[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार चुनाव Bihar Election 2025: भाजपा में चरम पर पहुंचा असंतोष, टिकट की उम्मीद लगाए कार्यकर्ता ने किया आत्मदाह का प्रयास

Bihar Election 2025: भाजपा में चरम पर पहुंचा असंतोष, टिकट की उम्मीद लगाए कार्यकर्ता ने किया आत्मदाह का प्रयास

0
Bihar Election 2025: भाजपा में चरम पर पहुंचा असंतोष, टिकट की उम्मीद लगाए कार्यकर्ता ने किया आत्मदाह का प्रयास
बीजेपी के अजय झा ने कफन ओढ़ आत्मदाह का किया प्रयास

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में टिकट बंटवारे को लेकर सियासत गरमा गई है. भारतीय जनता पार्टी (BJP) के वरिष्ठ नेता और राष्ट्रीय परशुराम परिषद के संयोजक अजय झा ने गुरुवार को नरपतगंज विधानसभा सीट से टिकट नहीं मिलने पर आत्मदाह का प्रयास किया. हालांकि परिजनों और समर्थकों ने समय रहते उन्हें रोक लिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया.

25 वर्षों से भाजपा के लिए कर रहे काम

अजय झा ने मीडिया से बात करते हुए कफ़न ओढ़कर अपना आक्रोश जाहीर किया. उन्होंने कहा कि पार्टी ने उनके साथ “अन्याय” किया है. झा के मुताबिक, उन्होंने 1985 में यूथ कांग्रेस से राजनीतिक करियर की शुरुआत की थी, लेकिन पिछले 25 वर्षों से भाजपा में रहकर तन-मन-धन से पार्टी के लिए काम किया. उन्होंने दावा किया कि लोकसभा चुनाव के दौरान भाजपा के कई शीर्ष नेताओं- मंत्री मंगल पांडे, केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय और प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने उन्हें भरोसा दिलाया था कि अगले विधानसभा चुनाव में उन्हें टिकट मिलेगा.

मैंने कफ़न ओढ़ लिया है, कभी भी कुछ भी कर सकता हूं- अजय

झा ने कहा कि जब चुनाव नजदीक आया तो भरोसे की जगह धोखा मिला. “मुझसे कहा गया कि जोकीहाट से टिकट मिलेगा, लेकिन वहां भी उम्मीदवार बदल दिया गया. पार्टी ने जातीय समीकरणों के नाम पर मेहनत करने वालों को नजरअंदाज कर दिया. उन्होंने कहा कि अब मैंने कफ़न ओढ़ लिया है. कभी भी कुछ भी कर सकता हूं.

पत्नी ने कहा- पार्टी को जाति का बोर्ड लगा देना चाहिए

उनकी पत्नी संजू झा ने भी पार्टी नेतृत्व पर गुस्सा जाहिर करते हुए कहा कि उनके पति ने भाजपा के लिए दिन-रात मेहनत की, लेकिन हर बार नजरअंदाज कर दिया गया. अगर नरपतगंज यादवों की और फारबिसगंज बनियों की सीट है तो पार्टी को बोर्ड लगा देना चाहिए कि कौन-सी सीट किस जाति की है. संजू झा ने भाजपा के ‘सबका साथ, सबका विकास’ नारे पर सवाल उठाते हुए कहा कि जब टिकट जात-पात के आधार पर बांटे जा रहे हैं, तो यह नारा खोखला साबित हो रहा है.

क्या अजय झा निर्दलीय लड़ेंगे चुनाव?

पार्टी सूत्रों के मुताबिक, नरपतगंज से इस बार भाजपा ने पुराने समीकरण को ध्यान में रखते हुए स्थानीय सामाजिक संतुलन को तरजीह दी है. वहीं, अजय झा ने ऐलान किया है कि वह अब निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में नरपतगंज से चुनाव लड़ेंगे और “भाजपा के भीतर के जातिवादी रवैये” को जनता के सामने लाएंगे.

Also Read: Bihar Election 2025: नीतीश कुमार पर अमित शाह का बड़ा बयान, बोले- विधायक दल तय करेगा बिहार का अगला सीएम

Previous article CBSE Big Update: सीबीएसई का बड़ा फैसला, अब सिर्फ Digilocker में मिलेगा ये डॉक्यूमेंट 
Next article रवींद्र जडेजा की पत्नी रीवाबा जडेजा बनीं मंत्री, गुजरात कैबिनेट में मिली बड़ी जिम्मेदारी
Avatar Of Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel