[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार चुनाव Bihar Election 2025: ‘ये लोग सिर्फ लूटने और बिहार को बर्बाद करने के लिए…’, सम्राट चौधरी का तेजस्वी पर हमला

Bihar Election 2025: ‘ये लोग सिर्फ लूटने और बिहार को बर्बाद करने के लिए…’, सम्राट चौधरी का तेजस्वी पर हमला

0
Bihar Election 2025: ‘ये लोग सिर्फ लूटने और बिहार को बर्बाद करने के लिए…’, सम्राट चौधरी का तेजस्वी पर हमला
सम्राट चौधरी और तेजस्वी यादव की तस्वीर

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के चार बड़े ऐलानों के बाद सियासी माहौल गर्मा गया है. बुधवार को तेजस्वी यादव ने चुनावी मंच से रोजगार और सामाजिक सुरक्षा को लेकर कई वादे किए. लेकिन, एनडीए नेताओं ने तुरंत पलटवार करते हुए इन घोषणाओं को “सपनों की राजनीति” करार दिया.

लालू-राबड़ी के शासन में बिहार के लोगों को लूटा गया- सम्राट चौधरी

डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने तेजस्वी यादव पर तंज कसते हुए कहा, “पहले तो ये बताएं कि उनके माता-पिता के 15 साल के शासन में कितनों को नौकरी मिली? लालू-राबड़ी सरकार के वक्त बिहार के लोगों को लूटा गया, विकास की जगह भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया गया. अब वही परिवार लाखों सरकारी नौकरियों का सपना दिखा रहा है. ये लोग सिर्फ जनता को बरगलाने के लिए जाने जाते हैं, काम करने के लिए नहीं.”

सम्राट चौधरी ने आगे कहा कि आज बिहार में सुशासन और पारदर्शिता है, जबकि राजद शासन में जातिवाद और भ्रष्टाचार चरम पर था. उन्होंने तेजस्वी के वादों को “झूठ की झड़ी” बताया.

चिराग पासवान बोले- जनता अब भावनाओं में नहीं आने वाली

वहीं, केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने भी महागठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा, “मेरी समझ से परे है कि ये लोग किस दुनिया में रह रहे हैं. जब दूसरे चरण का नामांकन भी पूरा हो चुका है, तब ऐसी घोषणाएं जनता को भ्रमित करने का प्रयास हैं. दरअसल, यह उनके भीतर के डर और बिखरते गठबंधन को छिपाने की कोशिश है.”

चिराग ने कहा कि बिहार की जनता अब भावनाओं में नहीं आने वाली. “लोग जानते हैं कि किसने काम किया और किसने सिर्फ परिवार का हित साधा। बिहार विकास के रास्ते पर है और जनता फिर से एनडीए पर भरोसा जताएगी.”

एनडीए ने बताया चुनावी जुमलेबाजी

तेजस्वी यादव के ऐलानों ने जहां महागठबंधन खेमे में जोश बढ़ाया है, वहीं एनडीए ने इसे चुनावी “जुमलेबाजी” बताकर सीधा हमला बोला है. अब देखना यह होगा कि इन बयानों की इस सियासी जंग में जनता किस पर भरोसा करती है. नीतीश सरकार द्वारा चलाई जा रही पुरानी योजनाओं पर या विपक्ष द्वारा की जा रही नई घोषणाओं पर.

Also Read: Bihar Election 2025: चुनाव से पहले तेजस्वी यादव की बड़ी घोषणा, जीविका दीदी और संविदा कर्मियों को करेंगे परमानेंट

Previous article iQOO 15 Launch: आ गया 50MP के तीन कैमरे और Snapdragon 8 Elite Gen 5 वाला धांसू फोन
Next article War 2 की बॉक्स ऑफिस असफलता पर निर्माता नागा वामसी ने तोड़ी चुप्पी, कहा- एनटीआर अन्ना और मैंने वाईआरएफ पर पूरा भरोसा किया
Avatar Of Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel