडियो स्क्रिप्टिंग और डिजिटल स्टोरीटेलिंग - AI टूल्स और डिजिटल कंटेंट वर्कफ्लो - यूट्यूब ऑप्टिमाइजेशन शिक्षा और उपलब्धियां अनिकेत ने University of Allahabad से मीडिया स्टडीज में स्नातक की शिक्षा प्राप्त की है. पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में अपने कौशल को मजबूत करने के लिए उन्होंने Instagram Marketing और WordPress SEO से जुड़े प्रोफेशनल सर्टिफिकेशन भी हासिल किए हैं. डिजिटल पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता और प्रदर्शन के लिए उन्हें विभिन्न संस्थानों में "स्टार ऑफ द मंथ" और "टारगेट अचीवर" जैसे अवॉर्ड भी प्राप्त हुए हैं. आज अनिकेत कुमार का फोकस ऐसी पत्रकारिता पर है जो जमीनी हकीकत और डिजिटल तकनीक के बीच संतुलन बनाकर पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और प्रभावशाली जानकारी पहुंचाए. बिहार की राजनीति, समाज और विकास से जुड़े विषयों पर उनकी लगातार नजर रहती है, और वे डिजिटल युग की जरूरतों के हिसाब से हिंदी पत्रकारिता को नए आयाम देने की दिशा में सक्रिय हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel