[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार चुनाव Bihar Election 2025: महागठबंधन में एक और दल की एंट्री, IP Gupta की पार्टी 3 सीटों पर लड़ेगी चुनाव

Bihar Election 2025: महागठबंधन में एक और दल की एंट्री, IP Gupta की पार्टी 3 सीटों पर लड़ेगी चुनाव

0
Bihar Election 2025: महागठबंधन में एक और दल की एंट्री, IP Gupta की पार्टी 3 सीटों पर लड़ेगी चुनाव
तेजस्वी यादव और आईपी गुप्ता की तस्वीर

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के बीच विपक्षी महागठबंधन में एक नए दल की एंट्री हुई है. पान समाज (तांती-ततवा समुदाय) की राजनीति करने वाले आईपी गुप्ता की इंडियन इंक्लूसिव पार्टी (IIP) अब औपचारिक तौर पर महागठबंधन का हिस्सा बन गई है. गुप्ता ने दावा किया है कि उनकी पार्टी को तीन सीटें दी गई हैं और वे सहरसा विधानसभा सीट से अपनी पार्टी के ‘करनी’ चुनाव चिन्ह पर नामांकन करेंगे.

हम महागठबंधन के गोतिया बन गए हैं- आईपी गुप्ता

आईपी गुप्ता ने गुरुवार देर रात सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर कहा, “हम महागठबंधन के घर वाले नहीं, बल्कि गोतिया बन गए हैं.” उन्होंने बताया कि तीन से चार सीटों पर उनकी पार्टी के उम्मीदवार राजद और कांग्रेस के सिंबल पर भी लड़ेंगे. हालांकि, आरजेडी या कांग्रेस की ओर से इस पर अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है.

महागठबंधन के शीर्ष नेताओं के संपर्क में थे IP Gupta

गुप्ता बीते कुछ हफ्तों से लगातार महागठबंधन के शीर्ष नेताओं से संपर्क में थे. उन्होंने राहुल गांधी और तेजस्वी यादव से मुलाकात की थी, जिसके बाद उनकी पार्टी की एंट्री को लेकर अटकलें तेज थीं. आखिरकार, अब यह तय माना जा रहा है कि महागठबंधन में इंडियन इंक्लूसिव पार्टी सातवां घटक दल बन गई है.

आईपी गुप्ता पहले कांग्रेस से जुड़े रहे और फिर अलग होकर नई पार्टी बनाई. उन्होंने इसी साल अप्रैल में पटना के गांधी मैदान में “पान समाज अधिकार रैली” कर अपनी राजनीतिक ताकत का प्रदर्शन किया था. गुप्ता अखिल भारतीय पान महासंघ के अध्यक्ष भी हैं.

तांती-ततवा जाति की आबादी करीब 2 फीसदी

बिहार के जातीय सर्वे के मुताबिक, तांती-ततवा जाति की आबादी करीब 2 फीसदी है. राजनीतिक जानकारों का कहना है कि सीमांत सीटों पर यह वोटबैंक निर्णायक साबित हो सकता है. सहरसा, सुपौल, दरभंगा, और मधेपुरा जैसे इलाकों में इनकी संख्या उल्लेखनीय है.

आरजेडी ने अपने कोटे से दी है सहरसा सीट

महागठबंधन में अब राजद, कांग्रेस, CPI, CPI(ML), CPM, VIP और अब IIP शामिल हैं. वहीं, झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के शामिल होने को लेकर स्थिति अभी स्पष्ट नहीं है. जानकारी के अनुसार, आरजेडी ने अपने कोटे की सहरसा सीट आईपी गुप्ता को दी है. 2020 में इसी सीट से लवली आनंद आरजेडी टिकट पर चुनाव लड़ी थीं, लेकिन भाजपा के आलोक रंजन झा से हार गई थीं. इस बार भाजपा ने फिर से आलोक रंजन झा पर भरोसा जताया है.

Also Read: Bihar Election 2025: नीतीश ने पुराने साथियों पर जताया भरोसा, JDU के 37 विधायक फिर से मैदान में

Previous article Military Combat Parachute System : खतरनाक परिस्थितियों में भी सुरक्षित ऑपरेशन संभव, जान लें सैन्य लड़ाकू पैराशूट की खासियत
Next article ऑस्ट्रेलिया को लगा बड़ा झटका, IND vs AUS वनडे सीरीज से पहले कैमरून ग्रीन टीम से बाहर, इस खिलाड़ी ने ली जगह
Avatar Of Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel