[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार चुनाव Bihar Election 2025: नॉमिनेशन के बाद एक दिन में 15 से ज्यादा जनसभा करेंगे तेजस्वी, दोहराएंगे 2020 वाला जोश

Bihar Election 2025: नॉमिनेशन के बाद एक दिन में 15 से ज्यादा जनसभा करेंगे तेजस्वी, दोहराएंगे 2020 वाला जोश

0
Bihar Election 2025: नॉमिनेशन के बाद एक दिन में 15 से ज्यादा जनसभा करेंगे तेजस्वी, दोहराएंगे 2020 वाला जोश
जनसभा को संबोधित करते तेजस्वी

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव की सरगर्मी के बीच आज का दिन नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव के लिए बेहद अहम होने वाला है. राजद नेता आज अपने परंपरागत सीट राघोपुर से नामांकन दाखिल करेंगे. लगातार तीसरी बार वे इसी सीट से चुनावी मैदान में उतर रहे हैं. नामांकन के बाद तेजस्वी यादव औपचारिक रूप से पूरे राज्य में महागठबंधन के चुनाव अभियान की कमान संभाल लेंगे.

पार्टी सूत्रों के अनुसार, तेजस्वी गुरुवार से प्रदेशभर में चुनावी सभाओं की शुरुआत करेंगे. उनकी रणनीति इस बार और भी आक्रामक मानी जा रही है. बताया जा रहा है कि वे हर दिन कम से कम 15 चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे, और जरूरत पड़ने पर यह संख्या 18 तक पहुंच सकती है.

तेजस्वी महागठबंधन के सभी दलों के लिए मांगेंगे वोट

राजद के अंदरूनी सूत्रों के मुताबिक, तेजस्वी इस चुनाव में महागठबंधन का चेहरा बन चुके हैं. वे न सिर्फ अपनी पार्टी राजद, बल्कि कांग्रेस, वामदलों और वीआईपी जैसे सहयोगी दलों के उम्मीदवारों के लिए भी वोट मांगेंगे. सभी घटक दलों के प्रत्याशी अपने क्षेत्रों में तेजस्वी की रैलियां कराने को लेकर उत्सुक हैं, क्योंकि उनकी लोकप्रियता गठबंधन के भीतर सबसे अधिक मानी जाती है.

राज्य के लगभग सभी विधानसभा का दौरा कर सकते हैं तेजस्वी

चुनावी कार्यक्रम के अनुसार, बिहार में दो चरणों में मतदान होना है. पहले चरण के लिए प्रचार 4 नवंबर तक और दूसरे चरण के लिए 9 नवंबर तक चलेगा. ऐसे में माना जा रहा है कि तेजस्वी अपने व्यस्त कार्यक्रम में राज्य के के लगभग सभी विधानसभा क्षेत्रों का दौरा कर सकते हैं.

2020 में की थीं 263 जनसभाएं

राजनीतिक पर्यवेक्षकों का कहना है कि तेजस्वी एक बार फिर 2020 के चुनावी जोश को दोहराने की तैयारी में हैं. उस चुनाव में उन्होंने कुल 263 जनसभाएं की थीं, जो किसी भी दल के नेता के मुकाबले सबसे अधिक थी. कई मौकों पर उन्होंने दिन में 16 से 18 सभाएं कीं और रात में हेलिकॉप्टर की अनुमति न मिलने पर सड़क मार्ग से ही पटना लौटे.

शिक्षा और रोजगार होगा सबसे बड़ा मुद्दा?

पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का कहना है कि इस बार तेजस्वी अपने चुनावी भाषणों में रोजगार, शिक्षा और किसानों के मुद्दे पर खास जोर देंगे. साथ ही, वे बिहार में बदलाव और “नौकरी संवाद” जैसे अभियानों को फिर से दोहराने की रणनीति पर भी काम कर रहे हैं.

राजद कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, तेजस्वी के प्रचार कार्यक्रमों में वीआईपी सुप्रीमो मुकेश सहनी भी कई स्थानों पर साथ नजर आएंगे. दोनों नेताओं की साझा उपस्थिति महागठबंधन की एकता का संदेश देने के रूप में देखी जा रही है.

Also Read: Bihar Election 2025: NDA में 99 प्रतिशत उम्मीदवारों की सूची तैयार, धर्मेंद्र प्रधान बोले- शेष सीटों पर भी जल्द होगा फैसला

Previous article Chanakya Niti: तनाव से मुक्ति चाहिए तो अपनाएं आचार्य चाणक्य की ये 3 बातें, मिलेगी मन की शांति
Next article 7 दिन, 2 सुसाइड हरियाणा पुलिस में हलचल.. IPS पूरन कुमार और ASI की मौत का क्या है कनेक्शन?
Avatar Of Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel