[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार चुनाव Bihar Election 2025: BJP नेता आरके सिंह बोले- अनंत सिंह, सम्राट चौधरी और सूरजभान सब अपराधी, वोट न दें

Bihar Election 2025: BJP नेता आरके सिंह बोले- अनंत सिंह, सम्राट चौधरी और सूरजभान सब अपराधी, वोट न दें

0
Bihar Election 2025: BJP नेता आरके सिंह बोले- अनंत सिंह, सम्राट चौधरी और सूरजभान सब अपराधी, वोट न दें
BJP नेता आरके सिंह

Bihar Election 2025: बिहार चुनाव के बीच कई तरह की बयानबाजी हो रही है. ऐसे में बीजेपी नेता आरके सिंह ने अपने ही गठबंधन के नेताओं के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. पूर्व मंत्री ने टिकट बंटवारे पर सवाल उठाया और दीवाली की शुभकामनाएं देते हुए लोगों से बड़ी अपील की. आरके सिंह ने कहा, ऐसे किसी भी प्रत्याशी को वोट नहीं दें जिन पर आपराधिक पृष्ठभूमि या भ्रष्टाचार के आरोप लगे हों.

लोगों से सोच-विचार कर वोट देने की अपील

उन्होंने यह भी कहा, सोच-विचार कर बिहार और यहां के बच्चों के उज्जवल भविष्य के लिये वोट दें. अगर आपके सामने कोई भ्रष्ट या फिर आपराधिक मामले से जुड़े प्रत्याशी हैं तो अपना वोट नोटा पर दे सकते हैं. इस दौरान आरके सिंह ने उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से लेकर बाहुबली नेता अनंत सिंह का जिक्र भी किया और बड़ा बयान देते हुए उनके ऊपर लगे आरोपों को बताया.

सम्राट चौधरी और अनंत सिंह का लिया नाम

आरके सिंह बोले, तारापुर के NDA उम्मीदवार सम्राट चौधरी पर हत्या और उम्र प्रमाण पत्र फर्जीवाड़े के आरोपों का जिक्र किया. इसके अलावा मोकामा से एनडीए के उम्मीदवार और बाहुबली नेता कहे जाने वाले अनंत सिंह पर लगे हत्या, नरसंहार और अपहरण जैसे आपराधिक मामलों का जिक्र किया. साथ ही नवादा से एनडीए के प्रत्याशी राजबल्लभ यादव के बारे में कहा, उनके खिलाफ बलात्कार और POCSO से संबंधित गंभीर आरोप हैं. मालूम हो, उनकी पत्नी विभा देवी चुनावी लड़ रहीं हैं.

इन प्रत्याशियों का भी किया जिक्र

इतना ही नहीं, आरके सिंह ने आगे और भी प्रत्याशियों का जिक्र किया. उन्होंने शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा शहाब का नाम लिया और शहाबुद्दीन पर कहा कि उन पर हत्या के कई आरोप लगे हैं. मोकामा से राजद प्रत्याशी सूरजभान सिंह के बारे में भी उन्होंने कई राज्यों में दर्ज आपराधिक आरोपों के बारे में कहा. इस बार उनकी पत्नी चुनावी मैदान में हैं.

आरके सिंह के बयान की चर्चा तेज

इस तरह से आगे कई ऐसे प्रत्याशियों के नाम आरके सिंह ने लिया, जिन पर आपराधिक घटनाओं को लेकर आरोप लग चुके हैं. उनका कहना था, इन्हें हटाने पर ही बिहार का विकास हो सकेगा. लोगों से अपील की कि वोट करते समय पूरी सतर्कता बरतें. इस तरह से अब आरके सिंह के इस बयान की चर्चा तेज हो गई है. कई तरह के कयासों का सिलसिला तेज हो गया है.

Also Read: Bihar Election 2025 : राहुल गांधी की सीटिंग सीट भी नहीं छोड़ रहे लालू यादव, भाकपा ने भी कांग्रेस के खिलाफ उतारे चार उम्मीदवार

Previous article Diwali Traditional Indian Food: घर पर बनाएं दिवाली स्पेशल लड्डू, पराठा और चटनी, पूजा और मेहमानों के लिए परफेक्ट
Next article केवल विक्रांत के नाम से ही कांप जाता है पाकिस्तान, देखें जवानों के साथ दिवाली मनाने पहुंचे पीएम मोदी ने क्या कहा
Avatar Of Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel