[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार चुनाव RJD Candidates List: सामने आई राजद की पूरी लिस्ट, राघोपुर से लड़ेंगे तेजस्वी, कुटुंबा सीट कांग्रेस के लिए छोड़ी

RJD Candidates List: सामने आई राजद की पूरी लिस्ट, राघोपुर से लड़ेंगे तेजस्वी, कुटुंबा सीट कांग्रेस के लिए छोड़ी

0
RJD Candidates List: सामने आई राजद की पूरी लिस्ट, राघोपुर से लड़ेंगे तेजस्वी, कुटुंबा सीट कांग्रेस के लिए छोड़ी
लालू यादव और तेजस्वी की तस्वीर

RJD Candidates List: बिहार विधानसभा चुनाव की सरगर्मी आज अपने चरम पर है. राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने अपने 143 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है, लेकिन इसमें कुटुंबा विधानसभा सीट से किसी उम्मीदवार का नाम नहीं है. इस कदम से कांग्रेस पार्टी को राहत की सांस मिली है, क्योंकि अब यह सीट उनके लिए खुली मानी जा रही है. दूसरे चरण के नामांकन का आज अंतिम दिन है, जबकि पहले चरण के नामांकन वापस लेने की भी यही अंतिम तारीख है. इस बीच राजनीतिक दलों की रणनीतियां भी साफ हो रही हैं.

कुटुंबा से बिहार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम आज अपना नामांकन दाखिल कर रहे हैं. आरजेडी द्वारा इस सीट पर उम्मीदवार न घोषित करने का मतलब साफ है. कुटुंबा इस बार कांग्रेस के खाते में चली गई है.

छपरा सीट से राजद ने खेसारी को मैदान में उतारा

राजद ने अपने कई प्रमुख उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है. छपरा सीट से शुरूआत में खेसारी की पत्नी चंदा देवी को टिकट दिया गया. हालांकि तकनीकी अड़चनों के कारण खेसारी ने अंततः खुद छपरा सीट से राजद के सिंबल पर चुनाव लड़ने का फैसला किया.

परसा से तेज प्रताप की साली मैदान में

वहीं, परसा विधानसभा सीट से तेज प्रताप यादव की साली करिश्मा राय को टिकट मिला है. इसके अलावा कई अन्य राजद उम्मीदवार पहले ही पर्चा दाखिल कर चुके हैं. तेजस्वी यादव ने भी राघोपुर सीट से नामांकन कर चुनावी मैदान में अपनी मौजूदगी दर्ज करवा दी है.

ये भी पढ़े: Bihar NDA List: बिहार चुनाव को लेकर NDA ने तैनात किये 243 उम्मीदवार, देखिये बीजेपी, जदयू, हम, रालोमो और लोजपा (रा) की लिस्ट

महागठबंधन में अभी तक नहीं आया सीट शेयरिंग का फाइनल फॉर्मूला

राजद इस बार महागठबंधन के तहत कांग्रेस, वीआईपी, सीपीआई-माले, सीपीएम और सीपीआई के साथ मिलकर चुनाव लड़ रही है. हालांकि महागठबंधन में अभी तक सीट शेयरिंग का फाइनल फॉर्मूला घोषित नहीं हुआ है. कई सीटों पर राजद और कांग्रेस दोनों ने उम्मीदवार उतार दिया है. जिससे गठबंधन के भीतर हलचल और असमंजस बना हुआ है.

विश्लेषकों का कहना है कि इस बार राजद ने प्रमुख सीटों पर बड़े और लोकप्रिय उम्मीदवार उतारकर मतदाताओं पर प्रभाव डालने की रणनीति अपनाई है. दूसरी ओर, महागठबंधन में सीट बंटवारे और फॉर्मूले का इंतजार नेताओं और कार्यकर्ताओं में उत्सुकता और दबाव दोनों बढ़ा रहा है.

ये भी पढ़े: Congress Candidates First List: कांग्रेस ने देर रात जारी की 48 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, कुटुंबा से लड़ेंगे राजेश राम

Congress Candidates Second List: कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट, 5 लोगों को मिला टिकट

VIP candidate list: बिहार चुनाव के लिए VIP ने जारी की 15 कैंडिडेट्स की लिस्ट, जानिए किसे कहां से मिला टिकट

CPI-ML Candidate list: बिहार चुनाव को लेकर CPI- ML ने जारी की 20 उम्मीदवारों की सूची, जानिए किस सीट से कौन बना उम्मीदवार

Previous article इस दिवाली मचाना है सोशल मीडिया पर तहलका, तो ट्राई करें Gemini Nano Banana के ये Prompts
Next article Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Box Office: सनी संस्कारी की ‘तुलसी कुमारी’ बॉक्स ऑफिस पर ढेर, 19वें दिन की कमाई जानकर रह जाएंगे हैरान
Avatar Of Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel