[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार चुनाव ‘जंगलराज वाली टोली का रिपोर्ट कार्ड जीरो…’, PM मोदी बोले- आपकी भीड़ ही चुनाव का नतीजा बता रही है

‘जंगलराज वाली टोली का रिपोर्ट कार्ड जीरो…’, PM मोदी बोले- आपकी भीड़ ही चुनाव का नतीजा बता रही है

0
‘जंगलराज वाली टोली का रिपोर्ट कार्ड जीरो…’, PM मोदी बोले- आपकी भीड़ ही चुनाव का नतीजा बता रही है
पीएम मोदी की अररिया में जनसभा

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में पहले फेज की वोटिंग जारी है, इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को चुनाव प्रचार के लिए अररिया के फारबिसगंज पहुंचे. पीएम ने अपनी जनसभा की शुरुआत मैथिली भाषा में करते हुए कहा, “मैं यहां नेता बनकर नहीं, आपके परिवार का सदस्य बनकर आया हूं.” उनके इस संबोधन पर भीड़ में जोरदार उत्साह देखने को मिला.

पीएम मोदी ने आगे कहा कि आज बिहार में पहले चरण की वोटिंग शुरू हो गई है. सोशल मीडिया पर वोटरों की शानदार तस्वीरें आ रही हैं. बूथों पर लंबी-लंबी कतारें लगी हैं. आज पूरे बिहार से एक ही आवाज आ रही है फिर एक बार एनडीए सरकार.

पीएम बोले- डबल इंजन की सरकार बनने के बाद बिहार के विकास में तेजी आई

पीएम मोदी ने विपक्ष पर हमला करते हुए कहा कि RJD के नेता बिहार की पूरी एक पीढ़ी का भविष्य खा गए. 2014 में डबल इंजन की सरकार बनने के बाद बिहार के विकास में तेजी आई. पटना में IIT, बोधगया में IIM , पटना में AIIMS खोला गया. दरभंगा AIIMS का काम अभी चल रहा है. भागलपुर में भी IIT है. बिहार में एक नहीं, दो नहीं बल्कि 4 सेंट्रल यूनिवर्सिटी भी है. NDA सरकार में गंगा पर 4 बड़े पुल बनाए हैं.

पीएम ने महिलाओं से पूछा सवाल

उन्होंने महिलाओं से कहा कि मेरे मन में एक सवाल है. आपलोग सुबह-सुबह इतनी बड़ी संख्या में आई हैं. घरवालों को आज खाना मिलेगा क्या. या तो आपने आज सुबह 4 बजे उठकर खाना बनाया होगा.

मोदी बोले- पंडाल के बाहर तक लोग हैं

पीएम बोले आपका ऐसा प्यार और सौभाग्य बहुत कम लोगों को मिलता होगा. इतना बड़ा पंडाल बनाया है. मैं हैरान हूं. कोई इतना बड़ा पंडाल कैसे बना सकता है. मैं हेलिकॉप्टर से देख रहा था तो मुझे बहुत सारे लोग पैदल आते दिख रहे थे. पंडाल के बाहर तक लोग हैं. ये दृश्य अपने आप में चुनाव का नतीजा क्या होगा ये डंके की चोट पर साफ कर देता है.

कट्टा-क्रूरता आरजेडी की पहचान- पीएम मोदी

पीएम मोदी ने फारबिसगंज में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि, ‘विकसित भारत के लिए बिहार का विकसित होना जरूरी है. RJD और कांग्रेस कभी भी बिहार को विकसित नहीं बना सकते हैं.’ ‘इन लोगों ने बिहार पर कई सालों तक राज किया. इन लोगों ने आपके साथ सिर्फ विश्वासघात किया है. जहां कट्टा, क्रूरता का राज हो, वहां कानून दम तोड़ देता है.’

मोदी बोले- जहां RJD और कांग्रेस का कुशासन वहां विकास का नामो-निशान नहीं

‘जहां कटुता बढ़ाने वाली RJD और कांग्रेस हो, वहां समाज में सद्भाव मुश्किल होता है. जहां RJD और कांग्रेस का कुशासन हो, वहां विकास का नामो-निशान नहीं होता है. जहां करप्शन हो, वहां सामाजिक न्याय नहीं मिलता, ऐसे लोग कभी भी बिहार का भला नहीं कर सकते.’

Also Read: Bihar Election 2025: पटना में लालू परिवार ने किया मतदान, मुजफ्फरपुर में तीन बूथों पर चुनाव का बहिष्कार

Previous article Bihar Election 2025: एक तरफ पहले चरण का मतदान, दूसरी तरफ पीएम मोदी-प्रियंका गांधी ने भरी चुनावी हुंकार, 2nd फेज की तैयारी तेज
Next article Rohini Vrat Katha: इस व्रत से मिली सौभाग्य की प्राप्ति, जानिए रोहिणी व्रत के पीछे की धार्मिक कथा
Avatar Of Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel