[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार चुनाव Bihar Election 2025: फर्स्ट फेज की वोटिंग के बाद सीएम नीतीश क्या बोले? एक्स पर शेयर किया ये पोस्ट

Bihar Election 2025: फर्स्ट फेज की वोटिंग के बाद सीएम नीतीश क्या बोले? एक्स पर शेयर किया ये पोस्ट

0
Bihar Election 2025: फर्स्ट फेज की वोटिंग के बाद सीएम नीतीश क्या बोले? एक्स पर शेयर किया ये पोस्ट
सीएम नीतीश कुमार

Bihar Election 2025: 6 नवंबर को बिहार चुनाव के पहले चरण का मतदान हुआ. 121 सीटों पर 64.66 प्रतिशत मतदान किये गए. इस रिकॉर्ड वोटिंग को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार की जनता का धन्यवाद किया. दरअसल, उन्होंने एक्स के जरिये एक पोस्ट शेयर किया. इसके साथ ही उन्होंने लिखा, ‘पहले चरण में रिकॉर्ड मतदान के लिए बिहार के लोगों का हृदय से धन्यवाद. पिछले वर्षों में बिहार ने अभूतपूर्व तरक्की की है.’

बिहार की जनता से सीएम नीतीश की अपील

सीएम नीतीश कुमार ने अपने पोस्ट में यह भी लिखा, ‘अब समय है बिहार को सबसे ज्यादा विकसित राज्यों की श्रेणी में शामिल करने का. लोकतंत्र में मतदान केवल हमारा अधिकार ही नहीं, दायित्व भी है. बिहार के लोगों से आग्रह है कि आने वाली 11 तारीख को दूसरे चरण में भी इसी उत्साह के साथ मतदान करें, ताकि बिहार और आगे बढ़े. सबका सम्मान हो, सबका विकास हो.’

Image 73
सीएम नीतीश कुमार का पोस्ट

वोटों के प्रतिशत में वृद्धि बड़ा राजनीतिक संकेत

इस तरह से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार की जनता से दूसरे फेज में भी रिकॉर्ड वोट करने की अपील की. दरअसल, आजादी के बाद 1952 के पहले आम चुनाव से लेकर अब तक बिहार में ना तो लोकसभा के किसी चुनाव में और ना ही विधानसभा चुनाव में इतना अधिक वोट प्रतिशत कभी दर्ज किया गया था. ऐसे में इस बार की रिकॉर्ड वोटिंग सिर्फ संख्या नहीं, बल्कि कई राजनीतिक संकेत भी अपने भीतर समेटे हुए है.

ये भी पढ़े: Bihar Election 2025: रिकॉर्ड वोटिंग ने बदला चुनावी गणित, 64.66% मतदान के पीछे क्या हैं संकेत?

पिछले लोकसभा और विधानसभा चुनाव से 10 प्रतिशत अधिक वोट

जानकारी के मुताबिक, पहले चरण में आने वाले 18 जिलों के 3.75 करोड़ मतदाताओं में लगभग 65 प्रतिशत लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है. यह पिछले विधानसभा और लोकसभा दोनों चुनावों से लगभग 10 प्रतिशत अधिक है. इतना बड़ा उछाल स्वाभाविक रूप से सत्ताधारी एनडीए के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और महागठबंधन के मुख्यमंत्री उम्मीदवार तेजस्वी यादव दोनों की चिंता बढ़ाता है. हालांकि, सेकंड फेज की वोटिंग वाले दिन वोटों का आंकड़ा क्या कुछ होगा, यह देखना रोचक होगा.

ये भी पढ़े: Bihar Election 2025: राहुल गांधी ने फिर लगाया वोट चोरी का आरोप, Gen Z से बोले- जनमत छीन लिया गया

ये भी पढ़े: तेजस्वी की राघोपुर सीट पर बंपर वोटिंग, क्या बदल जाएगी तस्वीर? सियासी मायने समझिए

Previous article Green Jewellery Designs for Bride: सगाई से लेकर शादी तक, दुल्हन के लुक को रॉयल टच देंगे ये ट्रेंडी ग्रीन ज्वेलरी डिजाइंस
Next article OTT Release This Week 4-7 November 2025: महारानी 4 से बैड गर्ल तक, नवंबर के पहले हफ्ते ओटीटी पर मचेगा धमाल, रिलीज होंगी ये 12 फिल्में-सीरीज
Avatar Of Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel