[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार चुनाव Bihar Election Result 2025: 5 प्वाइंट्स में जानिये क्यों मोदी-नीतीश की जोड़ी बनी हिट? बरकरार है जनता का भरोसा

Bihar Election Result 2025: 5 प्वाइंट्स में जानिये क्यों मोदी-नीतीश की जोड़ी बनी हिट? बरकरार है जनता का भरोसा

0
Bihar Election Result 2025: 5 प्वाइंट्स में जानिये क्यों मोदी-नीतीश की जोड़ी बनी हिट? बरकरार है जनता का भरोसा
पीएम मोदी और सीएम नीतीश कुमार

Bihar Election Result 2025: बिहार में एक बार फिर एनडीए की सरकार बन रही है. अब तक वोटों की गिनती जारी है. लेकिन, रुझानों से साफ तय है कि एनडीए की ही जीत निश्चित है. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बधाई दे दी है. इसके साथ ही एनडीए के घटक दल जीत का जश्न भी मना रहे हैं. इसके साथ ही पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम नीतीश कुमार की जोड़ी हिट बन गई है. एक बार फिर बिहार की जनता ने दोनों की जोड़ी को पसंद किया. ऐसे में आइये 5 प्वाइंट्स में जानते हैं दोनों की जोड़ी को फिर क्यों जनता ने स्वीकार किया है.

सीएम नीतीश और पीएम मोदी पर जनता का भरोसा


जिस तरह से बिहार की जनता ने एक बार फिर एनडीए को समर्थन किया और जमकर वोटिंग की. इसके साथ ही शुरुआत के रुझानों से लगातार एनडीए बढ़त बनाई हुई है. इससे साफ है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर बिहार की जनता ने भरोसा जताया है. पिछले 20 सालों से नीतीश कुमार मुख्यमंत्री हैं. इसके बावजूद एक बार फिर जनता ने उन पर भरोसा जताया है. एनडीए के कई घटक दलों के प्रत्याशियों ने जीत पक्की भी कर ली है.

महिलाओं ने एनडीए सरकार को किया समर्थन


बिहार की महिलाओं ने भी एनडीए को सपोर्ट किया. दरअसल, इस बार के बिहार चुनाव में पुरूषों से ज्यादा महिलाओं का वोटिंग प्रतिशत रहा. ऐसे में महागठबंधन की तरफ से महिलाओं का सपोर्ट उन्हें मिलने के दावे किये जा रहे थे. लेकिन जिस तरह से अब तक के रुझान आये हैं, उससे साफ दिख रहा कि कहीं ना कहीं महिलाओं ने सीएम नीतीश कुमार को सपोर्ट किया. ऐसा कहा जा रहा है कि जिस तरह से नीतीश कुमार ने महिलाओं के लिये योजनाएं लाई, वे ही रंग लाई है.

तेजस्वी को सीएम नहीं बनाना चाहती जनता


जिस तरह से शुरुआत के रुझानों से एनडीए बढ़त बनाई हुई है, उससे साफ हो गया है कि तेजस्वी यादव को बिहार की जनता उन्हें सीएम फेस के तौर पर स्वीकार नहीं करना चाहती. इसके बदले एक बार फिर सीएम नीतीश कुमार को ही जनता ने मौका दिया है. मालूम हो, महागठबंधन से सीएम फेस तेजस्वी यादव और उपमुख्यमंत्री का फेस मुकेश सहनी थे. इसे लेकर कई बड़े-बड़े पोस्टर लगाए गये थे. बिहार चुनाव की वोटिंग के बाद तेजस्वी यादव ने महागठबंधन की सरकार बनने का दावा भी किया था. लेकिन, वे दावे फेल हो गये हैं. पीएम मोदी और सीएम नीतीश को जनता ने फिर चुना है.

जनसुराज को भी बिहार की जनता ने किया रिजेक्ट


तेजस्वी यादव के अलावा प्रशांत किशोर की पार्टी को भी बिहार की जनता ने रिजेक्ट कर दिया है. दरअसल, प्रशांत किशोर इस बार चुनाव में नया चेहरा थे. इसके साथ ही उनकी पार्टी को एक नया ऑप्शन के तौर पर माना जा रहा था. साथ ही एनडीए या फिर महागठबंधन को वे नुकसान पहुंचायेंगे, इसे लेकर खूब चर्चा थी. लेकिन बिहार की जनता ने प्रशांत किशोर को नकार दिया है. अब तक किसी भी सीट पर उनकी पार्टी के प्रत्याशी ने जीत हासिल नहीं की.

महागठबंधन का वोट चोरी का मुद्दा भी फेल


बिहार चुनाव की वोटिंग से पहले महागठबंधन ने वोट चोरी का मुद्दा जमकर उठाया था. कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के अलावा महागठबंधन के घटक दलों के नेताओं की तरफ से वोट चोरी को लेकर खूब बयानबाजी हुई थी. लेकिन, यह मुद्दा भी फेल हो गया. इसके साथ ही अब रुझानों से साफ हो गया कि एनडीए की एक बार फिर जीत और महागठबंधन की हार हो गई है.

Also Read: Anant Singh Constituency Result: जेल से जीते बाहुबली अनंत सिंह, सूरजभान की पत्नी को इतने हजार वोटों से हराया

Previous article Bihar Election Result 2025: चल गया तीर, फूट गया लालटेन, 20 के मुकाबले 25 में इन दलों के इतने बदले परिणाम
Next article दक्षिण कोरियाई के पूर्व राष्ट्रपति ने रची थी किम जोंग को उकसाने की साजिश! फोन नोट्स में हुआ हैरान करने वाला खुलासा
Avatar Of Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel