[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार चुनाव Bihar Election 2025: महंगी गाड़ियों के काफिले के साथ आज बाहुबली अनंत सिंह करेंगे नॉमिनेशन, रैली में आने वाले लोगों के लिये विशेष व्यवस्था

Bihar Election 2025: महंगी गाड़ियों के काफिले के साथ आज बाहुबली अनंत सिंह करेंगे नॉमिनेशन, रैली में आने वाले लोगों के लिये विशेष व्यवस्था

0
Bihar Election 2025: महंगी गाड़ियों के काफिले के साथ आज बाहुबली अनंत सिंह करेंगे नॉमिनेशन, रैली में आने वाले लोगों के लिये विशेष व्यवस्था
बाहुबली नेता अनंत सिंह

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर जेडीयू ने उम्मीदवारों को सिंबल देना शुरू कर दिया है. ऐसे में बाहुबली नेता अनंत सिंह को मोकामा से उम्मीदवार बनाया गया. आज अनंत सिंह अनुमंडलीय कार्यालय में नामांकन करने वाले हैं. इसे लेकर तमाम तैयारियां पूरी कर ली गई है. इस दौरान लोगों की भारी भीड़ जुटने की संभावना जताई जा रही है.

नामांकन में आने वालों के लिये होगी ये व्यवस्था

जानकारी के मुताबिक, अनंत सिंह नॉमिनेशन के लिये महंगी गाड़ियों के काफिले के साथ पहुंचेंगे. इतना ही नहीं, नामांकन में आने वाले लोगों के लिये भोजन की भी व्यवस्था होगी. अनंत सिंह बाढ़ के कारगिल मार्केट से नॉमिनेशन के लिये निकलेंगे. इसके बाद बाढ़ अनुमंडल कार्यालय में नामांकन करने के बाद वे बाहापर तक जायेंगे. मालूम हो, सोमवार को ही नामांकन से जुड़े तमाम डॉक्यूमेंट्स की जांच कर ली गई थी.

पोस्टर में बड़े-बड़े नेताओं को जगह

दरअसल, अनंत सिंह लगातार अपने क्षेत्र में एक्टिव हैं. इससे पहले अनंत सिंह सोशल मीडिया साइट पर एक पोस्टर भी जारी किये थे. उस पोस्टर में एनडीए के बड़े-बड़े नेताओं की तस्वीरें थी. इसके साथ ही उन्होंने लोगों से नामांकन के दौरान शामिल होने के लिये आमंत्रित भी किया था. इसके अलावा मोकामा में भी जगह-जगह कई पोस्टर लगाए गये हैं.

अनंत सिंह 4 बार बन चुके हैं विधायक

अनंत सिंह 4 बार विधायक बन चुके हैं. पहली बार 2005 और दूसरी बार 2010 में जेडीयू के टिकट पर लड़े. दोनों चुनाव में उन्होंने जीत हासिल की थी. इसके बाद 2015 में भी विधानसभा चुनाव उन्होंने लड़ा था. लेकिन 2015 में अनंत सिंह निर्दलीय ही लड़े थे. इसके बावजूद वे चुनाव जीत गये. इसके बाद 2020 में अनंत सिंह निर्दलीय ही जेल से चुनाव लड़े और जीते. ऐसे में अब 2025 में होने वाले चुनाव पर नजरें टिकी है.

हॉट सीट बना मोकामा विधानसभा

इस बार मोकामा विधानसभा हॉट सीट बन चुका है. इस बार मोकामा सीट पर मुकाबला टक्कर वाला माना जा रहा है. इसकी वजह यह बताई जा रही है कि अनंत सिंह को मोकामा में सूरजभान सिंह की पत्नी वीणा देवी राजद के टिकट पर चुनाव लड़कर टक्कर दे सकतीं हैं. अगर सूरजभान सिंह की पत्नी मोकामा से चुनाव लड़तीं हैं तो दो बाहुबलियों की जबरदस्त और दिलचस्प टक्कर देखने के लिये मिलेगा.

Also Read: Bihar Politics: चुनाव से पहले महागठबंधन के बड़े नेताओं को झटका, राहुल-तेजस्वी-सहनी को समन जारी

Previous article How To Clean Kitchen Cabinet For Diwali: दिवाली से पहले किचन कैबिनेट को बनाएं चमकदार, इन आसान घरेलू नुस्खों से दूर करें जिद्दी दाग और चिकनाई 
Next article सरकारी नौकरी का मौका हाथ से छूट न जाए, सीजीएल 4 भर्ती के लिए आज ही करें Apply
Avatar Of Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel