[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार चुनाव Bihar Election 2025: पहली बार वोट डालने जा रहे हैं? जानिए मतदान से पहले क्या करें और किन बातों का रखें ध्यान

Bihar Election 2025: पहली बार वोट डालने जा रहे हैं? जानिए मतदान से पहले क्या करें और किन बातों का रखें ध्यान

0
Bihar Election 2025: पहली बार वोट डालने जा रहे हैं? जानिए मतदान से पहले क्या करें और किन बातों का रखें ध्यान
सांकेतिक तस्वीर

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 अब पूरी रफ्तार पर है. पहले फेज का मतदान 6 नवंबर को होगा. इस चरण में 18 जिलों की 121 विधानसभा सीटों पर वोट डाले जाएंगे. 4 नवंबर को शाम 6 बजे से प्रचार थम गया है. अब उम्मीदवार केवल घर-घर जनसंपर्क कर सकेंगे.

चुनाव आयोग ने सुरक्षा और व्यवस्थाओं का पूरा इंतजाम कर लिया है. ताकि किसी तरह की कोई गड़बड़ी न हो. ऐसे में अगर आप पहली बार मतदान करने जा रहे हैं तो अपना पोलिंग बूथ कैसे चेक कर सकते हैं? वोट देते समय क्या करना चाहिए, क्या नहीं. इस खबर में जानिए इन सभी सवालों का जवाब…

अपना नाम वोटर लिस्ट में कैसे चेक करें?

  • ब्राउज़र में electoralsearch.eci.gov.in खोलें.
  • “Search in Electoral Roll” पर क्लिक करें.
  • अपना नाम, पिता का नाम, लिंग, राज्य (Bihar) और जिला भरें.
  • Search दबाएं
  • अगर नाम है तो पूरी डिटेल दिखेगी.
  • चाहें तो EPIC नंबर से भी सीधा सर्च करें.

e-EPIC (डिजिटल वोटर आईडी) डाउनलोड करने का तरीका

  • nvsp.in या voters.eci.gov.in खोलें.
  • “Download e-EPIC” विकल्प चुनें.
  • अपना EPIC नंबर या रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर डालें.
  • OTP वेरिफाई कर लॉगिन करें।
  • Download e-EPIC क्लिक कर PDF सेव करें. यह वैध वोटर कार्ड माना जाएगा.

अपना पोलिंग बूथ (Polling Station) कैसे खोजें

  • electoralsearch.eci.gov.in पर जाएं.
  • “Know Your Polling Station” सेक्शन में EPIC नंबर डालें.
  • स्क्रीन पर आपका बूथ नंबर, पता और विधानसभा क्षेत्र दिख जाएगा.
  • आप Voter Helpline App भी डाउनलोड कर सकते हैं.

पहली बार वोट डालने वालों के लिए जरूरी टिप्स

  • वोटर कार्ड या कोई वैध पहचान पत्र साथ रखें.
  • बूथ पर मोबाइल/कैमरा इस्तेमाल न करें.
  • पहले से बूथ नंबर और सीरियल नंबर देख लें.
  • EVM पर पार्टी का निशान ध्यान से देखें और वोट डालें.
  • मतदान के बाद अपनी उँगली पर स्याही का निशान ज़रूर लगवाएं.

ये भी पढ़े: वोटिंग वाले दिन कैसे खोजेंगे अपना पोलिंग बूथ? जानिये ऑनलाइन और ऑफलाइन पूरा प्रोसेस

जो पहले से वोट दे रहे हैं वो क्या करें?

अगर आप पहली बार वोट दे रहे हैं तो अभी तुरंत वोटर लिस्ट और पोलिंग स्टेशन चेक कर लें, e-EPIC डाउनलोड कर लें और वोट डालते समय उपर्युक्त नियमों का पालन करें ताकि आपका मतदान शांतिपूर्ण और वैध तरीके से दर्ज हो सके.

ये भी पढ़े: Bihar Election 2025: पहले चरण में महागठबंधन में बढ़ी मुश्किलें, 11 सीटों पर ‘फ्रेंडली फाइट’ से बिगड़े समीकरण

Previous article मधेपुरा में गरजे मोहन यादव- छठ महापर्व को ड्रामा बताने वालों से बिहार की जनता लेगी अपमान का बदला
Next article नोएल टाटा संग मतभेद, Mehli Mistry ने छोड़ा ट्रस्ट!
Avatar Of Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel