[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार चुनाव Bihar Election 2025: पटना समेत बिहार के 4 जिले हाई सिक्योरिटी जोन घोषित, चुनाव से पहले अलर्ट मोड पर सुरक्षा एजेंसियां

Bihar Election 2025: पटना समेत बिहार के 4 जिले हाई सिक्योरिटी जोन घोषित, चुनाव से पहले अलर्ट मोड पर सुरक्षा एजेंसियां

0
Bihar Election 2025: पटना समेत बिहार के 4 जिले हाई सिक्योरिटी जोन घोषित, चुनाव से पहले अलर्ट मोड पर सुरक्षा एजेंसियां
सांकेतिक तस्वीर

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही राज्य में सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर आ गई हैं. चुनावी सरगर्मी के बीच इन चार प्रमुख जिलों- मुजफ्फरपुर, पटना, गया और भागलपुर को हाई सिक्योरिटी जोन घोषित किया गया है. इन जिलों में चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा बलों की सघन तैनाती की गई है और हर गतिविधि पर पैनी नजर रखी जा रही है.

राजनीतिक सभाओं और भीड़-भाड़ वाले इलाकों पर विशेष फोकस

प्रशासनिक सूत्रों के मुताबिक, वीआईपी मूवमेंट, राजनीतिक सभाओं और भीड़-भाड़ वाले इलाकों पर विशेष फोकस किया गया है. रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, बाजार और अन्य सार्वजनिक स्थलों पर लोकल पुलिस के साथ-साथ अर्द्धसैनिक बलों की अतिरिक्त तैनाती की गई है. सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी खुद जिला प्रशासन और स्पेशल ब्रांच के अधिकारी कर रहे हैं.

सीमावर्ती इलाकों में चेकिंग अभियान तेज

शहर में प्रवेश और निकास के सभी प्रमुख मार्गों पर चेकिंग अभियान तेज कर दिया गया है. सीमावर्ती इलाकों में आने-जाने वाले वाहनों की सघन जांच की जा रही है, ताकि अवैध नकदी, शराब या किसी भी संदिग्ध वस्तु का प्रवेश रोका जा सके. इसके अलावा, सीसीटीवी नेटवर्क और ड्रोन की मदद से भी निगरानी की जा रही है.

स्पेशल ब्रांच और इंटेलिजेंस यूनिट को रियल-टाइम अपडेट देने का ऑर्डर

राज्य के गृह विभाग ने सभी सुरक्षा एजेंसियों को निर्देश दिया है कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई करें और खुफिया जानकारी साझा करने में देर न करें. स्पेशल ब्रांच और इंटेलिजेंस यूनिट को पुलिस के साथ रियल-टाइम अपडेट देने का आदेश जारी किया गया है.

अधिकारियों का कहना है कि सुरक्षा के ये कड़े इंतजाम न केवल चुनावी रैलियों और प्रचार कार्यक्रमों को सुरक्षित रखने के लिए हैं, बल्कि आम नागरिकों में भरोसे का माहौल बनाए रखने के उद्देश्य से भी किए गए हैं. इन व्यापक सुरक्षा तैयारियों के चलते मुजफ्फरपुर से लेकर भागलपुर तक प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है.

Also Read: Bihar Election 2025: कांग्रेस ने सभी 243 सीटों पर उम्मीदवारों की लिस्ट मांगी, CEC की बैठक में आज हो सकता है बड़ा फैसला

Previous article Jaya Kishori: घर की महिलाओं की खुशियां ही घर की शांति की पहचान, छोटी-छोटी बातों से लाएं बदलाव
Next article Avoid This Mistake During Making Chicken Tikka: घर पर चिकन टिक्का बनाते वक्त न करें ये गलतियां, वरना बिगड़ जाएगा स्वाद
Avatar Of Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel